US-Iran War: 'ईरान 47 सालों का हिसाब दे रहा...', ट्रंप ने तेहरान की नब्ज पर किया वार, होर्मुज स्ट्रेट पर दी खुली चेतावनी
US-Iran War: अमेरिका और ईरान जंग के 12वें दिन हालात बदतर हो चुके हैं. इस बीच ट्रंप ने ईरान को नई धमकियां दे दी हैं. उन्होंने कहा कि ईरान 47 सालों का हिसाब चुका रहा है. लेकिन इसके मायने क्या हैं?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को कड़ी चेतावनी दी है. व्हाइट हाउस के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अमेरिका ईरान के साथ अभी खत्म नहीं हुआ है. ट्रंप का साफ दावा है कि ईरान पर हमला इतना भारी पड़ा है जितना किसी भी देश पर दुनिया के इतिहास में कभी नहीं हुआ.
ईरान 47 सालों का हिसाब चुकाएगा: ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'हमने उन्हें इतना जोरदार मारा है जितना वर्चुअली किसी भी देश को इतिहास में मारा गया हो और हम अभी खत्म नहीं हुए हैं.' ये बात उन्होंने फॉक्स न्यूज और व्हाइट हाउस के ऑफिशियल कम्युनिकेशन चैनल को बताई. साथ ही उन्होंने ये भी जोड़ा कि ईरान अब 47 साल से दुनिया को जो नुकसान पहुंचा रहा था, उसकी सारी कीमत चुकाने वाला है.
ट्रंप ने पहले भी कई बार कहा था कि ईरान की मिलिट्री पावर पूरी तरह खत्म हो चुकी है. उन्होंने दावा किया था कि ईरान की नेवी और आर्मी को अमेरिका ने खत्म कर दिया है. लेकिन अब ये नया बयान ऐसे वक्त में आया है जब ईरान-अमेरिका के बीच तनाव और बढ़ गया है. ट्रंप ने कहा कि वो ईरान के किसी भी हमले से बिल्कुल नहीं घबराए हैं. उन्होंने ऑयल कंपनियों को भी सलाह दी है कि वो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से तेल का ट्रांसपोर्ट जारी रखें.
ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर लगाईं माइन्स
ये बयान मंगलवार को उस वक्त आया जब खबरें थीं कि ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइन्स लगा दिए हैं. ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि अगर ईरान ने ऐसा किया तो अमेरिका 'कभी न देखे गए स्तर' का मिलिट्री जवाब देगा. दरअसल, अमेरिका और इजरायल के संयुक्त ऑपरेशन से शुरू हुआ ये संघर्ष अब पूरे मिडिल ईस्ट में फैल चुका है. ईरान ने अमेरिका और इजरायल के बेस पर हमले शुरू कर दिए हैं. इसके साथ ही UAE, कतर, सऊदी अरब, बहरीन, कुवैत और ओमान जैसे पड़ोसी देशों पर भी ड्रोन और मिसाइल अटैक हो रहे हैं.
अमेरिका और ईरान के युद्ध से ऑयल मार्केट पर गहरा प्रभाव
इस पूरे मामले से सबसे बड़ा असर ऑयल मार्केट पर पड़ रहा है. ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कब्जा कर लिया है, जो दुनिया का सबसे जरूरी ऑयल रूट है. इससे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं और पूरी दुनिया में तनाव बढ़ गया है. ट्रंप ने पहले भी कहा था कि 'ईरान वॉर बहुत जल्द खत्म हो जाएगा' और 'ये जंग किसी भी वक्त खत्म हो सकती है जब मैं कहूंगा', लेकिन अब उनका लेटेस्ट बयान साफ बता रहा है कि अमेरिका ईरान पर और दबाव डालने वाला है.
अभी पूरी दुनिया नजरें टिकाए हुए है कि आगे क्या होता है. ट्रंप का ये स्टैंड दिखा रहा है कि अमेरिका ईरान को बिल्कुल भी नहीं छोड़ने वाला. क्या ईरान अब पीछे हटेगा या और तनाव बढ़ेगा?
Source: IOCL


























