एक्सप्लोरर

Rajasthan Speaker Salary: जानिए कितनी होती है विधानसभा स्पीकर की सैलरी? मिलता है बेहतरीन भत्ता

Rajasthan Assembly: अशोक गहलोत सरकार ने साल 2019 में विधानसभा अध्यक्ष के वेतन और सुविधाओं में बढ़ोतरी की थी. विधानसभा अध्यक्ष का वेतन 50 हजार से बढ़ाकर 70 हजार रुपये किया गया था.

Rajasthan Assembly Speaker Salary: राजस्थान में विधान सभा अध्यक्ष को कितना वेतन मिलता है और क्या सुविधाएं दी जाती हैं? पिछले दिनों जब पीठासीन अधिकारियों की राष्ट्रीय बैठक हुई तो एक बार फिर विधानसभा के वित्तीय अधिकारों और क्षेत्रों को बढ़ाने की मांग हुई, लेकिन इसपर सहमति नहीं बन पाई. हालांकि, राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष को कैबिनेट मंत्री के बराबर की सुविधाएं दी जाती हैं. 

वेतन में हुआ था ये बदलाव
फिलहाल, साल 2019 में अशोक गहलोत सरकार ने विधानसभा अध्यक्ष के वेतन और सुविधाओं में बढ़ोतरी की थी. उसके बाद से एक बार चर्चा भी खूब हुई कि बढ़ती महंगाई में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकी है. 6 अगस्त 2019 को विधानसभा में गहलोत सरकार ने वेतन-भत्ते बढ़ाने को लेकर विधेयक को मंजूरी दी थी. मुख्यमंत्री का वेतन 55 हजार से बढ़ाकर 75 हजार रुपये और विधानसभा अध्यक्ष का वेतन 50 हजार से बढ़ाकर 70 हजार रुपये किया गया था. वहीं, विधानसभा उपाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्रियों का वेतन 45 हजार रुपये से बढ़ाकर 65 हजार रुपये और राज्य मंत्रियों का वेतन 42 हजार रुपये से बढ़ाकर 62 हजार रुपये किया गया था.

पेंशन में किया गया था संशोधन
जब वेतन बढ़ाया गया था, उस समय सभी की पेंशन में बढ़ोतरी हुई थी. विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और मुख्य सचेतक का सत्कार भत्ता 06 हजार रुपये प्रति महीने किया गया. इसे बेहतरीन भत्ता कहा जा रहा है. मुख्यमंत्री का सत्कार भत्ता 85 हजार रुपये, मंत्रियों का सत्कार भत्ता 70 हजार रुपये और उप मंत्रियों का सत्कार भत्ता 60 हजार रुपये प्रतिमाह किया गया था. वेतन-भत्ते बढ़ाने के लिए संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल ने विधेयक पेश किया था, जिसे सर्वसम्मति से मंजूरी मिली थी.

इससे पहले ये थी स्थिति
राजस्थान में विधान सभा अध्यक्ष के लिए कुछ खास सुविधाएं नहीं थीं. साल 2017 में तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने वेतन बढ़ाने की घोषणा की थी लेकिन हुआ नहीं. राजस्थान मिनिस्टर सैलरी बिल 2017 के मुताबिक, मुख्यमंत्री की बेसिक सैलरी 35,000 रुपये से बढ़ाकर 55,000 रुपये कर दी गई थी. कैबिनेट मंत्री की बेसिक सैलरी 30 हजार से बढ़ाकर 45000 रुपये, राज्यमंत्रियों की बेसिक सैलरी 27000 रुपये से बढ़ाकर 40 हजार रुपये कर दी गई थी. उनकी पेंशन 15 हजार रुपये से बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दी थी. अब बढ़ोतरी के बाद बेहतर स्थिति बताई जा रही है.

वित्तीय स्वायत्तता की बढ़ी मांग
पिछले दिनों राजस्थान के विधान सभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा था कि सरकार से वित्तीय स्वायत्तता लेकर हमने इतिहास रचा है. अभी तक किसी भी राज्य में ऐसा नहीं हुआ है. राजस्थान विधानसभा देश की ऐसी पहली विधानसभा होगी, जो वित्तीय अधिकार संपन्न होगी. उम्मीद है कि आगामी समय में राजस्थान की तरह दूसरे राज्यों की विधानसभाएं भी वित्तीय स्वायत्तता हासिल कर पाएंगी. इसके बाद बहुत कुछ बदल सकता है.

यह भी पढ़ें: Daku Seema Parihar: 13 साल की उम्र में अगवा हुई, 16 साल में उठा ली बंदूक, 150 हत्या के बाद Bigg Boss में भी जमाई धाक

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालोर: शिक्षकों की कमी पर PM श्री स्कूल में तालाबंदी, 4 घंटे धरने के बाद लगे 5 टीचर, छात्रा का भाषण वायरल
जालोर: शिक्षकों की कमी पर PM श्री स्कूल में तालाबंदी, 4 घंटे धरने के बाद लगे 5 टीचर, छात्रा का भाषण वायरल
गुटखे की लत और पैसों की मांग बनी मौत की वजह! पत्नी की हत्या कर हार्ट अटैक का रचा ड्रामा, पति गिरफ्तार
गुटखे की लत और पैसों की मांग बनी मौत की वजह! पत्नी की हत्या कर हार्ट अटैक का रचा ड्रामा, पति गिरफ्तार
जयपुर में बदमाशों की ATM लूट की साजिश फेल, सरियों और डंडों से उखाड़ने की कोशिश, CCTV में कैद आरोपी
जयपुर में बदमाशों की ATM लूट की साजिश फेल, सरियों और डंडों से उखाड़ने की कोशिश, CCTV में कैद आरोपी
राजस्थान: 500 रुपये के लिए छात्राओं के कपड़े उतरवाने वाली टीचर सस्पेंड, शिक्षा विभाग ने दिखाई सख्ती
राजस्थान: 500 रुपये के लिए छात्राओं के कपड़े उतरवाने वाली टीचर सस्पेंड, शिक्षा विभाग ने दिखाई सख्ती

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget