एक्सप्लोरर

दिवाली के तीसरे दिन इच्छावर में लगेगा बाराखंबा मेला, मेले में बहेगी दूध की धारा

MP News: निंबड़ में वार्षिक बड़खंबा मेला आयोजित होगा, जहां पशुपालक अपने पशुओं की बेहतरी के लिए दूध अर्पित करते हैं. कलेक्टर और एसपी ने मेले स्थल का निरीक्षण किया.

Barakhambha Fair: राजधानी भोपाल से 60 किलोमीटर दूर स्थित इछावर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नीलबड़ में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी बाराखंबा मेले का आयोजन किया जाएगा. इस मेले में सीहोर जिले सहित आसपास के जिलों से भी हजारों की तादाद में पशुपालक किसान पहुंचते हैं और अपने पशुओं की बेहतरी के लिए दूध अर्पित करते हैं. आलम यह रहता है कि सुबह से शाम तक यहां दूध की धारा बहती रहती है. 

आयोजन को लेकर सीहोर कलेक्टर प्रवीण सिंह एवं पुलिस अधीक्षक जिला दीपक कुमार शुक्ला द्वारा मेला स्थल निरीक्षण किया. इस दौरान जनपद विभाग, राजस्व विभाग, चिकित्सा विभाग, वन विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे. कलेक्टर एवं एसपी साहब द्वारा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के आने जाने के मार्ग की यातायात व्यवस्था, वाहनों पार्किंग की व्यवस्था हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए एवं वाहनों में ओवरलोडिंग न हो इस संबंध में निर्देश दिए गए. मेले में आने वाले झूलों की चेकिंग कर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए गए. 

पर्याप्त सुरक्षा बल लगाने हेतु निर्देश दिए गए
मंदिर समिति से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनी गई. श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु चिकित्सा कैंप लगाने एवं आकस्मिक स्थिति में आवश्यक उपचार एवं दवाइयां की व्यवस्था रखने हेतु निर्देश दिए. पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा महिला श्रद्धालुओं के लिए दर्शन हेतु व्यवस्था करने एवं बालिकाओं एवं महिलाओं की सुरक्षा हेतु पर्याप्त सुरक्षा बल लगाने हेतु निर्देश दिए गए. मंदिर प्रांगण में फायर ब्रिगेड एवं पानी के टैंकर रखने हेतु निर्देशित किया गया.

सालों से लगता आ रहा है मेला
बता दें प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के इछावर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत खेरी में देवपुरा बाराखंबा मेले का आयोजन होगा. आयोजन को लेकर समिति सचिव रामचरण केलोदिया ने बताया कि मेला दो नवंबर को आयोजित किया जाएगा. मेले में परंपरा है कि पशुपालक अपने पशुओं की बेहतरी के लिए यहां भगवान को दूध अर्पित करते हैं. 

पशुपालक किसानों का मानना है कि भगवान को दूध अर्पित करने से पशुओं को संक्रामक रोग नहीं होते. मेले में सीहोर, आष्टा, शाजापुर, शुजालपुर, बुधनी, नसरुल्लागंज, रेहटी सहित आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में पशुपालक किसान पहुंचते हैं.

ये भी पढ़ें: Diwali 2024: दीपोत्सव 5 नहीं 6 दिनों का होगा, ये है बड़ी वजह!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा की रिटायर्ड जज सास बोलीं, 'हमें लगा था कि संस्कार वाली लड़की हमारे घर आई लेकिन...'
ट्विशा शर्मा की रिटायर्ड जज सास बोलीं, 'हमें लगा था कि संस्कार वाली लड़की हमारे घर आई लेकिन...'
Watch: मौत से ठीक पहले ट्विशा शर्मा का CCTV फुटेज, सीढ़ियों पर दी गई थी CPR
Watch: मौत से ठीक पहले ट्विशा शर्मा का CCTV फुटेज, सीढ़ियों पर दी गई थी CPR
ट्विशा शर्मा का पति समर्थ सिंह अभी भी फरार, 10 हजार का इनाम घोषित, मौत वाले दिन कब क्या हुआ?
ट्विशा शर्मा का पति समर्थ सिंह अभी भी फरार, 10 हजार का इनाम घोषित, मौत वाले दिन कब क्या हुआ?
Indore News: इंदौर में गाड़ी खड़ी करने को लेकर युवक पर चाकू से हमला, CCTV में कैद खूनी वारदात
इंदौर में गाड़ी खड़ी करने को लेकर युवक पर चाकू से हमला, CCTV में कैद हुई खूनी वारदात

