एक्सप्लोरर

दुनिया का सबसे गर्म शहर बना राजस्थान का फलौदी, 50 डिग्री पहुंचा पारा, अभी और बेहाल करेगी गर्मी

Hottest City of the World: IMD के अनुसार एक जून 2019 के बाद से 50 डिग्री सेल्सियस देश में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है. चुरू में 2019 में 50.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था.

Rajasthan Weather Update Phalodi Temperature: राजस्थान के फलौदी में रविवार (26 मई) को तापमान 50 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि देश के बड़े हिस्से में भीषण गर्मी का कहर रहा. इस भीषण गर्मी के बीच भी लोकसभा चुनाव के छठे चरण में मतदान करने के लिए बड़ी संख्या में लोग अपने घरों से बाहर आए. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार एक जून 2019 के बाद से 50 डिग्री सेल्सियस देश में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है. राजस्थान के चुरू में 2019 में 50.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था.

इस समय की भीषण गर्मी न केवल देश के उत्तरी मैदानी इलाकों और मध्य क्षेत्रों को बल्कि हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियों और पूर्वोत्तर में असम और अरुणाचल प्रदेश को भी प्रभावित किया. उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राष्ट्रीय राजधानी सहित आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 58 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनाव में मतदान करने के लिए घरों से बाहर निकलते समय लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा.

कहां कितना दर्ज हुआ पारा?
दिल्ली में भीषण गर्मी और लू के कारण कुछ मतदाता बेहोश भी हो गए. राष्ट्रीय राजधानी के कुछ स्थानों पर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा. पश्चिम बंगाल के कूच बिहार 40.5 डिग्री, असम के सिलचर 40 और लामडिंग 43 और अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर 40.5 और पासीघाट 39.6 सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. असम के तेजपुर 39.5, मजबत में 38.6, धुबरी 38.2, उत्तरी लखीमपुर 39.2, और मोहनबाड़ी 38.8 में सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

आधिकारिक आंकड़ों से पता चला है कि पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात और मध्य प्रदेश में कम से कम 17 स्थानों पर शनिवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज किया गया. राजस्थान में बाड़मेर में तापमान 48.8 डिग्री, जैसलमेर में 48 डिग्री और बीकानेर में 47.2 डिग्री तक पहुंच गया. दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में 29 मई तक भीषण गर्मी जारी रहेगी. भीषण गर्मी का असर हिमाचल प्रदेश, असम और मेघालय की पहाड़ियों पर भी पड़ेगा.

राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और गुजरात के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया गया है, जो सभी आयु समूहों के लिए गर्मी की बीमारी और हीटस्ट्रोक की बहुत अधिक आशंका का संकेत देती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
जयपुर: करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत, मुआवजे की मांग
जयपुर: करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत, मुआवजे की मांग
राजस्थान यूनिवर्सिटी में कंगना रनौत का पुतला दहन, नए विवाद की आशंका
राजस्थान यूनिवर्सिटी में कंगना रनौत का पुतला दहन, नए विवाद की आशंका

वीडियोज

Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget