एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: किडनैपिंग केस में मंत्री गुढ़ा का CM गहलोत पर आरोप, बोले-'सीएम के इशारे पर दर्ज हुआ झूठा मुकदमा'

राजस्थान सरकार में मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता गब्बर सिंह ने अपहरण और मारपीट का केस दर्ज कराया है. इसे लेकर गुढ़ा का दावा है कि यह मुकदमा CM गहलोत के इशारे पर दर्ज हुआ है.

Rajasthan Politics: राजस्थान की राजनीति में सचिन पायलट (Sachin Pilot) के कट्टर समर्थक उदयपुरवाटी विधायक और सैनिक कल्याण राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा (Rajendra Gudha) मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के खिलाफ लगातार बयानबाजी करते रहे हैं. अब नीमकाथाना शहर के कोतवाली थाने में केस दर्ज होने के बाद गुढ़ा ने इसे लेकर भी सीएम गहलोत पर बड़ा आरोप लगाया है.

केस दर्ज होने के बाद मीडिया के सामने आए गुढ़ा ने कहा कि यह झूठा मुकदमा मुख्यमंत्री के इशारे पर ही दर्ज हुआ है. प्रदेश के किसी मंत्री या विधायक के खिलाफ पुलिस थाने में सीधा केस दर्ज नहीं हो जाता. यहां तो गृह मंत्रालय भी सीएम गहलोत के पास ही है.

गुढ़ा ने वार्ड पंच को बताया धोखेबाज
अपहरण और मारपीट के आरोपी मंत्री गुढ़ा ने बताया कि मेरी पत्नी कई दिन से कह रही थी कि मुख्यमंत्री से पंगे मत लो. मौजूदा माहौल को देखते हुए उसे मेरी चिंता सता रही थी. गुढ़ा ने कहा कि अगर सीएम से पूछे बिना केस दर्ज नहीं हुआ होता तो इस मामले में मुकदमे से पहले वो एक बार मुझसे बात तो कर लेते. अब मैं ही जाकर उनसे मिलूंगा और बात करूंगा. राजेंद्र गुढ़ा ने बताया कि जिस वार्ड पंच ने केस दर्ज करवाया है वो धोखेबाज है. उससे पीड़ित महिला विमला कंवर मेरे पास आई थी. वो अपनी दो बेटियों के साथ आत्महत्या करने वाली थी. उसकी बेटियों की शादी होने वाली है और उसके पास पैसे नहीं थी. मैंने लोगों को बोलकर पैसे की व्यवस्था करवाई. अगर उसकी मदद नहीं करता तो मर सकती थी. वार्ड पंच ने झूठा केस दर्ज करवाया है.

महिला ने किया मंत्री का समर्थन
एफआईआर में मंत्री के साथ महिला विमला कंवर का नाम भी लिखा था. केस दर्ज होने के बाद विमला ने मीडिया के सामने आकर आपबीती सुनाते हुए मंत्री का समर्थन किया. उसने बताया कि मेरी दो बेटियाें मनीषा और महिमा की 21 फरवरी को शादी होनी है. मैं 27 जनवरी को सुबह 6 बजे मंत्री गुढ़ा के पास गई थी. सुबह 11 बजे मंत्री आए तब मैंने उन्हें बताया कि वार्ड पंच न प्लॉट दे रहा है और न पैसे दे रहा है. बेटियों की शादी में 20-21 दिन ही बचे हैं. अगर पैसों की व्यवस्था नहीं हुई तो जी नहीं पाऊंगी. उस वक्त मंत्री ने मुझसे नंबर लेकर गब्बर (वार्ड पंच) काे फोन किया था. उसे कहा कि विमला का पूरा पेमेंट करो. इस पर गब्बर गलत बोलने लगा. मैं रोने लगी तो मंत्री ने सांत्वना दी और कहा कि पैसे की व्यवस्था हो जाएगी. उन्होंने मुझे 3.84 लाख रुपए दिए थे.

सीआईडी-सीबी कर रही जांच
नीमकाथाना के वार्ड नंबर 31 में रहने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता और ककराना पंचायत के वार्ड पंच दुर्गासिंह उर्फ गब्बर सिंह राजपूत ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट देकर मंत्री राजेंद्र गुढ़ा पर अपहरण और मारपीट का आरोप लगाया था. परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मंत्री गुढ़ा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया. आरोपी गुढ़ा के सरकार में मंत्री होने के कारण पुलिस ने मामले की जांच सीआईडी सीबी को सौंपी थी. इस मामले में सीआईडी सीबी जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: उदयपुर में शूटआउट, फिल्मी अंदाज में जाल बिछाकर दबोचे गए हिस्ट्रीशीटर, तड़ातड़ चलीं गोलियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sikar News: ओमान में हुए ड्रोन हमले में खंडेला के युवक की मौत, 4 दिन बाद गांव पहुंचा शव
सीकर: ओमान में हुए ड्रोन हमले में खंडेला के युवक की मौत, 4 दिन बाद गांव पहुंचा शव
Bharatpur News: नींद की झपकी ने बरपाया कहर! डिवाइडर से टकराकर पलटी स्लीपर बस, 7 यात्री घायल
भरतपुर: नींद की झपकी ने बरपाया कहर! डिवाइडर से टकराकर पलटी स्लीपर बस, 7 यात्री घायल
Bhilwara News: 5 शादी के टोटके में पति ने तीसरी पत्नी को छोड़ा, तांत्रिक का चक्कर, मामला दर्ज
भीलवाड़ा: 5 शादी के टोटके में पति ने तीसरी पत्नी को छोड़ा, तांत्रिक का चक्कर, मामला दर्ज
Sikar News: LPG की ब्लैक मार्केटिंग का भंडाफोड़, 124 सिलेंडर बरामद, कंट्रोल रूम चालू
सीकर: LPG की ब्लैक मार्केटिंग का भंडाफोड़, 124 सिलेंडर बरामद, कंट्रोल रूम चालू

वीडियोज

Mojtaba Khamenei जिंदा या मुर्दा?
Nita Ambani receives the KISS Humanitarian Award, honored for her work in education and women's empowerment
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच क्या ट्रंप हो गए हैं परेशान?
Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
वेज या नॉन वेज? कुलदीप-वंशिका के ग्रैंड रिसेप्शन में कैसा खान परोसा गया? देखें मेन्यू
वेज या नॉन वेज? कुलदीप-वंशिका के ग्रैंड रिसेप्शन में कैसा खान परोसा गया? देखें मेन्यू
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
US-Israel-Iran War Live: 'हमें NATO के मदद की जरूरत नहीं', जंग के बीच यूरोप पर भड़के ट्रंप
LIVE: 'हमें NATO के मदद की जरूरत नहीं', जंग के बीच यूरोप पर भड़के ट्रंप
Video: डेढ़ लाख रुपये का फोन चला रहा गोलगप्पा बेचने वाला वेंडर, वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
डेढ़ लाख रुपये का फोन चला रहा गोलगप्पा बेचने वाला वेंडर, वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
Embed widget