वीडियोज

CBSE OSM Controversy | Sandeep Chaudhary: CBSE के OSM पैटर्न का सटीक विश्लेषण! | NEET Paper Leak
'ऐसी सोच शर्मनाक है', कान्स में आलिया को ट्रोल करने वालों की अमीषा पटेल ने लगाई क्लास
सलमान खान ने बताया 'अकेला' होने का मतलब, बोले- 'तन्हाई तब होती है जब कोई साथ न हो'
Vasudha: 😯Karishma की बदतमीजी पर Chandrika का तमाचा! टूट गया Karishma का घमंड। #sbs
Bollywood News: 'Welcome to the jungle' का टाइटल ट्रैक रिलीज! अक्षय कुमार ने फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज (18-05-26)

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
26 मई को केरल में दस्तक दे सकता है मॉनसून, मुंबई में 10 दिन बाद बारिश; अलर्ट पर ओडिशा के तटीय इलाके
26 मई को केरल में दस्तक दे सकता है मॉनसून, मुंबई में 10 दिन बाद बारिश की शुरुआत; अलर्ट पर ओडिशा
नमाज पर CM योगी के बयान पर मौलाना बरेलवी बोले, 'सुकून मस्जिद-घर में मिलता है, सड़क पर...'
नमाज पर CM योगी के बयान पर मौलाना बरेलवी बोले, 'सुकून मस्जिद-घर में मिलता है, सड़क पर...'
IPL 2026: इस दिन से बिकने शुरू होंगे प्लेऑफ और फाइनल मैच के टिकट, BCCI ने बताई तारीख
इस दिन से बिकने शुरू होंगे प्लेऑफ और फाइनल मैच के टिकट, BCCI ने बताई तारीख
'7-8 महीने लगे...', 'ग्लोरी' के लिए इस एक्टर ने खूब बहाया पसीना, रिंग में जड़ा था पुलकित को पंच | Exclusive
'7-8 महीने लगे...', 'ग्लोरी' के लिए इस एक्टर ने खूब बहाया पसीना, रिंग में जड़ा था पुलकित को पंच
पश्चिम बंगाल में 7वें वेतन आयोग को मंजूरी, जानें कितनी बढ़ जाएगी राज्य सरकार के कर्मचारियों की सैलरी?
पश्चिम बंगाल में 7वें वेतन आयोग को मंजूरी, जानें कितनी बढ़ जाएगी राज्य सरकार के कर्मचारियों की सैलरी?
‘US-ईरान युद्ध शुरू हुए हो गए 80 दिन, फिर भी भारत में...’, देश में तेल-गैस की आपूर्ति पर बोले हरदीप सिंह पुरी
‘US-ईरान युद्ध शुरू हुए हो गए 80 दिन, फिर भी भारत में...’, देश में तेल-गैस की आपूर्ति पर बोले हरदीप पुरी
UP Veterinary Students Stipend: योगी सरकार की बड़ी सौगात, वेटेनरी स्टूडेंट्स का स्टाइपेंड किया तीन गुना; अब हर महीने मिलेंगे 12000
योगी सरकार की बड़ी सौगात, वेटेनरी स्टूडेंट्स का स्टाइपेंड किया तीन गुना; अब हर महीने मिलेंगे 12000
India First Bullet train: भारत की पहली बुलेट ट्रेन की तस्वीर ने इंटरनेट पर लगाई आग, भगवा रंग में नजर आई रफ्तार की रानी
भारत की पहली बुलेट ट्रेन की तस्वीर ने इंटरनेट पर लगाई आग, भगवा रंग में नजर आई रफ्तार की रानी
Embed widget