एक्सप्लोरर

Jalore Weather: जालोर में हीटवेव ने ली चार लोगों की जान, 47.3 डिग्री तक पहुंचा पारा, जानें अगले कुछ दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

Jalore Weather News: जालोर में पड़ रही भीषण गर्मी को लेकर जिला प्रशासन की ओर से हीटवेव की एडवाइजरी जारी की गई है. आमजन को घरों से कम से कम बाहर निकलने और गर्मी में सुरक्षित रहने के लिए कहा गया है.

Rajastan Weather Update: राजस्थान के जालोर (Jalore) में भीषण गर्मी का कहर लगातार जारी है. यहां तापमान लगातार बढ़ता ही जा रहा है. गुरुवार (23 मई) को अधिकतम तापमान 47.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. ऐसे में लू और गर्मी से जिले में चार लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है. जबकि एक युवक की मौत आहोर में भी हुई है, लेकिन उसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है.

बता दें पिछले चार दिनों से यहां दिन का तापमान 47 डिग्री से अधिक दर्ज किया जा रहा है. तेज गर्मी के चलते जालौर में एक महिला समेत चार लोगों की अब तक मौत हो गई है. इसमें दो लोगों को जालौर रेलवे स्टेशन से बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि जालौर के रेलवे स्टेशन पर नरपड़ा गांव निवासी सूरजदान ट्रेन से जालौर पहुंचा थे, लेकिन ट्रेन से उतरने के बाद स्टेशन पर ही चक्कर आने से वो गिर गए. इसके बाद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

लू लगने से चार लोगों की मौत
वहीं दूसरे युवक की पहचान डिसा के गुजरात निवासी सोहनराम के रूप में हुई, जो जालौर में ही काम करता है और रेलवे स्टेशन पर अचानक बेहोश होकर गिर गया था. लोगो ने उन्हें जालौर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर तेज गर्मी के चलते जालौर से करीब केशवाना रोड स्थित साफड़ा निवासी कमला देवी की घर का काम करते हुए अचानक बेहोश होकर  गिर पड़ी, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. 

इसके अलावा आहोर उपखंड क्षेत्र के सरकारी गांव के पोपटलाल की मौत हो गई. परिजनों ने बताया कि गुरुवार दोपहर पोपटलाल अपनी पत्नी को दिखाने के लिए बाइक पर आहोर अस्पताल ले गया था. इसके बाद घर पहुंचा तो उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे आहोर अस्पताल ले जाया गया, जिसे डॉक्टरों ने जालोर रेफर किया. यहां इलाज के  दौरान उसने दम तोड़ दिया. वहीं आहोर उपखंड क्षेत्र के वीडियो गांव में फुलाराम की घर में काम करते समय अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई. हालांकि, फुलाराम की मौत गर्मी से होने की पुष्टि नहीं हुई है.

जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
बता दें लगातार जिले में पड़ रही भीषण गर्मी को लेकर जिला प्रशासन की ओर से हीटवेव की एडवाइजरी जारी की गई है. इसमें 26 मई तक 47 डिग्री से अधिक तापमान बढ़ने की संभावना जताई गई है. साथ ही आमजन को घरों से कम से कम बाहर निकलने सहित पेय पदार्थ और भीषण गर्मी में सुरक्षित रहने के लिए कहा गया है. वहीं जिले में नगर परिषद और नगर पालिका क्षेत्र में टैंकर और फायर गाड़ियों से सड़कों पर पानी का छिड़काव भी कराया गया, जिससे आमजन को गर्मी से राहत मिल सके.

मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में तापमान में और भी बढ़ोतरी हो सकती है. साथ ही गर्म हवाओं का दौर भी जारी है, जिससे जन-जीवन खासा प्रभावित नजर आ रहै है. वहीं मौसम विशेषज्ञ आनंद कुमार शर्मा ने 26 मई तक दिन का तापमान 46 से 48 डिग्री और रात का तापमान 31 से 32 डिग्री के बीच रहने के साथ 18 से 26 किमी प्रति घंटे की दर से हवाओं के साथ उष्ण लहर चलने की संभावना जताई है. कृषि मौसम विभाग विशेषज्ञ आनंद कुमार शर्मा ने बताया जालोर और सांचौर जिले में पिछले तीन दिन से अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री से अधिक तापमान दर्ज किया जा रहा है. 

(हीरालाल भाटी की रिपोर्ट)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
Exclusive: राजस्थान में BJP कैसे तोड़ेगी निकाय चुनाव का चक्रव्यूह? हरीश द्विवेदी ने बताया
Exclusive: राजस्थान में BJP कैसे तोड़ेगी निकाय चुनाव का चक्रव्यूह? हरीश द्विवेदी ने बताया
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
अब अलवर में CJP का प्रदर्शन, आशुतोष रांका कर रहे नेतृत्व
अब अलवर में CJP का प्रदर्शन, आशुतोष रांका कर रहे नेतृत्व

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget