एक्सप्लोरर

Rajasthan Weather: राजस्थान में सर्दी का सितम जारी, कई जिलों तापमान तीन डिग्री से भी कम, 10 जनवरी के बाद होगी बारिश

Rajasthan Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजस्थान के कुछ हिस्सों में 8 और 9 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 10 जनवरी के बाद ठंड का एक और दौर देखने को मिलेगा.

Rajasthan Weather News: राजस्थान में सर्दी का सितम जारी है. प्रदेश के कई इलाकों में पारा दो डिग्री या उससे नीचे पहुंच गया है. राजधानी जयपुर समेत कई जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है. विजिबिलिटी बेहद कम हो चुकी है. वहीं माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में सर्दी और भी ज्यादा जोर पकड़ सकती है. इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजस्थान के कई जिलों में बारिश भी हो सकती है.

कई जगह छाया घना कोहरा
राजस्थान में मौसम के घटनाक्रम पर मौसम विभाग के निदेशक, राधेश्याम शर्मा ने कहा, "राजस्थान के कुछ हिस्सों में भीषण शीतलहर जारी है. राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान सीकर में 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. घना कोहरा छाया हुआ है. जयपुर हवाई अड्डे पर विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर से भी कम हो गई. अगले 2-3 दिनों तक भीषण शीत लहर जारी रहेगी. पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजस्थान के कुछ हिस्सों में 8 और 9 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 10 जनवरी के बाद ठंड का एक और दौर देखने को मिलेगा."

दस जनवरी के बाद तेज होगी ठंड
राधेश्याम शर्मा ने आगे बताया कि आने वाले कुछ दिनों में उदयपुर और जोधपुर संभाग में मौसम सामान्य रहेगा, जबकि जयपुर, कोटा, भरतपुर समेत कई संभाग में घना कोहरे छाए रहने की संभावना है. उन्होंने कहा कि राजस्थान में अभी जैसा मौसम है अगले दो दिन तक ऐसा ही बना रहेगा. वहीं दस जनवरी के बाद सर्दी एक बार फिर जोर पकड़ेगी.

कहां कितना तापमान?
वहीं अगर तापमान की बात करें तो मौसम केंद्र के अनुसार बुधवार रात को न्यूनतम तापमान सीकर में 1.0 डिग्री व फतेहपुर में 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा न्यूनतम तापमान सिरोही में 4.1 डिग्री, फलोदी में 4.6 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 5.0 डिग्री, बीकानेर में 5.2 डिग्री, चूरू व पिलानी में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

बीते 24 घंटे में गंगानगर में न्यूनतम व अधिकतम तापमान क्रमश: 7.5 डिग्री व 11.5 डिग्री जबकि संगरिया में 7.1 डिग्री व 9.1 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा. कई स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा जबकि पूर्वी राजस्थान में कई इलाके शीतलहर की चपेट में हैं. इसके अनुसार राज्य में घने कोहरे व ठंड की स्थितियां अभी कुछ दिन और बने रहने का अनुमान है. वहीं 7-8 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 7-9 जनवरी के दौरान राज्य में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें

Udaipur News: उदयपुर में आज दूसरे दिन भी घना कोहरा, विजिबिलिटी नहीं होने कारण फ्लाइट्स और ट्रेनें हुईं रद्द

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
Exclusive: राजस्थान में BJP कैसे तोड़ेगी निकाय चुनाव का चक्रव्यूह? हरीश द्विवेदी ने बताया
Exclusive: राजस्थान में BJP कैसे तोड़ेगी निकाय चुनाव का चक्रव्यूह? हरीश द्विवेदी ने बताया
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget