एक्सप्लोरर

Rajasthan News: अब जयपुर में खुलेगा सैनिक स्कूल, केंद्रीय मंत्री ने दी हरी झंडी, जानें कहां बनेगा यह शिक्षण संस्थान

Sainik School News: भवानी निकेतन एजुकेशन एंड चैरिटेबल ट्रस्ट में सैनिक स्कूल खोलने की मंशा पिछले साल 2022 में ही सांसद ने जताई थी. यह संस्थान वर्ष 1942 से काम कर रहा है.

Jaipur News: राजस्थान में अब एक और सैनिक स्कूल खुलेगा. जयपुर में सैनिक स्कूल खोले जाने के लिए पिछले कुछ वर्षों से प्रयास चल रहा था. जयपुर के बीजोपी सांसद राम चरण बोहरा का कहना है कि यह प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है. सरकार ने हमारी मांग ली है. इसी सत्र में यह स्कूल काम करने लगेगा. जयपुर से बाहर जाकर सैनिक स्कूल (military school in jaipur) में पढ़ने वालों के लिए राहत है. बोहरा ने कहा कि हमारा प्रयास जारी था और कल देर रात रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हरी झंडी दे दी है. सैनिक स्कूल जयपुर में खुलने से कई जिलों के छात्रों को लाभ मिलेगा. 

पिछले साल शुरू ही थी पहल 

राजधानी जयपुर के श्री भवानी निकेतन एजूकेशन एण्ड चैरिटेबल ट्रस्ट में सैनिक स्कूल खोलने की मंशा पिछले साल 2022 में ही सांसद ने जताई थी. यह संस्थान वर्ष 1942 से शिक्षा क्षेत्र के साथ-साथ समाज एवं संस्कृति क्षेत्र में भी काम कर रहा है. बोहरा ने उस समय भी कहा था कि संस्थान ने जयपुर में नए सैनिक स्कूल के लिए आवेदन किया है. जयपुर में इसकी स्वीकृति मिलती है तो युवा पीढ़ी में देशहित की भावना और ज्यादा जागृत हो सकेगी. उसके बाद अब इसी संस्थान में स्कूल खोलने की अनुमति मिल गई है.

प्रदेश में चौथा सैनिक स्कूल 

कल देर रात रक्षा मंत्रालय ने आदेश जारी कर जयपुर के भवानी निकेतन शिक्षण संस्थान में सैनिक स्कूल बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. यह जयपुर का पहला और राजस्थान का चौथा सैनिक स्कूल होगा. सांसद बोहरा का कहना है कि जयपुर वासियों के लिए बड़े हर्ष का विषय हैं, जयपुर में सैनिक स्कूल बनने जा रहा है. सैनिक स्कूल का सबसे बड़ा फायदा उन विद्यार्थियों को मिलेगा जो देश की सेना में भर्ती होना चाहते हैं और मातृभूमि की सेवा करना चाहते हैं. उन्हें सैनिक स्कूल में शिक्षा प्राप्त करने के लिए झुंझुनू या चित्तौड़गढ़ नहीं जाना पड़ेगा. सैनिक स्कूल छात्रों को अपनी कड़ी मेहनत से भारत माता की सेवा के लिए तैयार करेगा. 

यह बताया उद्देश्य 

सांसद ने कहा कि इस स्कूल से भारत माता की सेवा करने वाले छात्र निकलेंगे. यह स्कूल छात्रों को सुरक्षा, देशभक्ति और शौर्य के बारे में सीखने में सहायता करेगा. सैनिक स्कूल बनने से जयपुर के साथ साथ अन्य राज्यों के विद्यार्थियों को भी लाभ होगा. सांसद बोहरा ने संसद के पटल पर भी जयपुर में सैनिक स्कूल बनवाने की मांग रखी थी. 

ये भी पढ़ें: Rajasthan Elections: नदबई विधानसभा में बीजेपी नेता के कार्यक्रम में जमकर चले लात-घुसे, तोड़ी गईं कुर्सियां, क्या है पूरा मामला?

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget