एक्सप्लोरर

'मंदिर में कोई प्रसाद चढ़ाने आता है तो उसे मना नहीं कर सकते', रिश्वत लेते पकड़े जाने पर हंसते हुए बोली महिला अधिकारी

Jaipur: जयपुर विकास प्राधिकरण की अधिकारी ने 6 प्लॉट के पट्टे के बदले लाखों रुपए की रिश्वत मांगी थी, जिसे एसीबी ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया. साथ ही चार अन्य कर्मचारी भी पकड़े गए हैं.

Rajasthan ACB Arrest Officer For Taking Bribe: राजस्थान सरकार ने प्रदेश में भ्रष्टाचारियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. इसी क्रम में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम लगातार शिकायत पर कार्रवाई कर रही है. इस बीच जयपुर विकास प्राधिकरण (Jaipur Development Authority) में चल रहे रिश्वतखोरी के खुले खेल को एसीबी ने कार्रवाई करते हुए पकड़ा है. यहां उपायुक्त के पद पर तैनात राजस्थान प्रशासनिक सेवा की बड़ी अधिकारी ममता यादव जब रिश्वत लेते हुए पकड़ी गईं तो बेशर्मी की हद पार कर, हंसते हुए बोलीं कि मंदिर में कोई प्रसाद चढ़ाने आता है तो उसे मना नहीं कर सकते.

दरअसल, एसीबी की टीम ने प्राधिकरण के जोन-चार में तैनात यादव को रिश्वत मांगने के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार किया था. उनके साथ चार अन्य कर्मचारियों को भी गिरफ्तार किया गया है. मंगलवार को इन सभी से पूछताछ की गई.

रिश्वत कांड में शामिल थे कई लोग

एसीबी के महानिदेशक बीएल सोनी ने बताया कि शहर के सिद्धार्थ नगर निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके और मित्र के चार प्लाट हैं. इनके पट्टे देने के बदले में ममता साढ़े छह लाख रुपये व इंजीनियर श्याम मालू साढ़े तीन लाख रुपये मांग रहे हैं. इस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बजरंग सिंह ने अधिकारियों पर निगरानी रखनी शुरू की. 

सोमवार को पैसे लेकर पट्टे देने की बात तय हुई. दोपहर बाद शिकायतकर्ता पैसे लेकर प्राधिकरण के दफ्तर पहुंचा. यहां पार्किंग में मालू पैसे लेने पहुंचा तो एसीबी ने उसे गिरफ्तार कर लिया. मालू से पूछताछ के बाद ममता के दफ्तर में काम कर रहे सहायक लेखाधिकारी राम तूफान और कंप्यूटर आपरेटर अखिलेश व विजय मीणा को भी गिरफ्तार कर लिया गया. इनसे पूछताछ के बाद ममता को गिरफ्तार किया गया. एसीबी इन सभी के घरों पर भी छापे मारे. ममता के घर से एक लाख 45 हजार नकद, जमीनों के कागजात और लाकर मिला. मालू के घर से 50 हजार नकद व जमीनों के दस्तावेज मिले हैं. तूफान के घर से तीन लाख 45 हजार रुपये नकद मिले हैं. अखिलेश के घर से एसीबी को दो लाख रुपए कैश मिले हैं.

Rajasthan Job Alert: जयपुर के विद्युत विभाग ने Technical Helper के 1500 से अधिक पदों पर निकाली भर्ती, कल से शुरू होंगे आवेदन 

ACB महानिदेशक ने बताया हेल्पलाइन नंबर

एसीबी महानिदेशक, भगवान लाल सोनी ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 व Whatsapp हेल्पलाइन नंबर 9413502834 पर 24X7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें. एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी. विदित रहे कि एसीबी राजस्थान राज्य में राज्य कर्मियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार के कार्मिकों के विरूद्ध भी कार्रवाई करने को अधिकृत हैं.

RPSC Recruitment 2022: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने कई पदों पर निकाली भर्ती, जानें एज लिमिट से लेकर लास्ट डेट तक सभी डिटेल

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget