एक्सप्लोरर

Rajasthan Weather Update: राजस्थान के इन जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट, जानें 10 मार्च के बाद कैसा रहेगा मौसम

Rajasthan Weather Update: 8 और 9 मार्च को उदयपुर, अजमेर, कोटा संभाग के साथ जोधपुर संभाग के पूर्वी भागों में भी आसमान में बिजली चमकने के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है.

Rajasthan Weather News: राजस्थान के मौसम में एक बार फिर से बदलाव शुरू हो गया है. बदलते मौसम के चलते जोधपुर संभाग में फाल्गुन महीने के दौरान भी सुबह और शाम गुलाबी ठंडक बनी हुई है. हालांकि सूरज निकलते ही धरती तपने लगती है. नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और वायुमंडल के निचले स्तरों में पूर्वी हवाओं का टर्फ बनने से बादलों की आवाजाही शुरू हो गई है. मौसम विभाग के अनुसार जोधपुर सहित संभाग के पूर्वी हिस्सों में बादलों का गरजना, बिजली का चमकना और हल्की बारिश की संभावना है.

अगले दो दिनों तक कुछ जगहों पर हो सकती है बूंदाबांदी

मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो दिनों तक विक्षोभ के असर से कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है. 8 और 9 मार्च को उदयपुर, अजमेर, कोटा संभाग के साथ जोधपुर संभाग के पूर्वी भागों में भी आसमान में बिजली चमकने के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है. 10 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो सकता है. सूर्यनगरी में आज न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई थी. बादलों के साथ तेज हवा भी बहती रही. दिनभर बादल छाए रहने से दोपहर में पारा 35 डिग्री पर पहुंच गया. जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी बादलों का रैला लगा रहा.

International Womens Day 2022: महिला दिवस पर महिलाओं को दे सकते हैं ये खास तोहफा, जोधपुर कलेक्टर ने बताया

पश्चिमी विक्षोभ का असर 10 मार्च को हो सकता है खत्म

पूर्वानुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर 10 मार्च को समाप्त होने के बाद प्रदेश में मौसम फिर से शुष्क हो जाएगा. राज्य में सक्रिय हुए नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण उदयपुर, जयपुर, बीकानेर और जोधपुर संभाग में बारिश हो सकती है. इसके लिए बकायदा मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. 8 मार्च का येलो अलर्ट गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, नागौर, जोधपुर, अजमेर, पाली, सिरोही, चित्तौडगढ़, राजसमंद, उदयपुर, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा और झालावाड़ जिलों के लिए जारी किया गया है. इन जिलों में बादल छाने और कहीं-कही तेज हवाएं चलने के साथ बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने कई जगह ओले गिरने की भी आशंका जताई है. 9 मार्च को जोधपुर, नागौर, पाली, अजमेर, भीलवाड़ा, सिरोही, चित्तौडगढ़, झालावाड़, उदयपुर, राजसमंद, बांसवाड़ा और डूंगरपुर जिलों में बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है.

Crime news: जोधपुर में कार हटाने को लेकर हुआ विवाद, भड़के युवक ने पड़ोसी को मारी गोली

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला
'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती में MBC कोटे पर उठे सवाल, जांच की मांग
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती में MBC कोटे पर उठे सवाल, जांच की मांग
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
Embed widget