एक्सप्लोरर

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में सर्दी ने पकड़ा जोर, इन शहरों में पारा पहुंचा 10 से नीचे, जानिए- अपने जिले के मौसम का हाल

Rajasthan Weather Report: राजस्थान में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. वहीं गुरुवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के बीच बने रहने का अनुमान है.

Rajasthan Weather Update: पहाड़ों से चल रही बर्फीली हवाओं के कारण उत्तर और मध्य भारत में तापमान धीरे-धीरे नीचे गिरने लगा है. देश के मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है. उत्तर भारत में शीतलहर चलने से तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है. सुबह-शाम के साथ-साथ रात में भी ठंड बढ़ गई है. हालांकि, दिन में धुप निकलने से फिलहाल लोगों को राहत मिल रही है. वहीं मौसम विभाग के मुताबिक आज राजस्थान में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के साथ न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. 

मौसम विभाग के मुताबिक जयपुर में आज का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री, श्री गंगानगर में 12 डिग्री, चुरू में 6 डिग्री, जोधपुर में 13 डिग्री, बीकानेर में 9 डिग्री, जैसलमेर में 12 डिग्री, उदयपुर में 9 डिग्री, कोटा में 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इन शहरों में मौसम साफ रहने का अनुमान है. इसके साथ ही राजस्थान में खासकर शेखावाटी इलाके में ठंड ने अपना असर दिखाना तेज कर दिया है. आबू में भी ठंड का अहसास होने लगा है. राजस्थान के सीकर और फतेहपुर शेखावाटी की ठंड ने लोगों को परेशान कर रखा है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक शेखावाटी इलाके समेत पूरे राजस्थान में 3 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने के साथ ठंड बढ़ने की चेतावनी जारी की गई है. 

दक्षिणी राज्यों में बारिश जारी
दक्षिणी राज्यों के कई इलाकों में आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने के आसार है. अरब सागर में हवाओं का दवाब बनता दिख रहा है. इसी वजब से देश के कई राज्यों में अगले हफ्ते में बारिश होने की आशंका व्यक्त की गई है. मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण भारत के कई राज्यों तमिलनाडु और अंडमान और निकोबार में बारिश समूह के कुछ इलाकों में अगले 24 घंटे में बारिश होने की संभावना है. 

MP-महाराष्ट्र में बारिश की संभावना
मौसम विभाग की ओर से मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है. मध्य प्रदेश के कई इलाकों में शीतलहर का प्रकोप भी देखने को मिल सकता है. बारिश और शीतलहर के कारण तापमान में भारी गिरावट आएगी. आने वाले सप्ताह में दिन में ही लोगों को आग का सहारा लेना पड़ेगा.

Rajasthan Politics: गहलोत-पायलट का सियासी विवाद सुलझाने जयपुर पहुंचे केसी वेणुगोपाल, क्या ले पाएंगे फैसला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan News: राजस्थान में UCC पर जनसुनवाई शुरू, कांग्रेस ने किया बायकॉट, मानसून सत्र में आ सकता है बिल
राजस्थान में UCC पर जनसुनवाई शुरू, कांग्रेस ने किया बायकॉट, मानसून सत्र में आ सकता है बिल
Marwar News: मारवाड़ की 200 साल पुरानी जोधपुरी मोजरी को मिला GI टैग, दुनिया भर में चमकेगी पहचान
मारवाड़ की 200 साल पुरानी जोधपुरी मोजरी को मिला GI टैग, दुनिया भर में चमकेगी पहचान
Jaipur News: जयपुर की 'ट्री एंबुलेंस', जहां बीमार पौधों का होता है मुफ्त इलाज, संगीत से दी जाती है नई जान
जयपुर की 'ट्री एंबुलेंस', जहां बीमार पौधों का होता है मुफ्त इलाज, संगीत से दी जाती है नई जान
Jaipur News: अमायरा के परिवार ने जारी किया नया CCTV फुटेज, मौत से पहले के आखिरी पल आए सामने
जयपुर: अमायरा के परिवार ने जारी किया नया CCTV फुटेज, मौत से पहले के आखिरी पल आए सामने

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget