एक्सप्लोरर

राजस्थान में सर्दी का सितम जारी, फतेहपुर में शून्य से नीचे लुढ़का पारा, जानें अन्य जिलों का हाल

Weather Update: राजस्थान के कई जिलों में सर्दी का सितम जारी है. माउंट आबू में लोग ठंड से बचाव के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं. मौसम विभाग ने अगले दो दिन शीतलहर का अनुमान लगाया है.

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में लोग कड़ाके की ठंड से कांप रहे हैं. तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. कई इलाके शीतलहर की चपेट में हैं. बीते चौबीस घंटे में सबसे कम न्यूनतम तापमान सीकर के फतेहपुर का रहा. फतेहपुर में शून्य से 1.3 डिग्री नीचे पारा लुढ़क गया. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के मुताबिक कई इलाकों में शीत से अति शीतलहर दर्ज की गई. करौली में न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री, चुरू में 2.4 डिग्री, भीलवाड़ा में 2.6 डिग्री, सिरोही में 3.0 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 3.2 डिग्री, पिलानी में 4.0 डिग्री, जयपुर में 4.5 डिग्री व संगरिया में 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

माउंट आबू में ठंड का डबल अटैक हो रहा है. कई इलाकों का पारा जमाव बिंदु से भी नीचे चला गया. शुक्रवार सुबह तापमान शून्य से नीचे 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. खुले मैदानों, घरों होटलों और सड़कों पर बर्फ की चादर देखी गयी. तेज हवाओं के बीच सर्दी का सितम जारी है. लोग ठंड से बचाव के लिए अलाव का सहारा लेने को मजबूर हैं. पर्यटक सर्द मौसम का मजा लेने में पीछे नहीं हैं. 

सर्दी से लोगों को कब मिलेगी राहत?

राजस्थान में मौसम आम तौर पर शुष्क है. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के मुताबिक अभी लोगों को सर्दी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं. राज्य में सर्दी का दौर अभी और जारी रहेगा. पिछले 24 घंटे में एक-दो स्थानों पर सबसे ज्यादा शीतलहर दर्ज की गई. आगामी दिनों में भी मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है.

आगामी दो दिन शीतलहर का प्रकोप

मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों के दौरान उत्तरी भागों और शेखावटी इलाके में कुछ स्थानों पर शीतलहर चलने की संभावना जताई है. न्यूनतम तामपान भी दो से छह डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

ये भी पढ़ें-

राजस्थान से जाने वाली 14 ट्रेनों का बदला रूट, कोटा की जगह इस स्टेशन पर होगा ठहराव, देखिये लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर में सरपंच चुनाव के बीच बवाल, समर्थकों में पत्थरबाजी और तोड़फोड़
जोधपुर में सरपंच चुनाव के बीच बवाल, समर्थकों में पत्थरबाजी और तोड़फोड़
IAS शिखर अग्रवाल की संपत्ती विवाद प गरमाई सियासत, न्यायिक जांच की मांग तेज
IAS शिखर अग्रवाल की संपत्ती विवाद प गरमाई सियासत, न्यायिक जांच की मांग तेज
जयपुर वक्फ जमीन घोटाले में नया मोड़, हाईकोर्ट पहुंचा 25 हजार का इनामी
जयपुर वक्फ जमीन घोटाले में नया मोड़, हाईकोर्ट पहुंचा 25 हजार का इनामी
खनन परियोजना के विरोध में ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, सरपंच चुनावों का बहिष्कार
खनन परियोजना के विरोध में ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, सरपंच चुनावों का बहिष्कार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
BJP कार्यसमिति की बैठक में गरजे अमित शाह, मुलायम का जिक्र कर अखिलेश पर बोला हमला
BJP कार्यसमिति की बैठक में गरजे अमित शाह, मुलायम का जिक्र कर अखिलेश पर बोला हमला
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
Water Tank Cleaning Tips: पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
Sainik School Admission: सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
Embed widget