एक्सप्लोरर

Jaipur News: जयपुर में 7-8 अक्टूबर को होगा राजस्थान समिट-2022, देश-विदेश से डेलीगेट्स का आना शुरू

राजस्थान की राजधानी जयपुर में 7-8 अक्टूबर को राजस्थान समिट-2022 होना है. इसके तैयारियों का जायजा लेने के लिए अधिकारी लगातार जेईसीसी का दौरा कर रहे हैं.

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( CM Ashok Gehlot) लगातार प्रदेश में इन्वेस्टमेंट लाने के लिए प्रयास कर रहे हैं. इसी सिलसिले में आगामी 7-8 अक्टूबर को जयपुर के जेईसीसी कैंपस (JECC Campus) में होने वाले इन्वेस्ट राजस्थान समिट-2022 की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं. विभाग के आला अधिकारियों ने बुधवार को कैंपस का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उद्योग विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव वीनू गुप्ता के साथ उद्योग आयुक्त महेन्द्र पारख, आयुक्त बीआईपी ओम कसेरा, अतिरिक्त आयुक्त बीआईपी मनीषा अरोडा, रीको प्रबंध निदेशक शिवप्रसाद नकाते और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे. इस दौरान जेईसीसी में ताल छापर, केवलादेव, मुकुंदरा, आदि हॉल में भी विजिट किया ऑडियो विडियो प्रजेंटेशन के संचालन की समीक्षा भी की. 

अधिकारियों ने दिया दिशा निर्देश
अधिकारियों ने सभी प्रजेंटेशन को बारीकी से देखा और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उद्योग विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव वीनू गुप्ता ने बताया कि दो दिवसीय समिट का उद्घाटन 7 अक्टूबर को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा किया जाएगा. समिट में देश-विदेश के मशहूर उद्योगपतियों के साथ हाई प्रोफाइल डेलिगेट भी शिरकत करेंगे. उन्होंने बताया कि अन्य विभागों के सहयोग से शहर को सजाया जा रहा है. देश-विदेश से डेलीगेट्स का आना भी शुरू हो गया है.  

Rajasthan News: मूर्ति विसर्जन के दौरान पटाखे छोड़ने से मधुमक्खियों ने किया हमला, 33 लोग घायल, ये है पूरा मामला

क्या कहा अतिरिक्त मुख्य सचिव ने?
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने बताया कि 7 और 8 अक्टूबर का दिन राज्य सरकार के लिए ऐतिहासिक होगा. उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा 10.44 लाख करोड़ रुपये के 4,192 एमओयू और एलओआई हस्ताक्षरित किए गए. इनमें से 1680 एमओयू और एलओआई क्रियान्वित और क्रियान्वयन के चरण में हैं जो की लगभग 40 प्रतिशत हैं. कुछ प्रमुख एमओयू और एलओआई का शिलान्यास और उद्घाटन इन्वेस्ट राजस्थान समिट के उद्घाटन सत्र में किया जायेगा.

अडाणी,मित्तल, बिड़ला सहित जाने माने उद्यमी होंगे शामिल
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने बताया कि एल.एन मित्तल (आरसेलर मित्तल ग्रुप), गौतम अडाणी, चैयरमेन (अडाणी ग्रुप), सी. के बिरला (सी. के बिरला ग्रुप),  पुनीत चटवाल (इंण्डियन होटल्स कम्पनी), डा. प्रवीर सिन्हा (टाटा पावर कम्पनी लि.), कमल बाली (वोल्वो ग्रुप), अजय श्रीराम (डी.सी.एम श्रीराम), अनील अग्रवाल (वेदान्ता ग्रुप), बी.सन्थानम (सेन्ट गोबेन) तथा संजीव पुरी (आई.टी.सी.) द्वारा समिट में आने की सहमति दी गई है.
 
प्रत्येक सत्र होगा अलग
गुप्ता ने बताया कि 7 अक्टूबर को उद्घाटन सत्र के उपरान्त एनआरआर, पर्यटन, स्टार्टअप, फ्यूचर रेडी सेक्टर, एग्री बिजनेस पर समानान्तर सेक्टोरल कॉनक्लेव आयोजित किए जाएंगे. समानान्तर सेक्टोरल सत्रों में उस सेक्टर से संबंधित विशिष्ट व्यक्तियों को वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया है. समिट के अंतर्गत आयोजित होने वाला प्रत्येक सत्र अपने आप में भिन्न होगा. जो कि एक विकसित राजस्थान की छवि को प्रदर्शित करेगा. दूसरे दिन 8 अक्टूबर को एमएसएमई कॉन्क्लेव आयोजित की जायेगी. जिसके अन्तर्गत इस क्षेत्र को और अधिक विकसित किए जाने और इस क्षेत्र में उपलब्ध नई निवेश संभावनाओं पर चर्चा की जायेगी.

Dholpur News: मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए प्रशासन ने किए ये खास इंतजाम, शोभायात्रा में जुटी श्रद्धालुओं की भीड़

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आजादी के 80 साल बाद...', PM मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर बोले CJP के आशुतोष रांका
'आजादी के 80 साल बाद...', PM मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर बोले CJP के आशुतोष रांका
'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला
'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती में MBC कोटे पर उठे सवाल, जांच की मांग
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती में MBC कोटे पर उठे सवाल, जांच की मांग

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
Embed widget