एक्सप्लोरर

Noida News: नोएडा सेक्टर 4 की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, धुएं से कई लोग बेहोश, 4 की हालत नाजुक

Noida News In Hindi: नोएडा के सेक्टर-4 स्थित कैपिटल कंपनी की बिल्डिंग में सुबह करीब 5 बजे आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. लोगों की मदद से कई लोगों को बाहर निकाला गया.

नोएडा के सेक्टर-4 स्थित कैपिटल कंपनी की एक फैक्टरी में गुरुवार (12 मार्च) सुबह करीब 5 बजे अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. आग लगते ही फैक्टरी के अंदर मौजूद लोग जान बचाने के लिए बाहर निकलने लगे. आसपास मौजूद लोगों ने मिलकर कई लोगों को बाहर निकालने में मदद की.

हादसे के वक्त फैक्ट्री के अंदर कई कर्मचारी काम कर रहे थे. आग लगने के बाद कई लोग लपटों के बीच फंसकर घायल हो गए, जिन्हें एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आग बुझाने के लिए दमकल की 25 से अधिक गाड़ियां मौके पर लगी हुई हैं.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग लगने के बाद हालात काफी डरावने हो गए थे और हर तरफ भगदड़ जैसा माहौल बन गया. सूचना के बाद फायर विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची. फैक्टरी में बिजली का मीटर बनाने का काम होता है. 

मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि जब अंदर मौजूद लोग बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे, तब कई लोगों को हाथ पकड़कर और सहारा देकर बाहर निकाला गया. इस दौरान अफरातफरी में कई लोग घायल हो गए. किसी के हाथ-पैर टूट गए तो किसी को गंभीर चोटें आई हैं.

लोगों ने बताया कि कई लोग आग और धुएं की वजह से बेहोश हो गए थे, जिन्हें आसपास के लोगों ने मिलकर बाहर निकाला. कुछ घायलों को नीचे उतारने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ी.

4 लोगों की हालत गंभीर

स्थानीय लोगों के मुताबिक, अपनी जान बचाने की जद्दोजहद में करीब दो दर्जन कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में कम से कम 4 लोगों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है. ये लोग चलने-फिरने की स्थिति में नहीं हैं. किसी का घुटना टूट गया है, तो किसी के शरीर में गहरी चोट आई है. कुछ लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत होने की बात सामने आई है.

घायलों को लोगों की मदद से नीचे उतारकर सुरक्षित जगह पर लाया गया. कई लोगों को प्राथमिक इलाज के लिए अस्पताल भेजे जाने की भी जानकारी मिल रही है.

नीचे के फ्लोर में लोगों के फंसे होने की आशंका

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि फैक्टरी के ऊपरी हिस्से में फिलहाल कोई व्यक्ति फंसा हुआ नहीं दिख रहा है, लेकिन नीचे के फ्लोर में कितने लोग हैं, इस बारे में अभी साफ जानकारी नहीं मिल पाई है.

लोगों के मुताबिक, जितने लोगों को निकालना संभव था, उन्हें बाहर निकाल लिया गया है, लेकिन कुछ लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका अभी भी जताई जा रही है.

फिलहाल मौत की पुष्टि नहीं

घटना के बाद इलाके में भारी भीड़ जुट गई है. लोगों का कहना है कि अभी तक किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है और न ही किसी मृत व्यक्ति को बाहर निकाला गया है. हालांकि कई लोग बेहोशी की हालत में मिले हैं, जिन्हें बाहर निकालकर इलाज के लिए भेजा गया है.

फिलहाल आग लगने की वजह क्या है, इसका पता नहीं चल पाया है. राहत और बचाव का काम जारी है और प्रशासन की टीम हालात पर नजर बनाए हुए है.

About the author आशीष दुबे

प्रभावशाली स्टोरीटेलिंग और न्यूज़रूम अनुभव के साथ, मुझे न्यूज़ इंडस्ट्री में 5+ वर्षों का अनुभव है, जहां मैंने ब्रॉडकास्ट और डिजिटल प्लेटफॉर्म दोनों पर काम किया है. एबीपी लाइव के साथ एंकर के रूप में कार्यरत हूं, जहाँ ऑटोमोबाइल बीट पर न्यूज़-ड्रिवन प्रोग्रामिंग, इन-डेप्थ रिव्यूज़ और वेबसाइट स्टोरीज़ पर काम कर रहा हूं.स्पष्टता, विश्वसनीयता और दर्शक-केंद्रित कंटेंट पर फोकस रहता है.

 
 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SC-ST और OBC समाज से बने KGMU का कुलपति, पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की सरकार से मांग
SC-ST और OBC समाज से बने KGMU का कुलपति, पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की सरकार से मांग
मुजफ्फरनगर में बारिश के चलते ढहा कच्चा मकान, मलबे में दबकर बुजुर्ग महिला की मौत और पति घायल
मुजफ्फरनगर में बारिश के चलते ढहा कच्चा मकान, मलबे में दबकर बुजुर्ग महिला की मौत और पति घायल
मेरठ दलित छात्रा हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात, कहा- PDA अब सहेगा नहीं
मेरठ दलित छात्रा हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात, कहा- PDA अब सहेगा नहीं
गाजियाबाद में निर्माणाधीन मॉल में 7 साल की बच्ची का मिला शव, रेप के बाद हत्या की आशंका
गाजियाबाद में निर्माणाधीन मॉल में 7 साल की बच्ची का मिला शव, रेप के बाद हत्या की आशंका

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मेरठ दलित छात्रा हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात, कहा- PDA अब सहेगा नहीं
मेरठ दलित छात्रा हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात, कहा- PDA अब सहेगा नहीं
दिल्ली से यूपी-बिहार तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
दिल्ली से यूपी-बिहार तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
The Odyssey को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, भारत में बिना कट के साथ रिलीज होगी क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म, जाने-रनटाइम और सर्टिफिकेट
'द ओडिसी' को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, भारत में बिना कट के साथ रिलीज होगी फिल्म
IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी
Mental Health Special Theaters : मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए इस देश में बन रहे स्पेशल थिएटर, यहां कैसे होता है इलाज?
मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए इस देश में बन रहे स्पेशल थिएटर, यहां कैसे होता है इलाज?
Embed widget