एक्सप्लोरर

राजघराने की बहू के नाम कोई जमीन नहीं, इनसे अमीर हैं कांग्रेस प्रत्याशी, जानिए कितनी है कुल संपत्ति?

Mahima Kumari Net Worth: BJP प्रत्याशी मेवाड़ पूर्व राजघराने की बहू महिमा कुमारी और पति विश्वराज सिंह मेवाड़ के पास जमीन नहीं है. वहीं भीलवाड़ा से सीपी जोशी ने भी एफिडेविट में संपत्ति का ब्योरा दिया.

Rajsamand Lok Sabha Election 2024: मेवाड़-वागड़ की राजसमंद लोकसभा सीट कुछ ही दिन पहले दो बार चर्चा में आई. पहले तो इसी लोकसभा की नाथद्वारा विधानसभा के विधायक मेवाड़ पूर्व राजघराने के सदस्य विश्वराज सिंह मेवाड़ की पत्नी महिमा कुमारी को बीजेपी ने प्रत्याशी बनाया वहीं कांग्रेस से घोषित प्रत्याशी सुदर्शन सिंह रावत ने अपना टिकट लौटाया.

यह सीट अब एक बाद फिर चर्चा में आई है. बीजेपी प्रत्याशी के दाखिल नामांकन फार्म के एफिडेविट में ना तो महिमा कुमारी के पास कोई जमीन है और ना ही इनके पति के नाम. इनसे अमीर प्रत्याशी कांग्रेस के दामोदर गुर्जर हैं. जानिए दोनों के पास कितनी संपत्ति है.

महिमा कुमारी ने नामांकन एफिडेविट में दिए संपत्ति का ब्यौरा
मेवाड़ पूर्व राजघराने की बहू महिमा कुमारी ने अंतिम दिन 4 अप्रैल को अपना नामांकन भरा. इनकी नामांकन सभा में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी पहुंचे थे. नामांकन में दिए एफिडेविट के अनुसार महिमा कुमारी के पास हाथ में नगदी 1 लाख रुपये है और पति विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ के पास 35 हजार रुपये. वहीं 21.90 लाख रुपये के जेवर है, वहीं पति विश्वराज सिंह मेवाड़ के पास 28 लाख रुपये के जेवर है. 

प्रत्याशी महिमा कुमारी के पास कोई वाहन नहीं है, पति के पास एक 1.85 लाख की कार और दूसरी 16 लाख की कार जो हालही में खरीदी. महिमा कुमारी के पास 24.81 लाख रुपये और पति विश्वराज के पास 87.19 रुपये की संपत्ति है. कुल 1 करोड़ 11 लाख रुपये की संपत्ति है. दोनों के पास कोई जमीन नहीं है.

सीपी जोशी ने एफिडेविट में दिया संपत्ति का ब्यौरा
दामोदर प्रसाद गुर्जर को पहले भीलवाड़ा से टिकट दिया गया था, लेकिन अब वहां से प्रत्याशी सीपी जोशी है और राजसमंद से इन्हे प्रत्याशी बनाया. दामोदर ने भी अंतिम दिन 4 अप्रैल को अपना नामांकन दाखिल किया. इनके एफिडेविट के अनुसार हाथ में नगदी 5 लाख रुपये और पत्नी के पास भी 5 लाख रुपये. गुर्जर के पास 6.70 लाख रुपये मूल्य के 10 तोला और पत्नी के पास 39.50 लाख रुपये मूल्य के 50 तोला सोने के जेवर हैं. 

इनके पास कोई वाहन नहीं है. गुर्जर के पास 19.50 लाख और पत्नी के पास 39.50 लाख की चल संपत्ति है. अचल संपत्ति की बात की तो प्रत्याशी गुर्जर के पास 1.10 करोड़ और पत्नी के पास 3.30 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है. कुल अचल 4.40 करोड़ रुपये की. इनके पास कुल संपत्ति 5.19 करोड़ रुपये हैं.

ये भी पढ़ें: Rajasthan: उदयपुर में आवारा कुत्तों का आतंक, चार साल की बच्ची को बनाया शिकार, इलाज के दौरान तोड़ा दम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
Exclusive: राजस्थान में BJP कैसे तोड़ेगी निकाय चुनाव का चक्रव्यूह? हरीश द्विवेदी ने बताया
Exclusive: राजस्थान में BJP कैसे तोड़ेगी निकाय चुनाव का चक्रव्यूह? हरीश द्विवेदी ने बताया
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
अब अलवर में CJP का प्रदर्शन, आशुतोष रांका कर रहे नेतृत्व
अब अलवर में CJP का प्रदर्शन, आशुतोष रांका कर रहे नेतृत्व

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget