एक्सप्लोरर

'कहां लिखा है कि पाकिस्तान जिंदाबाद नहीं बोल सकते', राजेंद्र गुढा के बयान से चढ़ा सियासी पारा

Rajasthan News: राजस्थान के झुंझुनू सीट से निर्दलीय उपचुनाव लड़ रहे पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा फिर सुर्खियों में छा गए हैं. उनके बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है.

Rajendra Gudha: राजस्थान में 7 सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव में अब नेताओं के विवादित बयान भी सामने आ रहे हैं. झुंझुनू सीट से निर्दलीय प्रत्याशी राजेंद्र सिंह गुढ़ा  का एक विवादित बयान सामने आया है, जहां पर उन्होंने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारो को लेकर कहा कि देश के संविधान में कहां लिखा है कि 'पाकिस्तान जिंदाबाद नहीं बोल सकते' उनके बयान के बाद अब सियासी माहौल गर्म हो गया है.

झुंझुनू सीट से राजेंद्र गुढां निर्दलीय चुनाव लड़ रहे है, ऐसे में इस बयान के पीछे उनकी सियासत छुपी हुई है. यह बयान उन्होंने एक जनसभा के दौरान सुल्ताना गांव में दिया है.

उन्होंने अपने बयान में कहा, ''भारत में पाकिस्तान की एंबेसी है वहां पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हैं और पाकिस्तान में भारत की एंबेसी है वह भारत जिंदाबाद के नारे लगते हैं तो देश में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे क्यों नहीं लग सकते. कौन से संविधान में इनकी मनाही की गई है''.

पूर्ववर्ती गहलोत सरकार में मंत्री रहे राजेंद्र सिंह गुढ़ा के बयान पहले भी चर्चा का कारण बने हैं. उनके कई बयान चर्चा में रहे हैं और अभी कुछ दिन पहले उन्होंने एक जाति विशेष के अधिकारी और नेताओं को टारगेट किया था और कहा था कि झुंझुनू में सिर्फ एक ही जाति के नेता और अधिकारी क्यों हैं.

 पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा के पाकिस्तान जिंदाबाद को लेकर दिए बयान पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने मामले में पुलिस जांच करवाने की मांग की है. मदन दिलावर ने कहा कि पाकिस्तान हमारा दुश्मन मुल्क है और गुढ़ा का बयान देशद्रोह की श्रेणी में आता है. 

पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार में मंत्री रहे राजेंद्र गुढ़ा ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान एक सभा में भाषण देते हुए कहा था कि किस कानून में और संविधान में लिखा है कि पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे नहीं लगा सकते. राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने गुढ़ा के बयान पर कड़ा एतराज़ जताया है. 

यह भी पढ़ें: दिवाली के तीसरे दिन इच्छावर में लगेगा बाराखंबा मेला, मेले में बहेगी दूध की धारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा
बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा
राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
जयपुर: करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत, मुआवजे की मांग
जयपुर: करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत, मुआवजे की मांग

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
प्रयागराज में बदलेगा राहुल गांधी के कार्यक्रम की जगह? KP ने दिया हाईकोर्ट के आदेश का हवाला
प्रयागराज में बदलेगा राहुल गांधी के कार्यक्रम की जगह? KP ने दिया हाईकोर्ट के आदेश का हवाला
Embed widget