एक्सप्लोरर

Rajasthan Weather: राजस्थान में बदल गया मौसम का मिजाज, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Rajasthan Weather: राजस्थान में भारी वर्षा और आंधी हुई, जिसमें अब तक 3 मौतें हुई हैं. धूल भरी आंधी 40 किमी प्रति घंटे तक चली. मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में भारी बारिश और धूल भरी आंधी से प्रदेश का मौसम बदल गया है. कई इलाकों में 40 किलोमीटर से ज्यादा की रफ्तार से धूल भरी आंधी भी चली है. गुरुवार की देर रात से मौसम में बदलाव की संभावना जतायी गयी थी.

अब तक 3 लोगों की मौत की खबर है. सीकर में रिहायशी इलाके में एक मोबाइल टावर गिर गया, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और उसके बेटे के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है. मौसम विभाग ने राज्य में 3 दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान जैसलमेर में 28.2 मिलीमीटर, उदयपुर में 25.3 मिमी, प्रतापगढ़ के छोटी सादडी में 23 मीटर, उदयपुर के सराडा में 22 मिमी, चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेडा में 20 मिमी, रेलमगरा में 16 मिमी, राजसमंद के हुरडा में 13 मिमी और अन्य कई स्थानों पर 10 मिमी से एक मिमी तक बारिश दर्ज की गई.

दो डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने का है अनुमान
विभाग के एक प्रवक्ता के अनुसार राज्य में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के प्रभाव से बारिश-आंधी और ओलावृष्टि से गंगानगर, बीकानेर, फलोदी, कोटा, सीकर, जैसलमेर, चूरू समेत कई शहरों का तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया. जयपुर मौसम केन्द्र के प्रभारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि आगामी दिनों में राज्य के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों के कोटा, उदयपुर, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और झालावाड़ में आंधी के साथ बारिश होने का अनुमान है. उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में राज्य के अधिकांश शहरों में तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने का भी अनुमान है.

मौसम विभाग ने राजस्थान में 3 दिन के लिए अलर्ट जारी किया है
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 3 दिन तक राजस्थान में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. आईएमडी ने कहा कि राज्य में पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है जिसके कारण मौसम में बदलाव हुआ है. राज्य में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां बिल्कुल उपयुक्त हैं. तूफान और बारिश के कारण कई इलाकों में बिजली भी गुल हो गई है.

मौसम में बदलाव से लोगों को राहत मिली
पिछले एक महीने से ज्यादा समय से राजस्थान में भीषण गर्मी पड़ रही है और लोग लू से बेहाल हैं. मौसम में बदलाव से गर्मी से राहत मिली है. आपको बता दें कि इस बार मानसून समय से एक दिन पहले ही केरल पहुंच गया है और दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश शुरू हो गई है. पूर्वी भारत और बंगाल में भी बारिश हो रही है. अगले 3 दिनों में राजस्थान और हरियाणा के कुछ जिलों में बारिश की संभावना है.

ये भी पढ़ें: राजस्थान SI भर्ती पेपर लीक मामले में एसओजी का ताबड़तोड़ एक्शन, 3 महिला ट्रेनी समेत सात गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम भले ही चुनाव हार जाएं लेकिन बैलेट पेपर से ही हों चुनाव', बोलीं अलका लांबा
'हम भले ही चुनाव हार जाएं लेकिन बैलेट पेपर से ही हों चुनाव', बोलीं अलका लांबा
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget