एक्सप्लोरर

Rajasthan News: पायलट समर्थक सुरेश मिश्रा ने कांग्रेस अध्यक्ष खरगे को खून से लिख पत्र, जानिए- क्या अपील की?

Rajasthan: सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश मिश्रा ने कांग्रेस नेतृत्व के संबंध में जल्द से जल्द निर्णय लेने की अपील की. बता दें राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के साथ राजस्थान आ रहे हैं.

Rajasthan Congress News: कांग्रेस नेता और सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश मिश्रा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) को खून से लिखा पत्र भेजा. इस पत्र में उन्होंने कहा है कि राज्य में कांग्रेस नेतृत्व के संबंध में जल्द से जल्द निर्णय लिया जाना चाहिए. पत्र में मिश्रा ने कहा कि आप जानते हैं कि सितंबर में क्या हुआ था. राहुल गांधी दिसंबर में अपनी भारत जोड़ो यात्रा के साथ राजस्थान आ रहे हैं. इस पत्र में उन्होंने आगे लिखा कि आम पार्टी कार्यकर्ता और प्रदेश की जनता आपसे अपेक्षा करती है कि आप राजस्थान के संबंध में जल्द से जल्द निर्णय लें.

खरगे से की अपील

उन्होंने कहा कि 52 दिन बीत जाने के बाद भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है. अनिर्णय के कारण अजय माकन ने भी इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने आगे लिखा कि आपसे अनुरोध है कि उनके द्वारा उठाये गये बिन्दुओं पर जल्द से जल्द निर्णय लिया जाये, ताकि हमारी सरकार पूर्ण बहुमत से सत्ता में बनी रहे और प्रदेश का विकास हो.


Rajasthan News: पायलट समर्थक सुरेश मिश्रा ने कांग्रेस अध्यक्ष खरगे को खून से लिख पत्र, जानिए- क्या अपील की?

उन्होंने आगे लिखा कि मुझे पूरी आशा और विश्वास है कि मेरे खून से लिखे इस पत्र को पढ़कर आप कांग्रेस के आम कार्यकर्ताओं की भावनाओं के अनुरूप निर्णय लेंगे. मिश्रा ने यह भी लिखा कि लोग चाहते हैं कि कांग्रेस फिर से राजस्थान में सरकार बनाए, जिसके लिए भ्रम की स्थिति खत्म होनी चाहिए.

बता दें कि राजस्थान कांग्रेस में उठापटक लगातार जारी है. कांग्रेस महासचिव अजय माकन ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर राजस्थान प्रभारी की जिम्मेदारी छोड़ दी थी. जय माकन ने जयपुर में 25 सितंबर के राजनीतिक घटनाक्रम का हवाला देते हुए खरगे से आग्रह किया कि अब उन्हें इस जिम्मेदारी से मुक्त किया जाए. 25 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास पर कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक बुलाई गई थी. इसे कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव से पहले मुख्यमंत्री को बदलने की कवायद के रूप में देखा गया था.

Rajasthan Education: कम नामांकन वाले सरकारी स्कूल होंगे मर्ज, गहलोत सरकार ने लिया फैसला

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget