एक्सप्लोरर

Rajasthan News: राजसमंद में बनी विश्व की सबसे बड़ी शिव प्रतिमा, 29 अक्टूबर से 6 नवंबर तक होगा लोकार्पण कार्यक्रम

Rajasthan News: राजस्थान के राजसमंद में भगवान शिव की 369 फीट ऊंची प्रतिमा बनाई गई है. इसका लोकार्पण कार्यक्रम 29 अक्टूबर से 6 नवम्बर तक आयोजित किया जा रहा है.

Udaipur News: राजस्थान (Rajasthan) का कण-कण अपने शौर्य, बलिदान,भक्ति के साथ ही आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत की वजह से लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा है. अब ऐसा ही एक ओर नया अध्याय विश्व पटल पर अपना इतिहास लिखने जा रहा है. राजस्थान के राजसमंद जिले के नाथद्वारा में श्रीनाथ जी की पावन धरा पर 369 फ़ीट की विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा "विश्वास स्वरूपम" का लोकार्पण महोत्सव 29 अक्टूबर से 6 नवम्बर तक आयोजित किया जा रहा है.

संत कृपा सनातन संस्थान के ट्रस्टी मदन पालीवाल ने बताया की महादेव के इस महा महोत्सव में 9 दिन तक धार्मिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक आयोजनों की धूम रहेगी. मुरारी बापू की 9 दिवसीय रामकथा इस महोत्सव को चार चांद लगाएगी और इसके साक्षी बनेंगे देश दुनियां से आये लाखों लोग. नाथद्वारा की गणेश टेकरी पर बनी 369 फीट की ऊंची ये प्रतिमा ड्रीम प्रोजेक्ट का हिस्सा रही है.

20 किलोमीटर दूर से दिखती है मूर्ति

बता दें कि 51 बीघा की पहाडी पर बनी इस प्रतिमा में भगवान शिव ध्यान एवं अल्लड़ की मुद्रा में विराजित है जो 20 किलोमीटर दूर से ही नजर आने लग जाते है. रात्रि में भी ये प्रतिमा स्पष्ट रूप से दिखाई दे, इसके लिए विशेष लाइट्स से इसकी विधुत सज्जा की गई है. 9 दिन का के इस महोत्सव का नजारा महाकुंभ से कम नहीं होगा. श्रीनाथ जी की पावन धरा पर श्रद्धालुओं का एक जन ज्वार सा आएगा, ऐसे में तैयारियां जोरों पर चल रही है. आयोजन के लिए करीब डेढ़ लाख स्क्वायर फिट का पांडाल लग रहा है और करीब 2 लाख स्क्वायर फिट में भोजनशाला का पांडाल लगाया गया है. जर्मन तकनीक से ये पांडाल बनाये जा रहे है जिसमें श्रोता कथा श्रवण और भोजन प्रसाद ला आनंद उठाएंगे.

प्रतिदिन एक लाख लोगों का भोजन प्रसाद

भोजनशाला की तैयारियों को देखते हुए समझा जा सकता है कि प्रतिदिन यहां 1 लाख लोग भोजन प्रसाद लेंगे. सर्विस काउण्टर तक सामग्री पहुंचाने के लिये यहां ओवरहेड कनवेयर तकनीक का सहारा लिया जा रहा हैं जो कि अपने आप में अद्भूत हैं. आयोजन का हिस्सा बनने वाले लोगों द्वारा होटल आदि की एडवांस बुकिंग करवाई जा रही है. यहीं नहीं पूरा नाथद्वार नगर रोशनी से दमकेगा. दीपावली महोत्सव से ही विद्युत सज्जा और नगर का निखरा हुआ नज़ारा दिखने लगेगा. प्रतिदीन करीब 50 से 60 हजार श्रद्धालु मुरारी बापू को सुनने के लिये एकत्रित होंगे.

