एक्सप्लोरर

Ram Navami 2024: भरतपुर में फिर होगी राम जन्मोत्सव की धूम, अयोध्या जैसा दिखेगा नजारा, कैसी है तैयारी?

Rajasthan News: भगवान राम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली जाएगी. अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहला जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा.

Ram Navami 2024: भरतपुर में 17 अप्रैल को रामनवमी का उत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा. अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली रामनवमी पड़ रही है. इसलिए राम जन्मोत्सव शोभायात्रा समिति ने उत्सव को धूमधाम से मनाने की तैयारी की है.

बाजार में जगह-जगह तोरण द्वार बनाये जायेंगे. शोभायात्रा मुख्य बाजार से होकर कॉलेज ग्राउंड पहुंचेगी. राम जन्मोत्सव का उत्साह लोगों में काफी देखा जा रहा है. हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता शोभायात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दे रहे हैं.

धूमधाम से मनाया जायेगा रामनवमी उत्सव

शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालुओं के भाग लेने की उम्मीद है. 9 दिनों तक रामलीला का मंचन भी किया जायेगा. रामलीला समिति के अध्यक्ष ने बताया कि रोजाना शाम 6 बजे से 9 बजे तक प्राचीन बिहारी जी के मंदिर प्रांगण में मथुरा की रासलीला पार्टी रामलीला का मंचन करेगी.

मंचन में भगवान राम से जुड़े प्रसंगों को पेश किया जायेगा. राम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में निकलने वाली शोभायात्रा का प्रचार प्रसार महिला संगठन करेंगी. महिला संगठनों की तरफ से बाइक रैली का आयोजन किया जायेगा. बाइक रैली में शहर की लगभग 2500 महिलाएं भगवा वस्त्र धारण कर शामिल होंगी.

महाआरती के साथ शोभायात्रा का समापन

प्रेम गार्डन से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए यातायात चौराहे पर महिला संगठनों की बाइक रैली का समापन होगा. शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण राम मंदिर का डोला रहेगा. राम मंदिर का डोला अलीगढ़ से आएगा. डोले में राम मंदिर की झांकी होगी.

शोभा यात्रा में भगवान राम की झांकिया सजाकर लाने को कहा गया है. हिन्दू संगठनों की तरफ से शोभा यात्रा की तैयारियां शुरू हो गयी हैं. शोभा यात्रा कृषि उपज मंडी से शुरू होकर कुम्हेर गेट, कोतवाली बाजार, लक्ष्मण मंदिर, जामा मस्जिद, गंगा मंदिर, चौबुर्जा बाजार, मोरी चारबाग, मथुरा गेट, बिजली घर चौराहा से होते हुए कॉलेज ग्राउंड पहुंचेगी. महाआरती के साथ शोभा यात्रा का समापन होगा. शोभा यात्रा में राम दरबार की झांकियों को सजाकर निकाला जाएगा.

Bageshwar Dham: BJP प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनायेंगे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री? कांग्रेस को किस पर है भरोसा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद खुला राज, पत्नी गिरफ्तार
प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद खुला राज, पत्नी गिरफ्तार
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget