एक्सप्लोरर

Rajasthan: एक बार फिर 'सूर्य नमस्कार' कर इतिहास रचेगा राजस्थान, स्कूलों में आज बड़ा आयोजन, जानें डिटेल

Surya Namaskar Rajasthan: राजस्थान के सभी राजकीय और निजी विद्यालयों में सुबह नौ बजे एक साथ सूर्य नमस्कार रखा गया है. राजस्थान की नजर इस बार पुराना रिकॉर्ड तोड़कर नया विश्व रिकॉर्ड कायम करने पर है.

Rajasthan Surya Namaskar News: राजस्थान के सभी विद्यालयों में विद्यार्थी, शिक्षक और आमजन आज सोमवार (3 फरवरी)  को एक साथ 'सूर्य नमस्कार' करेंगे. जयपुर के एसएमएस स्टेडियम के फुटबॉल मैदान में होने वाले कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर भी शामिल होंगे. उन्होंने सभी लोगों से इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है.

एक प्रवक्ता के अनुसार, राज्य के सभी राजकीय और निजी विद्यालयों में सुबह नौ बजे एक साथ सूर्य नमस्कार रखा गया है. राजस्थान की नजर इस बार पुराना रिकॉर्ड तोड़कर नया विश्व रिकॉर्ड कायम करने पर है. पिछली बार आयोजन में 78,974 विद्यालयों के 1.33 करोड़ विद्यार्थियों ने भाग लिया था. मंत्री के निर्देश के अनुसार, इस बार कक्षा एक से पांच तक के बच्चों को भी सूर्य नमस्कार का भागीदार बनाया जाएगा. 

एक हफ्ते से हो रही थी तैयारी
वहीं छोटे बच्चों को यथा शक्ति सूर्य नमस्कार के दो से तीन चरण ही कराए जाएंगे. अन्य सभी इसके 10 चरण करेंगे. इसके लिए राज्य के सभी विद्यालयों में एक सप्ताह पहले से ही सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया जा रहा है. बीमार या ऐसे विद्यार्थी या शिक्षक या अभिभावक, जो हाल में किसी सर्जरी प्रोसीजर से गुजरे हों, वे इसका हिस्सा नहीं होंगे.

मंत्री मदन दिलावर ने कहा था कि सूर्य सप्तमी हर साल मनाने का फैसला लिया गया है. इस बार सूर्य सप्तमी 4 फरवरी को आ रही है. लेकिन 4 फरवरी को देवनारायण भगवान की जयंती होने के चलते स्कूलों में अवकाश रहेगा. इसलिए 3 फरवरी को सुबह सूर्य सप्तमी मनाना तय किया गया है. 

मुस्लिम संगठन ने किया विरोध
बता दें मुस्लिम संगठनों ने इसपर विरोध जताया है. राजस्थान मुस्लिम फोरम के मोहम्मद नाजीमुद्दीन ने इसे अंवैधानिक और अनुचित बताया है. तमाम मुस्लिम धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने संयुक्त रूप से सरकार के इस फैसले का विरोध करने का फैसला लिया है. उन्होंने हाई कोर्ट का हवाला दिया कि इसे अनिवार्य नहीं किया जा सकता है, ये स्वैच्छिक होगा. मुस्लिम बच्चे इसे नहीं करेंगे.

ये भी पढ़ें- Jaipur: RTO निरीक्षक के साथ बीच सड़क पर मारपीट, हाईवे पर ट्रकों की कर रहा था चेकिंग, FIR

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा में स्पीकर देवनानी की फिसली जुबान, अशोक गहलोत को कह दिया 'मुख्यमंत्री'
राजस्थान विधानसभा में स्पीकर देवनानी की फिसली जुबान, अशोक गहलोत को कह दिया 'मुख्यमंत्री'
Kotputli Behror News: राजस्थान में NEET का पेपर खराब होने से तनाव में थी 19 साल की छात्रा, फंदा लगाकर दी जान
राजस्थान में NEET का पेपर खराब होने से तनाव में थी 19 साल की छात्रा, फंदा लगाकर दी जान
पूर्व CM वसुंधरा राजे के बयान के निकाले जा रहे मायने, 'दुश्मनी तो जमकर करो भाई लेकिन...'
पूर्व CM वसुंधरा राजे के बयान के निकाले जा रहे मायने, 'दुश्मनी तो जमकर करो भाई लेकिन...'
Dungarpur News: डूंगरपुर में नवनियुक्त नर्सिंग ऑफिसर्स ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन, मांगी गृह जिले में पोस्टिंग
डूंगरपुर में नवनियुक्त नर्सिंग ऑफिसर्स ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन, मांगी गृह जिले में पोस्टिंग

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
पाक मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
'गौतम गंभीर को बतौर कोच 10 में से 4 नंबर देता दूं', मोहम्मद कैफ का बयान वायरल, पूछा- विराट से बात भी करते हैं?
'गौतम गंभीर को बतौर कोच 10 में से 4 नंबर देता दूं', मोहम्मद कैफ का बयान वायरल, पूछा- विराट से बात भी करते हैं?
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
FOR MORNING: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2000 की नई किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, रुक न जाए पैसा इसलिए आज ही कर लें ये काम
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2000 की नई किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, रुक न जाए पैसा इसलिए आज ही कर लें ये काम
Embed widget