एक्सप्लोरर

Rajasthan: 'उसे मेरी मौत से खुशी होगी तो...', इंस्टाग्राम रील बनाकर युवक ने पुलिया से लगा दी छलांग, दिल दहला देने वाला वीडियो

Rajsamand: मृतक श्रवण उदयपुर के एक रेस्टोरेंट पर रोटी बनाने का काम करता था. इसके अलावा उसका बड़ा भाई भी उसी रेस्टोरेंट पर काम करता था. पुलिस ने बताया कि वो प्रेम प्रसंग के चलते परेशान चल रहा था.

Rajsamand News: राजस्थान के राजसमंद में एक युवक की आत्महत्या का दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया, जिसमें एक 22 वर्षीय युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते एलिवेटेड पुलिया से छलांग लगा दी. इससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई. इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने युवक की छलांग लगाकर आत्महत्या करने का वीडियो बना लिया. इस घटना को देखकर लोगों के मुंह से चीख निकल पड़ी. वहीं आत्महत्या करने से पहले युवक ने इंस्टाग्राम पर एक रील बनाई. 

इसमें उसने स्टेटस लिखा कि 'उसे मेरी मौत से खुशी होगी तो... उसे खुश रहने दो'. यह दर्दनाक हादसा राजसमंद जिले की सीमा के नजदीक नाथद्वारा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 8 पर घटित हुआ. जिसको देखकर लोगों का दिल दहल गया. मृतक युवक का नाम पीपलवाड़ा नवा कुआं का निवासी श्रवण सिंह बताया जा रहा है. इसने प्रेम प्रसंग के चलते खौफनाक तरीके से एलिवेटेड पुलिया से कूदकर आत्महत्या कर ली. इस घटना से आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई.

मौके पर पहुंची पुलिस
वहीं सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लहूलुहान अवस्था में श्रवण सिंह को तत्काल अस्पताल भर्ती कराया. श्रवण के सिर पर गंभीर चोट के कारण सड़क पर काफी मात्रा में खून बह चुका था. बाद में युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.  मृतक श्रवण उदयपुर के एक रेस्टोरेंट पर रोटी बनाने का काम करता था. इसके अलावा उसका बड़ा भाई भी उसी रेस्टोरेंट पर काम करता था. पुलिस ने बताया कि मृतक श्रवण प्रेम प्रसंग के चलते परेशान चल रहा था. पुलिस ने बताया कि उसने रेस्टोरेंट पर मैनेजर को घर पर काम होने की बात कह कर छुट्टी ली.

युवक पुलिया से कूदा
पुलिस ने बताया कि  इसके बाद वह बुधवार दोपहर नाथद्वारा में भीलवाड़ा की सीमा से नजदीक उदयपुर-राजसमंद हाईवे पर एलिवेटेड पुलिया पर पहुंच गया, जहां वह करीब 15 मिनट तक पुलिया पर घूमता रहा. इस दौरान वह बार-बार पुलिया के किनारे खड़ा होकर ऊंचाई को देखता रहा. इसके बाद मृतक युवक पुलिया पर चढ़ा गया और मुंह पर रुमाल बांधा लिया. इस बीच लोगों ने उसका वीडियो बनाना शुरु कर दिया. 

पुलिया पर चढ़ने के बाद मृतक युवक दोनों हाथ फैलाकर नीचे कूद गया. युवक के नीचे कूदते ही लोगों के मुंह से बरबस चीख निकल पड़ी. यह पूरी घटना लोगों के मोबाइल में कैद हो गई. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Rajasthan Election 2023: बीजेपी ने पांच जिलों में क्यों बदल दिए अध्यक्ष? जानिए इसके पीछे की सियासी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget