एक्सप्लोरर

पानी की किल्लत के बीच VIT स्टूडेंट्स ने खोला मोर्चा, एग्जाम कैंसिल, मैनेजमेंट ने कहा- सब घर जाओ

VIT College Student Protest: पानी की किल्लत के चलते वीआईटी कॉलेज के छात्रों ने शुक्रवार देर रात 12.00 बजे से 3.00 बजे तक कॉलेज परिसर में नारेबाजी की. इसी बीच प्रबंधन ने परीक्षाएं निरस्त कर दी हैं.

Sehore VIT College Student Protest: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से 60 किलोमीटर दूर सीहोर जिले के कोठरी में हाईप्रोफाइल वीआईटी कॉलेज हैं. इस कॉलेज में देश भर के करीब 5000 स्टूडेंट्स पढ़ते हैं. खास बात यह है कि इस कॉलेज में बड़े अफसर, उद्योगपतियों के बच्चों की संख्या बहुत ज्यादा में है. इस कॉलेज की फीस ही 7 से 10 लाख रुपये है. 

इतनी भारी भरकम फीस होने के बावजूद कॉलेज प्रबंधन स्टूडेंट्स को भीषण गर्मी में पीने का पानी तक उपलब्ध नहीं करा पा रहा है. पीने के पानी को तरस रहे स्टूडेंट्स का आधी रात को गुस्सा फूट पड़ा. लगभग 2000 से अधिक स्टूडेंट्स ने प्रबंधन के खिलाफ कॉलेज में नारेबाजी शुरू कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

कॉलेज मैनेजमेंट बच्चों को नहीं दिला पा रहा पानी
इंदौर-भोपाल हाईवे पर कोठरी में स्थित वीआईटी कॉलेज में स्टूडेंट्स   पीने के पानी के लिए त्राहि-त्राहि माम करने की स्थिति में आ गए हैं. भारी भरकम फीस लेने के बावजूद कॉलेज प्रबंधन अपने बच्चों को पीने का पानी तक उपलब्ध नहीं करा पा रहा है. आलम यह है कि यहां स्टूडेंट्स बाहर होटलों से पानी की बॉटल खरीदकर पीने के लिए विवश हैं जबकि अन्य उपयोग के लिए उन्हें पानी नसीब नहीं हो रहा है. 

स्टूडेंट्स प्रबंधन से लंबे समय से पानी की उपलब्धता की मांग कर रहा है, लेकिन प्रबंधन उनकी इस महत्वपूर्ण मांग को ही अनदेखा का रहा है. 

प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा
पीने के पानी को तरस रहे स्टूडेंट्स का आधी रात को गुस्सा फूट पड़ा. लगभग 2000 से ज्यादा स्टूडेंट प्रबंधन के खिलाफ लामबंद्ध हो गए और परिसर में एकत्रित होकर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. स्टूडेंट्स ने पीने के पानी के लिए रात 12 बजे से नारेबाजी करना शुरू की, जो रात 3 बजे तक जारी रही. इस दौरान स्टूडेंट्स प्रबंधन से पानी उपलब्ध कराने की मांग करते रहे, लेकिन प्रबंधन ने स्टूडेंट्स की इस महत्वपूर्ण जरुरत को ही अनदेखा कर रहा है  और छात्राओं की एक ना सुनी. 

परीक्षाएं निरस्त, अपने घर जाएं स्टूडेंट्स
वीआईटी कॉलेज में स्टूडेंट्स की पेयजल समस्या हल करने के बजाए प्रबंधन ने परीक्षाएं ही निरस्त कर दी और स्टूडेंट्स से घर जाने की बात कही. वीआईटी कॉलेज प्रबंधन ने सर्कुलर जारी किया, जिसमें लिखा कि सूचित किया जाता है कि मौजूदा अत्यधिक गर्म मौसम की स्थिति के कारण विश्वविद्यालय ने आज की परीक्षा 25 मई से सभी परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया है. 2021 बैच को छोडक़र सभी छात्रों को आज से अपनी ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के लिए आगे बढऩे की अनुमति है.

साल 2021 बैच अपनी पीएटी गतिविधियां शुरू करेगा और आगे की जानकारी उप निदेशक पीएटी द्वारा प्रदान की जाएगी. वे छात्र जो जिन्होंने पहले ही अपने टिकट बुक कर लिए हैं और अपनी यात्रा योजना को बदलने में सक्षम नहीं हैं, वे अपनी यात्रा की नियोजित तिथि तक यहीं रुक सकते हैं. स्थगित परीक्षाएं अगले सेमेस्टर में निर्धारित की जाएंगी और तारीखें अधिसूचित की जाएंगी.

यह भी पढ़ें: भीषण गर्मी के लिए हो जाएं तैयार! MP में आज से नौतपे की शुरुआत, लू का RED ALERT

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Embed widget