एक्सप्लोरर

Ramadan 2023: उदयपुर में रजिया बानो की सेवई की अरब देशों भी है मांग, स्वाद के साथ है और कई खासियत, जानें

Razia Bano Special Vermicelli: रजिया बानो ने बताया कि यह सेवई बाल जितनी पतली होती हैं. उन्होंने बताया कि वे हर दिन 3 घंटे तक सेवई बनाती हैं. इसमें 10-12 किलो तक सेवई तैयार हो जाती हैं.

Ramadan 2023 Special Sewai: मुस्लिम समुदाय का अभी सबसे पाक रमजान (Ramadan) माह चल रहा है. इसका गुरूवार को 14वां रोजा था. 22 अप्रैल को ईद (Eid) मनाई जाएगी. सभी जानते हैं कि ईद के दिन सभी एक दूसरे के घर जाते हैं और बधाइयां देते हैं. इस त्यौहार में घर आने वाले मेहमानों को कई तरह के व्यंजन परोसे जाते हैं. सभी व्यंजनों में खास है सेवई (Vermicelli). इसके बिना मानो त्यौहार अधूरा सा लगता है. 

ईद पर है सबसे खास
ईद के लिए अधिकतर परिवार बाजार से खरीद कर सेवइयां लाते है. अब सेवई की बात कर रहे हैं तो उदयपुर की रजिया बानो की सेवई काफी फेमस है. फेमस इतनी कि अरब देशों तक इसकी डिमांड है. रजिया बानो अपनी बेटी के साथ ही सेवई बनाती हैं. ज्यादातर बोहरा समुदाय के लोग इनसे सेवई खरीदते हैं. ये लोग इसे अरब देश सहित अफगानिस्तान तक ले जाते हैं. रजिया उदयपुर शहर के खेरादिवाड़ा क्षेत्र में रहती हैं. आइये जानते हैं, क्या खासियत है इनकी सेवई की. 


Ramadan 2023: उदयपुर में रजिया बानो की सेवई की अरब देशों भी है मांग, स्वाद के साथ है और कई खासियत, जानें

हाथों से बनाती हैं सेवइयां
रजिया बानो से एबीपी ने उनकी सेवई के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि ज्यादा मात्रा में सूजी और कम मात्रा में मैदा लेते हैं. उन्होंने बताया कि जिस तरह से आंटा गुथा जाता है, वैसे ही इसे भी गूथते हैं. लेकिन, इस आटे को सेवई बनाने से 8-10 घंटे पहले गूथकर रखा जाता है. मैं सुबह 9 बजे से बनाना शुरू करती हूं तो एक रात पहले गूथकर रख देती हूं. फिर सुबह बनाना शुरू करती हूं. यह सेवई हाथों से बनाई जाती है. आटे में से एक-एक सेवई को धागे जैसे निकालते हैं. 

बाल जितनी होती हैं पतली
रजिया बानो ने बताया कि यह सेवई बाल जितनी पतली होती हैं. इसके बाद इन्हें सुखाने के लिए रखते हैं. उन्होंने बताया कि वे हर दिन 3 घंटे तक सेवई बनाती हैं. इसमें 10-12 किलो तक सेवई तैयार हो जाती है. उनकी सेवई एक ही दिन में निकल जाती है. रजिया बानो एक किलो सेवई 250 रुपए में बेचती हैं. उन्होंने बताया कि लोग यहां से सेवई  इकट्ठी अरब देशों में ले जाते हैं. 

बाजार से अलग कैसे है इनकी सेवई 
बाजार से यह हाथों से बनाई सेवई अलग कैसे है, इसका जवाब रजिया ने दिया कि मैं बनाकर सूखती हूं और फिर इसे बेकरी में पकाने के लिए भेजती हूं. पांच किलो भेजती हूं तो बेकरी से आधा किलो कम यानी साढ़े 4 किलो आती हैं. बाजार में मिलने वाली सेवई को अगर दो बार उबाल दो तो वह आटे जैसी हो जाती हैं, लेकिन हाथों से बनाई यह सेवई बिल्कुल खुली की खुली रहती हैं.

वह बताती हैं कि रमज़ान के मौके पर उन्हें पहले से ऑर्डर आना शुरू है. अरब देशों में रहने वाले लोग खास तौर पर उनकी सेवई खाना पसन्द करते हैं. कुवैत, पाकिस्तान, कजाकिस्तान, ईरान और सऊदी अरब तक रहने वाले लोग मंगवाते हैं. उन्होंने बताया कि करीब 22 वर्ष पहले उनके पति का निधन हो गया था .इसके बाद मजबूरी में घर खर्च चलाने और बच्चों को बड़ा करने के चलते सेवई बनाना शुरू किया था, जो आज उन्हें एक पहचान दिला चुका है.

यह भी पढ़ें : Rajasthan Elections 2023: चुनाव से पहले फिर बढ़ी CM अशोक गहलोत की टेंशन, इस बार कैसे निकालेंगे हल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में संसद मार्च के साथ राजस्थान में भी छात्रों का कैंडल मार्च, मृतक NEET छात्रों को दी श्रद्धांजलि
दिल्ली में संसद मार्च के साथ राजस्थान में भी छात्रों का कैंडल मार्च, मृतक NEET छात्रों को दी श्रद्धांजलि
Dholpur News: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
धौलपुर: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
Dungarpur News: डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
CJP Protest LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, अभिजीत दीपके भी मौजूद
LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, दीपके भी मौजूद
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'तो क्या CJP के सदस्य...', प्रियंका चतुर्वेदी ने विजेता दहिया के वायरल वीडियो पर उठाया सवाल
'तो क्या CJP के सदस्य...', प्रियंका चतुर्वेदी ने विजेता दहिया के वायरल वीडियो पर उठाया सवाल
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget