एक्सप्लोरर

Rajasthan Weather: राजस्थान में आज 33 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, स्कूलों में 3 दिनों की छुट्टी

Rajasthan Weather News: राजस्थान के 33 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. कई इलाकों में 3 इंच तक पानी बरसा है. राज्य के धौलपुर जिले में स्कूल बंद कर दिए हैं.

राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में बीते 12 घंटे में भारी बारिश हुई है. इससे लोगों को उमस से राहत मिली है, लेकिन लोगों की परेशानी भी बढ़ी है. बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन के असर से राजस्थान में तेज बारिश का दौर शुरू हो गया. शनिवार (26 जुलाई) को राजस्थान के कई जिलों में तेज बरसात हुई. कोटा, उदयपुर, भरतपुर और जयपुर संभाग के जिलों में 1 से 6 इंच तक पानी बरसा.

मौसम केंद्र जयपुर ने आज (27 जुलाई) और कल (28 जुलाई) राज्य में बारिश और भी ज्यादा तेज होने की आशंका जताते हुए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. आज 4 जिलों में रेड, 7 जिलों में ऑरेंज और शेष सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

भारी बारिश के कारण कई हादसे, 28 से 30 जुलाई स्कूल बंद

बारिश के कारण हुए हादसे में जैतारण (ब्यावर) में 2 बच्चों की मौत हो गई. वहीं, सीकर में एक परिवार करंट से झुलस गया. भरतपुर के बयाना में पिकनिक मनाने गए डेंटिस्ट पत्नी के सामने झरने में डूब गए. जयपुर और अजमेर में तेज बारिश से दो मंदिरों का हिस्सा ढह गया. बीकानेर में शनिवार शाम 1 घंटे तक बारिश हुई. 

धौलपुर कलेक्टर श्रीनिधि बीटी ने भारी बारिश के अलर्ट के बीच जिले की स्कूलों-आंगनवाड़ियों में 28 से 30 जुलाई तक छुट्टी घोषित की है. अजमेर में शुक्रवार देर रात बारिश के कारण मलूसर रोड स्थित एक मंदिर का हिस्सा ढह गया था. शनिवार सुबह निगम की टीम ने क्षतिग्रस्त भवन को पूरा गिरा दिया.

जयपुर समेत कई जिलों में 3 इंच तक भारी बारिश

पिछले 24 घंटे के दौरान पाली, प्रतापगढ़, भीलवाड़ा, ब्यावर, जोधपुर, जयपुर समेत कई जिलों में 3 इंच तक बरसात हुई. तेज बारिश से इन एरिया में कई कॉलोनियों और स्थानों पर पानी भर गया. तेज बरसात से कोटा संभाग में चंबल, कालीसिंध समेत अन्य नदियों पर बने बांधों के गेट खोलकर पानी छोड़ना शुरू कर दिया.

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से आए सिस्टम का सर्वाधिक असर रविवार से राजस्थान के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में देखने को मिलेगा, जहां कहीं-कहीं 150 से 200MM तक पानी बरस सकता है.

पश्चिमी राजस्थान में शुरू होगी बारिश

मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- इस सिस्टम के असर से दक्षिण-पूर्वी व पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 27 और 28 जुलाई को भारी, अतिभारी बारिश होने की प्रबल संभावना है. भारी से अति भारी बारिश का दौर पूर्वी राज में 29–30 जुलाई को भी जारी रहने की प्रबल संभावना है. पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग में भी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
जयपुर में नर्सिंगकर्मियों का प्रदर्शन, रोजगार की मांग पर पानी की टंकी पर चढ़े
जयपुर में नर्सिंगकर्मियों का प्रदर्शन, रोजगार की मांग पर पानी की टंकी पर चढ़े
जयपुर: चार मंजिला मकान झुका, जगह-जगह दरारें, 40 लोगों को सुरक्षित निकाला
जयपुर: चार मंजिला मकान झुका, जगह-जगह दरारें, 40 लोगों को सुरक्षित निकाला

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
Embed widget