एक्सप्लोरर

Rajasthan Train Route: दिल्ली मुंबई रेल लाइन पर टूटे बिजली के तार, चार घंटे तक आवाजाही ठप, यात्री परेशान

Rajasthan Train: कोटा मंडल के दिल्ली मुंबई रेलवे लाइन में एक ओवरहेड इक्विपमेंट कैंटीलेवर लाइन टूट जाने से यातायात बाधित रहा. रेलवे की अप लाइन पर यातायात करीब चार घंटे से भी अधिक समय तक बाधित रहा.

Kota Railway: कोटा मंडल के दिल्ली मुम्बई रेलवे लाइन में एक ओवरहेड इक्विपमेंट कैंटीलेवर लाइन (विद्युत लाइन) टूट जाने से यातायात बाधित रहा. रेलवे की अप लाइन पर यातायात करीब चार घंटे से भी अधिक समय तक बाधित रहा, इससे यात्रियों को भी भारी समस्या का सामना करना पड़ा. इस दौरान रेलवे स्टाफ व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में लगा रहा. दिल्ली से मुंबई रेलवे ट्रैक पर बूंदी जिले के अरनेठा और केशोरायपाटन रेलवे स्टेशन के बीच में यह घटना हुई, जिसके बाद रेलवे ट्रैक जाम हो गया है. 

यह घटना भी 12182 अजमेर जबलपुर दयोदय एक्सप्रेस के पैंटोग्राफ से हुई है. इसके बाद पैंटोग्राफ भी टूट गया. यह ट्रेन भी घटनास्थल पर ही थम गई और आगे नहीं बढ़ सकी. इस तरह की यह तीसरी घटना बताई जा रही है. इस घटना के तुरंत बाद ही कई ट्रेनें प्रभावित होने लगी और अपने स्टेशन पर या जहां उन्हें रोक दिया गया वहीं खड़ी रहीं, जिससे यात्री परेशान होने लगे और सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी भड़ास निकाली. इस समस्या की शिकायत रेल यात्रियों ने कई जगहें निकाली. अधिकांश रेलगाड़ियां सवाई माधोपुर और कोटा के बीच में रोकी गईं. कुछ रेलगाड़ियों को स्टेशन पर रोका गया, जबकि कुछ ट्रेनों को सूनसान जगह पर रोक दिया गया. 

रात में शुरु हुआ संचालन
इसकी वजह यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. इस मौके पर रेलवे कंट्रोल रूम सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिये ट्रेनों के संचालन के अचानक अरुद्ध होने की जानकारी देता रहा. यह घटना शुक्रवार (23 फरवरी) रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है. जिसके बाद रात करीब 1 बजे ट्रेनों का संचालन सुचारु रुप से शुरू हो सका. जैसे ही विद्युत लाइट टूटी तो दयोदय एक्सप्रेस को डीजल इंजन की सहायता से कोटा रेलवे स्टेशन पर लाया गया और काम शुरू किया गया. 

ये ट्रेनें रही प्रभावित
इस घटना के बाद जयपुर बांद्रा, मेवाड एक्सप्रेस, तेजस राजधानी एक्सप्रेस, जयपुर इंदोर एक्सप्रेस, पश्चिम एक्सप्रेस, गरीब रथ, जयपुर चैन्नई एक्सप्रेस, अगस्त क्रांति, जोधपुर भोपाल एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेन लेट हो गई, जिससे इस ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. रेलवे के सीनियर डीसीएम एवं जनसम्पर्क अधिकारी रोहित मालवीय के अनुसार ट्रेन के देरी की वजह ओएचई लाइन टूटने का है. यह अरनेठा से केशोरायपाटन स्टेशन के बीच में हुई है. इसे दुरुस्त करवाया गया है, जिसके लिए टावर वैगन मौके पर भेजी गई थी और उच्च अधिकारी भी पहुंचे थे. इस लाइन पर रेल संचालन शुरू कर दिया है.

ये भी पढ़ें:

Jaipur: एक हफ्ते में चार बार चढ़ाया गलत ब्लड ग्रुप, खराब हो गईं किडनी! SMS अस्पताल में मरीज की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget