एक्सप्लोरर

RPSC Paper Leak: SOG की कस्टडी में रहेगा आरोपी बाबूलाल कटारा और भांजा, न्यायिक हिरासत में भेजा गया शेर सिंह मीणा

RPSC Paper Leak: एसओजी के एडीजी अशोक राठौड़ ने दावा किया कि RPSC  सदस्य बाबूलाल ने  परीक्षा से 2-3 सप्ताह पहले ही  वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा के सामान्य ज्ञान का पेपर शेर सिंह मीणा को बेच दिया था.

Rajasthan Paper Leak Case: पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किए गए RPSC सदस्य बाबूलाल कटारा और उसके भांजे विजय कटारा को 29 अप्रैल तक स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) की कस्टडी में भेजा गया है वहीं मुख्य आरोपी शेर सिंह मीणा को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. बता दें कि राजस्थान के एसओजी और एंटी टेरेरिस्ट स्क्वायड (ATS) ने RPSC की ओर से आयोजित वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा 2022 के पेपर लीक मामले में RPSC सदस्य बाबूलाल कटारा, उसके भांजे विजय कटारा और ड्राइवर गोपाल सिंह को गिरफ्तार किया था.  

बाबूलाल  कटारा और गोपाल सिंह को एसओजी ने मंगलवार को अजमेर से पकड़ा जबकि बाबूलाल कटारा के भांजे विजय कटारा को डूंगरपुर से पकड़ा था.एसओजी कटारा से अब पेपल लीक मामले के छुपे हुए राज उगलवाएगी. एसओजी पता लगाएगी कि कैसे परीक्षा के पेपर शेर सिंह मीणा तक पहुंचाए गए.

'छपने से पहले ही बेच दिए थे पेपर'

एसओजी के एडीजी अशोक राठौड़ ने दावा किया कि RPSC  सदस्य बाबूलाल ने  परीक्षा से 2-3 सप्ताह पहले ही  वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा के सामान्य ज्ञान का पेपर शेर सिंह मीणा को बेच दिया था. उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा के सभी 6 पेपर सेट कराने की जिम्मेदार RPSC सदस्य बाबूलाल कटारा को दी गयी थी. कटारा ने अलग-अलग विशेषज्ञों से पेपर बनवाए और प्रिंटिंग प्रेस में भेजने से पहले ही उन्हें अपने भांजे को दिया जिसने उन पेपरों को शेर सिंह मीणा को बेच दिया था.

60 लाख में हुआ था सौदा
बाबूलाल कटारा ने ये पेपर 60 लाख रुपए में मीणा को बेचे थे. शेर सिंह मीणा ने इन पेपरों को भूपेंद्र सारण को 80 लाख में बेचा. भूपेंद्र ने कोचिंग सेंटर संचालक सुरेश ढाका के जरिए इन्हें सुरेश बिश्नोई को उपलब्ध कराया जिसने विद्यार्थियों को ये पेपर 5-5 लाख रुपए में बेचे थे.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Congress: कर्नाटक में स्टार प्रचारकों की लिस्ट से सचिन पायलट आउट, पार्टी के खिलाफ बगावत की मिली सजा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों
राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget