एक्सप्लोरर

Crime news: जोधपुर में कार हटाने को लेकर हुआ विवाद, भड़के युवक ने पड़ोसी को मारी गोली

Jodhpur News: जोधपुर में एक कार को घर के आगे से हटाने को लेकर हुई तकरार के बाद तैश में आए युवक ने पड़ोसी को गोली मार दी. आपसी विवाद में युवक ने 3 गोली चलाई.

Jodhpur Crime news: जोधपुर (Jodhpur) पुलिस कमिश्नरेट में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं. छोटी-छोटी बातों पर गोली चलने की घटनाएं आम हो चुकी हैं. पुलिस (Police) दावा कर रही है कि अवैध हथियारों की सप्लाई पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई की जा रही है लेकिन बदमाशों पर पुलिस का खौफ नजर नहीं आ रहा है. बदमाश बेखौफ होकर आपराधिक वारदातों को अंजाम देने से नहीं चूक रहे हैं. जोधपुर शहर के माता का थान क्षेत्र में सोमवार सुबह एक कार को घर के आगे से हटाने को लेकर हुई तकरार के बाद तैश में आए एक युवक ने पड़ोसी को गोली मार दी. आपसी विवाद में युवक ने 3 गोली चलाई. इसमें एक गोली संतोष परिहार (Santosh Parihar) के लगी. गोली लगने से जख्मी संतोष को अस्पताल (Hospital) भेजा गया है. गोली मारने के बाद कार में सवार होकर युवक वहां से भाग निकले. पुलिस टीम मौके पर पहुंची है और युवकों का पता लगाने के लिए नाकाबंदी की गई है.

इस बात को लेकर हुआ विवाद 
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि माता का थान क्षेत्र रावला बेरा की एक गली में बजरी से भरा एक ट्रैक्टर आया, इस बीच एक कार सड़क पर खड़ी थी. ट्रैक्टर निकालने के लिए जगह नहीं मिली, तो ड्राइवर ने वहां कमरा लेकर निवास करने वाले कुछ युवकों से कार हटाने के लिए कहा. इस बात को लेकर युवक नाराज हो गए. इस बीच सामने रहने वाले संतोष परिहार और उनका परिवार भी बीच में बोल पड़ा, इससे युवक आक्रोशित हो गए. एक युवक हाथ में पिस्टल लेकर उन्हें मारने के लिए दौड़ा, इस दौरान एक महिला बीच में आ गई, उसके उलाहना देने पर युवक वापस पीछे चला गया.

फरार हुए बदमाश 
इस बीच किसी ने पुलिस थाने में फोन कर दिया, इससे वहां रहने वाले युवक कार में सवार होकर भागने लगे. इस दौरान एक महिला और संतोष कार के पीछे भागे. तभी एक युवक ने कार का दरवाजा खोला और संतोष पर फायर कर दिए. गोली संतोष के सीने के ऊपर की तरफ लगी है. संतोष के गोली लगते ही परिजन मदद के लिए चिल्लाने लगे. इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए. कुछ लोग घायल संतोष को लेकर मंडोर सैटेलाइट अस्पताल लेकर गए. फिलहाल संतोष का स्थिति गंभीर बनी हुई है. गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

ये भी पढ़ें:

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए Udaipur में हुई नई शुरुआत, पर्यटक अब हवा में भी कर सकेंगे सैर

Rajasthan Politics: उत्तर प्रदेश में जारी है अंतिम चरण का मतदान, राजस्थान के इन नेताओं ने कही बड़ी बात  

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
'आजादी के 80 साल बाद...', PM मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर बोले CJP के आशुतोष रांका
'आजादी के 80 साल बाद...', PM मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर बोले CJP के आशुतोष रांका
'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला
'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget