एक्सप्लोरर

Rajasthan: 185 गांवों के 38 हजार से ज्यादा घरों को मिलेगा पीने का पानी, जानें क्या है रामगंजमंडी पचपहाड़ परियोजना?

Jal Jeevan Mission: रामगंजमंडी क्षेत्र में पानी की विकट समस्या का शीघ्र ही समाधान होने जा रहा है. जल जीवन मिशन के तहत रामगंजमंडी पचपहाड़ परियोजना का लगभग 95 फीसदी कार्य पूर्ण हो चुका है.

Ramganjmandi Pachpahar Project: रामगंजमंडी क्षेत्र में आ रही पानी की विकट समस्या का शीघ्र ही समाधान होने जा रहा है. जल जीवन मिशन के तहत रामगंजमंडी पचपहाड़ परियोजना का लगभग 95 फीसदी कार्य पूर्ण हो चुका है. वहीं इस परियोजना में जिन गांवों में हर घर नल मिशन के तहत कनेक्शन हो गए है, उनकी जलापूर्ति शुरू की जा चुकी है. 

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत जिले की रामगंजमंडी तहसील के करीब 185 गांवों व 7 ढाणियों को जलापूर्ति की जाएगी. वहीं जिन गांवों में घरों को कनेक्शन दिए जा चुके हैं, उन्हें जलापूर्ति 48 घंटे में एक बार जलापूर्ति की जा रही है, जिसे परियोजना के पूरा होने पर 24 घंटे करने की रूपरेखा तैयार की जा रही है.

खर्च की जा चुकी है 120 करोड़ रुपये
इस परियोजना की कुल लागत 170 करोड़ है, जिसमें बांध से पानी को जलाशयों और घर तक पहुंचाना शामिल है. परियोजना पर खर्च होने वाली राशि का 50 फीसदी भाग राज्य सरकार और 50 फीसदी भाग केंद्र सरकार द्वारा व्यय किया जा रहा है.

परियोजना का शुभारंभ करीब ढाई साल पहले हुआ था, जिसका कार्य अंतिम चरण में है. वर्तमान में परियोजना पर 120 करोड़ रुपये अधिक की राशि खर्च की जा चुकी है जिसमें चिन्हित गांव में पंप हाउस, उच्च जलाशय, पाइप लाइन सहित कनेक्शन देने का कार्य पूर्ण किया जा चुका है.

36 हजार से अधिक घरों को कनेक्शन दिए जा चुके हैं
अभियंता अंकित सारस्वत ने बताया कि योजना में रामगंजमंडी तहसील के 185 गांवों के 38 हजार से ज्यादा घरों को कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया था. जिसमें करीब 95 फीसदी यानी 36 हजार से अधिक घरों को कनेक्शन दिए जा चुके हैं.

वहीं शेष घरों में नल कनेक्शन देने का कार्य प्रगति पर है. योजना के तहत रामगंजमंडी क्षेत्र की करीब 3 लाख की आबादी को स्वच्छ जलापूर्ति की जा सकेगी. योजना के तहत इन सभी घरों में राणा प्रताप सागर बांध से चंबल नदी का पानी पहुंचाया जाएगा.

'15 लाख की आबादी को होगा जलापूर्ति' 
योजना में रामगंजमंडी व बेंगू विधानसभा क्षेत्र के एकलिंग पुरा, जालखेड़ा, गडिया, हथिया खेड़ी, खेड़ली, बड़ोदिया और सालेरा खुर्द सहित कई गांव शामिल हैं.

कोटा में इन परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता ने बताया कि कोटा जिले में रामगंजमंडी पचपहाड़ परियोजना के अलावा मंडाना बोराबास परियोजना, परवन अकावदा परियोजना, नौनेरा परियोजना सहित छोटी बड़ी करीब 40 से अधिक परियोजनाएं शामिल हैं. इनमें मंडाना बोरावास परियोजना का कार्य 55 फीसदी पूरा हो चुका है.

वहीं परवन अकावद परियोजना और नौनेरा परियोजना के प्रगति निविदा प्रक्रियाधीन है. इन सभी परियोजनाओं के पूरा होने के पश्चात जिले की करीब 15 लाख की आबादी को जलापूर्ति की जा सकेगी.

ये भी पढ़ें: Kota Suicide: कोटा में एक और छात्रा ने लगाई फांसी, अब तक 7 स्टूडेंट्स दे चुके हैं जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: लाइट ठीक करते समय लगा करंट, खंभे पर लटका ग्रामीण
जोधपुर: लाइट ठीक करते समय लगा करंट, खंभे पर लटका ग्रामीण
जयपुर: NSUI का पानी टंकी पर अनशन, छात्रसंघ चुनाव पर अड़े
जयपुर: NSUI का पानी टंकी पर अनशन, छात्रसंघ चुनाव पर अड़े
जोधपुर: फिसलने से ट्रेन की चपेट में आई युवती, दोनों पैर कटे
जोधपुर: फिसलने से ट्रेन की चपेट में आई युवती, दोनों पैर कटे
कुचामन अस्पताल की लापरवाही, मोतियाबिंद सर्जरी से 7 मरीज गंभीर, OT सीज
कुचामन अस्पताल की लापरवाही, मोतियाबिंद सर्जरी से 7 मरीज गंभीर, OT सीज

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
Embed widget