Invest Rajasthan Summit 2022: जयपुर में शुरू हुआ इन्वेस्ट राजस्थान समिट, अडाणी-मित्तल समेत देश विदेश से पहुंचे उद्योगपति

250 वर्ष की स्थिरता को ध्यान में रखते मूर्ति बनाई

विश्व की सबसे ऊंची शिव मूर्ति की अपनी एक अलग ही विशेषता है. 369 फ़ीट ऊंची ये प्रतिमा विश्व की अकेली प्रतिमा होगी जिसमें लिफ्ट, सीढ़ियां, श्रद्धालुओं के लिए हॉल बनाया गया है. प्रतिमा के अंदर सबसे ऊपरी हिस्से में जाने के लिए 4 लिफ्ट और तीन सीढ़ियां बनी हैं. प्रतिमा के निर्माण में 10 सालों का वक्त और 3000 टन स्टील और लोहा, 2.5 लाख क्यूबिक टन कंक्रीट और रेत का इस्तेमाल हुआ है. प्रतिमा का निर्माण 250 सालों की स्थिरता को ध्यानगत रखते हुए किया गया है. 250 किमी रफ्तार से चलने वाली हवाएं भी मूर्ति को प्रभावित नहीं करेगी. इस प्रतिमा की डिजाइन का विंड टनल टेस्ट (ऊंचाई पर हवा) आस्ट्रेलिया में हुआ है. बरसात और धूप से बचाने के लिए इस पर जिंक की कोटिंग कर कॉपर कलर किया गया.

देश की दूसरी सबसे बड़ी बंजी जंपिंग

प्रतिमा स्थल पर पर्यटकों की सुविधाओं और मनोरंजन के लिये बंजी जम्पिंग का निर्माण किया गया है. ये ऋषिकेश के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी बंजी जम्पिंग होगी. जिसका लुफ्त उठाने के लिए देश-विदेश के पर्यटक यहां आएंगे. साथ ही फुटकोर्ट, गेम जोन, जिप लाइन, गो कार्टिंग,एडवेंचर पार्क, जंगल कैफ़े का निर्माण भी किया गया है. जहां पर्यटक दिन भर यहां इसका लुफ़्त उठा सकेंगे.

थ्रीडी में शिव स्तुति की महिमा दिखेंगी प्रतिमा पर

शिव प्रतिमा पर विशेष रूप से लाइट एन्ड साउंड के थ्रीडी प्रयोग के द्वारा शिव स्तुति का प्रसारण होगा. इसमें बरकों कम्पनी के प्रोजेक्टर का प्रयोग किया गया है. साथ ही सुरक्षा का काफी ध्यान रखा है. फायर सेफ़्टी की पूर्ण व्यवस्था की गई है जिसके लिए प्रतिमा के अंदर पानी के टैंक बनाये गए है. साथ ही अग्नि शमन के साधनों की भरपूर उपलब्धता सुनिश्चित की गई है. पर्यटकों के लिए गोल्फ कार्ट की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है. साथ ही पर्याप्त सुरक्षाकर्मियों से परिसर सुरक्षित रहेगा.

Rajasthan Politics: राजस्थान में कांग्रेस के सियासी घमासान के बीच डूंगरराम गेदर का दावा, प्रदेश में फिर CM बनेंगे गहलोत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan Karwa Chauth Moonrise Time: करवा चौथ पर राजस्थान में कब निकलेगा चांद? जयपुर से उदयपुर तक जानें समय
करवा चौथ पर राजस्थान में कब निकलेगा चांद? जयपुर से उदयपुर तक जानें समय
राजस्थानः बिना बजट कैसे होगी स्कूलों में साफ-सफाई? टीचर्स के लिए मुसीबत बना फरमान
राजस्थानः बिना बजट कैसे होगी स्कूलों में साफ-सफाई? टीचर्स के लिए मुसीबत बना फरमान
जोधपुर: पीढ़ियों से मिट्टी के दीये बना रहा रामलाल का परिवार, दिवाली पर बढ़ी मांग
जोधपुर: पीढ़ियों से मिट्टी के दीये बना रहा रामलाल का परिवार, दिवाली पर बढ़ी मांग
'आखिर कब तक मरती रहेंगी प्रसूताएं?', कोटा में सड़कों पर उतरी वेलफेयर पार्टी
'आखिर कब तक मरती रहेंगी प्रसूताएं?', कोटा में सड़कों पर उतरी वेलफेयर पार्टी

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget