एक्सप्लोरर

राजस्थान के जालोर में सर्दी का सितम, बाजारों में कम हुई चहल-पहल, लोगों को अलाव का सहारा

Jalore News: बढ़ती ठंड का असर मजदूरों पर भी देखने को मिला. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने का पूर्वानुमान जताया है.

Rajasthan Weather Update: जालोर जिले में ठंडी हवाओं और बादलों की करवट ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. लगातार सर्दी का सितम बढ़ता ही जा रहा है, 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली सर्द हवाओं ने ठिठुरन को और बढ़ा दिया. शीतलहर से मौसम बदलाव के साथ ठंड इतनी बढ़ गई कि लोग दिन के समय भी ठिठुरते नजर आए.

दिनभर आसमान पर बादलों की मौजूदगी के कारण दिनभर धूप नहीं खिल रही है. कोहरे और बादलों के चलते धूप नहीं निकलने से दिनभर ठंड प्रभाव बढ़ रहा है. मंगलवार सुबह से ही शहर और आस-पास के क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे न सिर्फ दृश्यता कम हुई, बल्कि ठंड का असर भी ज्यादा महसूस हुआ लोग ठिठुरते नजर आए .पिछले कुछ दिनों से बढ़ते तापमान के बाद अचानक गिरावट दर्ज की गई. मंगलवार (24 दिसंबर) को न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया, जबकि अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

लोगों की चहल-पहल रही कम
यह गिरावट सोमवार की तुलना में न्यूनतम 2 डिग्री और अधिकतम 3.8 डिग्री तक रही. दिनभर ठंडी हवाओं ने लोगों को ऊनी कपड़ों में मजबूर कर दिया. सर्द हवाओं और बादलों के चलते बाजार में भी लोगों की चहल-पहल कम रही. शाम होते ही ठंड बढ़ने के साथ ही लोग घरों में दुबकने लगे. ठंड से बचने के लिए जगह-जगह अलाव जलाए गए. बाजारों और गलियों में लोग अलाव के आसपास बैठे नजर आए.

ठंडी हवाओं के कारण कामकाज में भी देखी गई गिरावट 
मौसम की यह करवट न सिर्फ आमजन के लिए परेशानी का कारण बनी, बल्कि किसानों और मजदूरों पर भी इसका असर पड़ा. कोहरे और ठंडी हवाओं के कारण कामकाज में भी गिरावट देखी गई. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड के और बढ़ने की संभावना जताई है. वहीं मौसम विभाग ने बारिश होने की संभावना भी जताई है. ऐसे में आगामी दिनों में और भी सर्दी का असर बढ़ने की संभावना है. (हीरालाल भाटी की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: Karauli Road Accident: राजस्थान के करौली में बस और कार के बीच टक्कर, 5 की मौत, कई घायल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चूरू: पूर्व मंत्री के बेटे और बहू दोनों चुनावी मैदान में, पति-पत्नी दोनों दिखाएंगे दमखम
चूरू: पूर्व मंत्री के बेटे और बहू दोनों चुनावी मैदान में, पति-पत्नी दोनों दिखाएंगे दमखम
जोधपुर में 7वीं मंजिल से गिरकर शख्स की मौत, CCTV में कैद हुई घटना
जोधपुर में 7वीं मंजिल से गिरकर शख्स की मौत, CCTV में कैद हुई घटना
व्हाट्सएप यूजर्स सावधान! QR कोड और OTP से अकाउंट पर कब्जा कर रहे साइबर ठग
व्हाट्सएप यूजर्स सावधान! QR कोड और OTP से अकाउंट पर कब्जा कर रहे साइबर ठग
राजस्थान पंचायत चुनाव: बालेसर में वोटिंग का बहिष्कार, जोधपुर में कुल 62.88 फीसदी मतदान
राजस्थान पंचायत चुनाव: बालेसर में वोटिंग का बहिष्कार, जोधपुर में कुल 62.88 फीसदी मतदान

वीडियोज

Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
ITBP डीजी का चीन वाला बयान सुन बोले अभिजीत दीपके- 'सुरक्षाबलों का इस्तेमाल दिल्ली में...'
ITBP डीजी का चीन वाला बयान सुन बोले अभिजीत दीपके- 'सुरक्षाबलों का इस्तेमाल दिल्ली में...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
Embed widget