एक्सप्लोरर

Rajasthan: चुनाव से पहले मेवाड़ और मारवाड़ पर फोकस, पीएम मोदी के दौरे से पहले मेवाड़ आ रहे राहुल गांधी

Rajasthan Assmebly Elections 2023: सीएम अशोक गहलोत भी उदयपुर संभाग पर खासा फोकस कर रहे हैं. बीते पांच दिन में वे दूसरी बार उदयपुर दौरे पर हैं. वहीं, राहुल गांधी और पीएम मोदी की नजर इस क्षेत्र पर है.

Rahul Gandhi Mewar Visit: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी 10 मई को शंखनाद करने वाली है. राजसमन्द जिले के नाथद्वार में पीएम मोदी की सभा. लेकिन 10 मई को पीएम मोदी की सभा से पहले मंगलवार को राहुल गांधी मेवाड़ यानी उदयपुर पहुंचेंगे और मारवाड़ यानी सिरोही जिले के माउंट आबू के आएंगे. यही नहीं, सीएम अशोक गहलोत भी 5 दिन के अंतराल में ही दूसरी बार उदयपुर आ रहे हैं. दोनों पार्टियों के लिए कहीं ना कहीं मेवाड़ महत्वपूर्ण माना जा रहा है. एक बात यह भी है कि मोदी भी मेवाड़ यानी उदयपुर संभाग के राजसमन्द जिले ने नाथद्वारा में सभा करेंगे और फिर सिरोही जिले पहुंचेंगे. वहीं, राहुल गांधी भी उदयपुर आए और सिरोही जिले में पहुंचे. 

माउंट आबू में एक कार्यक्रम में लेंगे भाग
राहुल गांधी सुबह 9.25 पर दिल्ली से उदयपुर महाराणा डबोक एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे. यहां उनका स्वागत करने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित अन्य पार्टी के पदाधिकारी पहुंचेंगे. राहुल गांधी यहां से हेलीकॉप्टर से माउंट आबू के पोलो ग्राउंड में उतरेंगे और फिर स्वामी नारायण धर्मशाला में चल रहे सर्वोदय संगम शिविर में भाग लेंगे. फिर शाम करीब सवा पांच बजे हेलिकॉप्टर से उदयपुर और वहां से विमान से दिल्ली लौटेंगे. बताया जा रहा हैं कि राहुल गांधी शिविर में करीब 7 घंटे रुकेंगे.

सीएम गहलोत का पांच दिन में दूसरा दौरा
सीएम गहलोत उदयपुर के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. एक साथ 15 दौरे किये और अब चुनाव नजदीक आने वाले हैं तो 5 दिन में दूसरा दौरा होने वाला है. सीएम गहलोत पिछले हफ्ते शुक्रवार तक यहीं थे, तब दो दिन का दौरा था. अब आज मंगलवार को भी यहीं है. उदयपुर जिले ने 8 विधानसभा सिटें हैं जिसमें कांग्रेस के पास 2 ही है और बीजेपी के पास 6 है. इसलिए सीएम की नज़र यहीं है.

कार्यक्रम की बात करें तो सीएम गहलोत आज उदयपुर के महंगाई राहत कैंपों का सड़क मार्ग से निरीक्षण करेंगे. उदयपुर के मावली और वल्लभनगर के कैंपों का निरीक्षण करेंगे. उदयपुर के बाद भीलवाड़ा जिले के महंगाई राहत कैंपों का दौरा करेंगे जिसमें भीलवाड़ा शहर एवं जहाजपुर जाना संभावित है. यहीं नहीं उदयपुर शहर में भी सीएम के आने का कार्यक्रम बताया जा रहा है. वहीं आज महंगाई राहत कैंप के गारंटी कार्ड वितरण संख्या 3 करोड़ से अधिक हो जाएगी.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Elections: राजस्थान में कल ही चुनावी शंखनाद करेगी बीजेपी? पीएम मोदी के इस कदम से बढ़ी हलचल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर में बारिश में गिरी जर्जर मकान की छत, मलबे में दबकर मासूम की मौत
जोधपुर में बारिश में गिरी जर्जर मकान की छत, मलबे में दबकर मासूम की मौत
RPSC पोर्टल में सेंध के बाद राजस्थान पुलिस अलर्ट, एडवाइजरी जारी
RPSC पोर्टल में सेंध के बाद राजस्थान पुलिस अलर्ट, एडवाइजरी जारी
अपनी फोटो पर माला चढ़ाकर रिटायर्ड फौजी ने किया सुसाइड, नोट से हुआ बड़ा खुलासा
अपनी फोटो पर माला चढ़ाकर रिटायर्ड फौजी ने किया सुसाइड, नोट से हुआ बड़ा खुलासा
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
Embed widget