एक्सप्लोरर

Rajasthan Election: जेपी नड्डा का दावा, 'PM मोदी के कुशल नेतृत्व में तीन-चौथाई बहुमत से बनेगी BJP सरकार'

JP Nadda in Rajasthan: जेपी नड्डा ने कहा ​कि मिशन 2023 और 2024 के लिए संकल्पित होकर कार्य करें. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 2023 में राजस्थान और 2024 में केंद्र में फिर से भाजपा सरकार बनेगी.

JP Nadda In Jaipur: जयपुर के ईपी परिसर में बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति बैठक को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ( Jp Nadda) ने संबोधित किया. उन्होंने प्रदेश में दोबारा बीजेपी की सरकार बनाने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि जनसंघ से लेकर बीजेपी को राजस्थान में मजबूत करने में सुंदर सिंह भंडारी (Sunder Singh Bhandari), भैरों सिंह शेखावत (Bhairo Singh Shekhawat), भंवरलाल शर्मा (Bhanwar Lal Sharma) और ललित किशोर चतुर्वेदी (Lalit Kishore Chaturvedi) के योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता.

राजस्थान में लालकृष्ण आडवाणी, कुशाभाऊ ठाकरे और पंडित दीनदयाल जैसे महान व्यक्तित्वों ने भारतीय जनसंघ से लेकर बीजेपी तक पार्टी को सींचा और विचारधारा को मजबूत करके पार्टी की जड़ें मजबूत कीं. 

सामाजिक सरोकारों के साथ काम करती है बीजेपी
इस दौरान जेपी नड्डा ने कहा कि हम सिर्फ राजनीतिक संगठन नहीं बल्कि मानवीय पहलू के साथ सामाजिक सरोकारों के लिए भी काम करने वाली पार्टी हैं. पार्टी की सामाजिक शक्ल पूरे भारतवर्ष ने और पूरी दुनिया ने कोरोना काल में देखी है. जेपी नड्डा ने कहा कि हमेशा विचारधारा और कार्यकर्ताओं की मजबूती का लक्ष्य लेकर चलें. हमारी पार्टी काडर बेस पार्टी है, काडर मजबूत होगा तो आप अपने आप मजबूत हो जाएंगे. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी में प्रजातंत्र है और हम प्रजातांत्रिक तरीके से काडर की मजबूती के लिए कार्य करते हैं. 

भाजपा को छोड़ सभी पार्टियां फैमिली पार्टी बनीं
जेपी नड्डा ने कहा कि बीजेपी एकमात्र राष्ट्रीय पार्टी है, बाकी सभी पार्टियां फैमिली पार्टी बनकर रह गई हैं. कांग्रेस पूरी तरह खत्म हो चुकी है. एक फैमिली की पार्टी के रूप में कांग्रेस की पहचान बन चुकी है. रिजनल पार्टियां भी फैमिली पार्टी बन कर रह गई हैं. कांग्रेस को यही नहीं पता कि वह किसको जोड़ और किसे तोड़ रही है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की पूरी यात्रा में दाएं-बाएं वही लोग चल रहे हैं, जिन्होंने भारत के खिलाफ नारे लगाए और साजिशें की हैं. 

यह भी पढ़ें:  Kota: खौफनाक! रसमलाई कम मिली तो नाराज ग्राहक ने चाकू से कई लोगों को किया जख्मी, 3 गिरफ्तार

जेपी नड्डा ने संकल्पित होकर काम करने का दिया मंत्र
इस दौरान जेपी नड्डा ने कहा ​कि मिशन 2023 और 2024 के लिए संकल्पित होकर कार्य करें. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2023 में राजस्थान और 2024 में केंद्र में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी. इसके लिए पूरी मजबूती से कार्य करें. जेपी नड्डा ने कहा कि सशक्त मंडल, सक्रिय बूथ और सभी मोर्चा की सक्रिय मजबूती के लिए भाजपा राजस्थान के अध्यक्ष सतीश पूनियां और इनकी पूरी टीम और पूरे राजस्थान के कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं.

इसी तरह मजबूती से कार्य करें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2023 में भाजपा की तीन चौथाई बहुमत की राजस्थान में सरकार बनेगी. बार-बार भाजपा की सरकार बनेगी. उन्होंने पन्ना समितियों को भी बड़े लक्ष्य के साथ कार्य करने को कहा, ताकि विजय संकल्प की पूर्ति हो सके.

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget