एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: राजेंद्र राठौड़ का आरोप गौशाला में मरी गायों का मुआवजा नहीं दे रही है सरकार, इस तारीख से आंदोलन करेगी बीजेपी

Rajasthan News: बीजेपी नेता राजेंद्र राठौड़ ने दावा किया कि सरकार ने 42000 पशुपालकों को प्रति गाय 40 हजार रुपये का मुआवजा दिया है, जबकि लंपी संक्रमण से होने वाली मौतों का आंकड़ा इससे कहीं अधिक है.

BJP vs Congress: राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ (Rajendra Rathore) ने मंगलवार को आरोप लगाया कि सरकार ने गौशाला में मरी गायों का मुआवजा देने से मना कर दिया है.उनका कहना है कि ये गौशाला प्रबंधकों से पूरी तरह से धोखा है. उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ बीजेपी (BJP) जुलाई से आंदोलन शुरू करेगी. बीजेपी कर्जमाफी के के मुद्दे पर जुलाई के दूसरे सप्ताह में झुंझुनू में जनसभा आयोजित करेगी. 

बीजेपी ने क्या आरोप लगाए हैं

भारतीय जनता पार्टी के नेता राठौड़ ने दावा किया कि सरकार ने 42000 पशुपालकों को प्रति गाय 40 हजार रुपये का मुआवजा दिया है, जबकि लंपी संक्रमण से होने वाली मौतों का आंकड़ा इससे कहीं अधिक है. उन्होंने कहा,''सरकार ने 15.67 लाख पशुधन को संक्रमित और 76 हजार पशुधन की मौत के आंकड़े जारी किए थे. वहीं सरपंच संघ की ओर से 5 लाख 13 हजार पशुधन की मौत का ज्ञापन सौंपा गया था.'' 

उन्होंने कहा कि इसके बावजूद सरकार ने सरपंच संघ और खुद की ओर से बताए गए आंकड़ों को भी झूठा साबित कर महज 42 हजार पशुपालकों को ही 40 हजार रुपये का मुआवजा देने की घोषणा बजट में की थी.बीजेपी नेता ने कहा कि पार्टी पांच जुलाई को बीकानेर में गहलोत सरकार के खिलाफ पोल खोल अभियान शुरू करेगी. वहीं जुलाई के दूसरे सप्ताह में कर्जमाफी के वादे पर किसानों के साथ धोखा के खिलाफ झुंझुनू में जनसभा आयोजित की जाएगी.

अशोक गहलोत ने दिया था 176 करोड़ का मुआवजा

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 16 जून को जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में लम्पी रोग से हुई दुधारू पशुओं की मौत की मुआवजा राशि पशुपालकों के बैंक खाते में ट्रांसफर की थी.उन्होंने प्रदेश के 41 हजार 933 पशुपालकों के बैंक खातों में 176 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए थे. सरकार के मुताबिक लम्पी रोग के कारण 52,760 पशुपालकों के दुधारू पशुओं की अकाल मृत्यु हुई थी.सरकार ने अभी 41 हजार 933 पशुपालकों को मुआवजा दिया है. बाकी के पशुपालकों के बैंक अकाउंट के वेरिफिकेशन का काम चल रहा है.मुख्यमंत्रीने कहा था कि अगले एक सप्ताह में सभी पशुपालकों के खातों में मुआवजा राशि पहुंच जाएगी.

ये भी पढ़ें

Jodhpur News: हिस्ट्रीशीटर की गाड़ी पर पुलिस ने किए 12 राउंड फायर, फिर भी भाग निकला 25 हजार का इनामी विशनाराम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget