एक्सप्लोरर

Rajya Sabha Election: 'छह सदस्य छह राज्यों से', राजस्थान से राज्यसभा के लिए कांग्रेस बाहरी पर ही क्यों जताती है भरोसा?

Rajasthan Rajya Sabha 2024: राजस्थान में राज्यसभा की कुल 10 राज्यसभा की सीटें हैं. छह कांग्रेस और चार बीजेपी के पास हैं. तीन सीटों के लिए हो रहे चुनाव में कांग्रेस ने सोनिया गांधी को प्रत्याशी बनाया.

Rajasthan Rajya Sabha 2024: राजस्थान से राज्यसभा के लिए कांग्रेस ने सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) का नाम फाइनल कर दिया है. दरअसल, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) अप्रैल में 6 साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद रिटायर हो रहे हैं. राज्यसभा की उसी सीट पर कांग्रेस ने सोनिया गांधी को प्रत्याशी बनाया है. ऐसे में एक बार फिर यहां के राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है कि किसी स्थानीय नेता को कांग्रेस ने मौका क्यों नहीं दिया.

जबकि, पिछली बार राज्यसभा के चुनाव (Rajya Sabha Election) के दौरान जब हरियाणा, यूपी और महाराष्ट्र के नेताओं को यहां पर मौक़ा मिला था तो दबी जुबान कांग्रेस में 'बाहरी प्रत्याशी' को लेकर विरोध की सुगबुगाहट तेज हो गई थी. राजस्थान से अभी तक कांग्रेस के छह राज्यसभा सदस्य हैं. इनमें पंजाब के मनमोहन सिंह, राजस्थान के रहने वाले नीरज डांगी, केरल के केसी वेणुगोपाल, हरियाणा निवासी रणदीप सिंह सुरजेवाला, महाराष्ट्र के मुकुल वासनिक और यूपी के प्रमोद तिवारी राज्यसभा में सदस्य हैं. छह राज्य और छह सदस्य हैं.

स्थानीय नेताओं के नाम पर सहमति नहीं

राजस्थान कांग्रेस में स्थानीय नेताओं के नाम पर आपस में सहमति नहीं बन पाई है. कई बार कई नेताओं के नाम सुर्खियों में रहे जरूर लेकिन वो किसी न किसी वजह से आगे नहीं बढ़ सके. इसके लिए यहां पर मंथन भी हुआ था. जैसे इस बार भी दो से तीन स्थानीय नेताओं के नाम सामने आए लेकिन बाद में उस नाम को ख़ारिज कर दिया गया. अब लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कई चेहरों को आगे लाया जा सकता है. ऐसे में कांग्रेस में बाहरी नेताओं पर मुहर लगती रही है. इसका असर लोकसभा के चुनाव में दिख सकता है.

वरिष्ठ पत्रकार बारेठ ने क्या कहा?

राजस्थान के वरिष्ठ पत्रकार नारायण बारेठ का कहना है कि इस प्रदेश में पहले भी बाहरी नेताओं को जगह मिली है. केवल राज्यसभा में ही नहीं बल्कि लोकसभा से कई बाहरी नेता चुनाव जीतकर गए हैं. सोनियां गांधी से पहले भी कई और दिग्गज नेताओं को यहां से राज्यसभा जाने का अवसर मिला है. यह कोई पहली बार नहीं हुआ है. बता दें कि राजस्थान में खाली हो रही राज्यसभा की तीन सीटों पर आगामी 27 फरवरी को चुनाव होने हैं.

ये भी पढ़ें:

Lok Sabha Election: राजस्थान में लोकसभा की सभी सीटों के लिए बीजेपी का बड़ा फैसला, इन नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग
जयपुर: प्रेमी संग मिलकर जूस में जहर देकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद दोनों गिरफ्तार
जयपुर: प्रेमी संग मिलकर जूस में जहर देकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद दोनों गिरफ्तार
अरुणाचल में बादल फटने से अग्निवीर लापता, अलवर के समुद्र गुर्जर का नहीं कोई सुराग
अरुणाचल में बादल फटने से अग्निवीर लापता, अलवर के समुद्र गुर्जर का नहीं कोई सुराग

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget