एक्सप्लोरर

राजस्थान में बनास नदी के उफान में बह गया युवक, पुल के ऊपर बह रहा था पानी

Rajasthan News: राजसमंद जिले में एक युवक बनास नदी के उफान में बह गया. वह पुलिया पार करने की कोशिश कर रहा था, लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना.

राजस्थान के राजसमंद जिले में शनिवार को सड़क पर बह रहे नदी के पानी के साथ खिलवाड़ करना एक युवक को महंगा पड़ गया. पुल के ऊपर बह रहे पानी को लापरवाही के साथ पार करने की कोशिश उसकी जिंदगी पर भारी पड़ गई. यहां मोही और रजवास इलाके में बनास नदी का पानी पुलिया के ऊपर से बह रहा है. 

पुलिया के ऊपर पानी का तेज बहाव होने के बाद इस रास्ते को बंद कर दिया गया है. इसके बावजूद कुछ लोग पैदल या दो पहिया वाहनों के साथ जिंदगी खतरे में डालकर पुलिया को पार कर रहे हैं. ऐसा ही एक नजर आज दिखाई दिया. यहां एक युवक पानी की तेज रफ्तार को नजरअंदाज करते हुए दौड़ते हुए पुलिया को पार करने की कोशिश कर रहा था.

पुलिया के दूसरी तरफ खड़े लोग आवाज लगाते हुए उसे आने से रोक रहे थे, लेकिन वह नहीं माना. उसने आधी पुलिया ही पार की होगी कि तेज रफ्तार से बह रहे पानी के बहाव की चपेट में आ गया और बनास नदी में बह गया. लोगों ने उसे काफी दूर तक बहते हुए देखा. इस बीच लोगों ने पुलिस व प्रशासन को खबर कर दी. गोताखोरों ने कुछ देर बाद उसकी तलाश शुरू की लेकिन अभी तक कोई पता नहीं चल सका है. 

हालांकि बनास नदी के पानी का वेग बहुत ज्यादा है. थोड़ी सी जल्दबाजी और लापरवाही आज उसके लिए ऐसी मुसीबत का सबक बन गई है, स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिया पर लोगों की आवाजाही रोकने के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं.

इसे भी पढ़ें: खंडवा में मसाया सोलर प्लांट सील, कंपनी पर आदिवासियों की जमीन कब्जा करने का आरोप

 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
जयपुर में नर्सिंगकर्मियों का प्रदर्शन, रोजगार की मांग पर पानी की टंकी पर चढ़े
जयपुर में नर्सिंगकर्मियों का प्रदर्शन, रोजगार की मांग पर पानी की टंकी पर चढ़े
जयपुर: चार मंजिला मकान झुका, जगह-जगह दरारें, 40 लोगों को सुरक्षित निकाला
जयपुर: चार मंजिला मकान झुका, जगह-जगह दरारें, 40 लोगों को सुरक्षित निकाला
जयपुर: शिक्षा मंत्री के आश्वासन के बाद ग्रेड-3 शिक्षकों ने टाला आंदोलन, दी चेतावनी
जयपुर: शिक्षा मंत्री के आश्वासन के बाद ग्रेड-3 शिक्षकों ने टाला आंदोलन, दी चेतावनी

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! 9 अगस्त से स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! 9 अगस्त से स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget