एक्सप्लोरर

Rajasthan Weather Update: राजस्थान के कई जिलों में गिर रहा तापमान, जानिए- आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

राजस्थान के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है. तापमान के गिरावट से लोगों को ठंड का अहसास भी हो रहा है. वहीं राजस्थान के अधिकांश जिलों में आसमान साफ रहने का अनुमान है.

Rajasthan Weather News: राजस्थान में धीरे धीरे ठंड बढ़ती जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में राजस्थान के विभिन्न जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि आने वाले दिनों में राजस्थान के सर्द हवाएं चल सकती हैं. जिससे यहां के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ के कारण भी राजस्थान के मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिलेगा. ज्यादातर जिलों में तापमान 10-12 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है. राजस्थान में दिन में पारा सामान्य रह रहा है, जबकि रात के समय तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है.

इन जिलों के तापमान में आ रही गिरावट
दरअसल, मौसम विभाग ने बताया कि पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलने लगा है. राजस्थान के जिलों के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी जयपुर में आज यानी शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहेगा. शुक्रवार और शनिवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है और यह 14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं अधिकतम तापमान में बदलाव नहीं होगा. जयपुर में अगले कुछ दिनों तक आसमान साफ रहेगा. वहीं हनुमानगढ़ जिले में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा. जोधपुर में  न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं उदयपुर में आज न्यूनतम तापमान 12 और अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

आसमान रहेगा साफ
इस समय हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कुछ हिस्सों में बर्फबारी हो रही है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में बीकानेर संभाग में बारिश की भी संभावना जताई है. अगले तीन दिन तक पूरे राजस्थान में मौसम शुष्क ही बना रहेगा. नवंबर के अंत तक तापमान गिरेगा, वहीं 15 दिसंबर तक ठंड बढ़ने की संभावना है. मौसम विभाग ने राज्य में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. राजधानी जयपुर में आज आसमान साफ रहेगा. इसके अलावा कोटा में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

Budget 2023: सियासी संकट के बीच बजट पेश करने की तैयारियों में जुटी राजस्थान सरकार, CM गहलोत ने लोगों से मांगे सुझाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
जयपुर में नर्सिंगकर्मियों का प्रदर्शन, रोजगार की मांग पर पानी की टंकी पर चढ़े
जयपुर में नर्सिंगकर्मियों का प्रदर्शन, रोजगार की मांग पर पानी की टंकी पर चढ़े
जयपुर: चार मंजिला मकान झुका, जगह-जगह दरारें, 40 लोगों को सुरक्षित निकाला
जयपुर: चार मंजिला मकान झुका, जगह-जगह दरारें, 40 लोगों को सुरक्षित निकाला

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget