एक्सप्लोरर

Rajasthan: NCERT के संशोधन के बावजूद राजस्थान के लाखों बच्चे पढ़ेंगे मुगल इतिहास और गोधरा कांड, जानें वजह

Mughal History: राजस्थान पाठ्य पुस्तक मंडल के पास पुराने सिलेबस वाली करीब 1.5 लाख किताबें पहले से छपी हैं. रद्दी से बचाने के लिए पुरानी किताबों को ही इस सत्र में इस्तेमाल करने का फैसला लिया गया है.

Rajasthan News: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (NCERT) ने सत्र 2023-24 से लिए अपनी पाठ्य पुस्तकों से मुगल इतिहास, गोधरा कांड सहित कई चेप्टर भले ही हटा दिए हों लेकिन राजस्थान में लाखों बच्चों की किताबों में फिलहाल ये चेप्टर बने रहेंगे. इसका कारण ये है कि राजस्थान पाठ्य पुस्तक मंडल के पास पुराने (2022-23) पाठ्यक्रम वाली करीब डेढ़ लाख किताबें पहले से छपी पड़ी हैं, सरकार ने रद्दी से बचाने के लिए पुरानी किताबों को ही इस सत्र में इस्तेमाल करने का फैसला किया है.

इसके अलावा मंडल ने एनसीईआरटी के नए पाठ्यक्रम के अनुसार 3 करोड़ नई किताबें छापने का ऑर्डर दिया है. इन किताबों को भी इस्तेमाल किया जायेगा. यानी कुछ बच्चे पुराने पाठ्यक्रम वाली पुस्तकों को पढ़ें जबकि कुछ बच्चे नए पाठ्यक्रम वाली पुस्तकों को पढ़ेंगे.

NCERT ने सिलेबस में की 30% की कटौती

नई शिक्षा निति के अनुसार NCERT ने सिलेबस में 30% की कटौती की है, लेकिन जो बच्चे पुरानी किताबें  पढ़ेंगे उनकी किताबों में यह सिलेबस भी रहेगा. राजस्थान के सरकारी स्कूलों में 96,62,302 और निजी स्कूलों में 78,76,242 बच्चे पढ़ रहे हैं. मंडल के अनुसार प्रदेश में सालाना करीब 5 करोड़ किताबों की आपूर्ति होती है. जहां ग्राहक नई किताबों की मांग कर रहे हैं वहीं सरकार की ओर से बुक सेलरों को पुरानी किताबें निकालने को कहा गया है.

नया सिलेबस ही पढ़ाएंगे- सचिव
वहीं राज्य के पाठ्य पुस्तक मंडल के सचिव विनोद पुरोहित ने कहा कि भले की कुछ बच्चों को पुरानी किताबें मिलेंगी लेकिन पढ़ाई नए सिलेबस से ही होगी. उन्होंने कहा कि हमारे पास जो किताबों का पुराना स्टॉक रखा है उसे भी निकाल रहे हैं, लेकिन पढ़ाई नए सिलेबस के अनुसार ही होगी.

'किताबों से हटाया गया गांधी जी के हत्यारे का नाम'
वहीं शिक्षा मंत्री ने कहा कि एनसीईआरटी ने इतिहास, राजनीति के पाठ्यक्रम में गड़बड़ियां की हैं. गांधीजी के हत्यारे और इंदिराजी का नाम हटाने सहित कई भारी चूक हुई हैं, यह ठीक नहीं है हम इसका रिव्यू करेंगे.

यह भी पढ़ें: RPSC Paper Leak: SOG की कस्टडी में रहेगा आरोपी बाबूलाल कटारा और भांजा, न्यायिक हिरासत में भेजा गया शेर सिंह मीणा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में सरकारी योजना और नेताओं के नाम पर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
राजस्थान में सरकारी योजना और नेताओं के नाम पर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
जोधपुर HC में सुसाइड की कोशिश, बालकनी से जान दे रहे युवक को स्टाफ ने बचाया
जोधपुर HC में सुसाइड की कोशिश, बालकनी से जान दे रहे युवक को स्टाफ ने बचाया
मल्लिकार्जुन खरगे के सपोर्ट में उतरे अशोक गहलोत, 'BJP को हंगामा करने का हक नहीं'
मल्लिकार्जुन खरगे के सपोर्ट में उतरे अशोक गहलोत, 'BJP को हंगामा करने का हक नहीं'
ब्रह्माकुमारी संस्थान के 90वें स्थापना दिवस में पहुंचे CM और BJP अध्यक्ष, एयर स्ट्रिप की तैयारी
ब्रह्माकुमारी संस्थान के 90वें स्थापना दिवस में पहुंचे CM और BJP अध्यक्ष, एयर स्ट्रिप की तैयारी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget