एक्सप्लोरर

Rajasthan News: राजस्थान में पेपर लीक मामले में SIT का गठन, सीएम भजन लाल शर्मा से छात्रों ने की ये अपील

Rajasthan News: राजस्थान के विधानसभा चुनाव में पेपर लीक का मामला खूब उछला था. राज्य में सरकार बदलने के बाद पेपर लीक मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है.

Udaipur News: राजस्थान के सीएम पद की शपथ लेने के बाद भजनलाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) ने गैंगस्टर के खिलाफ एक्शन के लिए टास्क फोर्स का गठन किया है जबकि पेपर लीक (Paper Leak) मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की है. वहीं महिला सुरक्षा (Women Security) के लिए भी एसआईटी का गठन किया है. राजस्थान के युवाओं को नए सीएम से काफी उम्मीदें हैं चाहे वह पेपर लीक से जुड़ी जांच हो या फिर महिला सुरक्षा को लेकर उठाए गए कदम हों. वहीं, इस मसले पर एबीपी न्यूज उदयपुर (Udaipur) के मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय के कॉमर्स कॉलेज के छात्रों से बात की. आइए जानते हैं कॉलेज के छात्र इस सरकार को लेकर क्या कहते हैं. 

कॉलेज के एक छात्र ने कहा कि एसआईटी और टास्क फोर्स का गठन करना तो अच्छी बात है लेकिन जो जांच टीम है वह अच्छे से काम करे क्योंकि हर सरकार एसआईटी का गठन कर देती है. इस छात्र ने कहा कि हमारी भजनलाल सरकार से यही अपेक्षा है कि जो काम पहले की सरकार ने किया था, उसे जारी रखे. क्योंकि राजस्थान का तो रिवाज है कि कोई कितना भी अच्छा काम करे पांच साल में सरकार बदल ही जाती है. पेपर लीक मामले में सही से कार्रवाई होनी चाहिए. 

पेपर लीक की जांच कराने की मांग
वहीं, एक छात्र ने कहा कि राज्य में आए दिन बच्चियों के साथ रेप की खबरें आती हैं जो कि राज्य को शर्मसार करने वाली घटनाएं हैं. महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा अहम है. वहीं सरकार को पेपर लीक मामले पर कार्रवाई करनी चाहिए क्योंकि यह युवाओं की जिंदगी खराब कर रहा है. युवा परीक्षा देते हैं और अगले दिन पता चलता है कि पेपर लीक हो गया है. ऐसे में उनका मनोबल टूटता है. 

परीक्षा में पास अभ्यर्थियों की नियुक्ति कराए सरकार- छात्र
वहीं, एम.कॉम के एक छात्र ने कहा कि बीजेपी की सरकार में काम अच्छा ही होता है. पांच साल में कांग्रेस ने क्या किया हमने देखा है. जनता जो चाहती थी वह सरकार आई है. अब बीजेपी आई है तो पुलिस अच्छे से काम करेगी. युवाओं को पता है कि मोदी जी हैं तो पेपर लीक नहीं होगा. हमें भजनलाल शर्मा जी से काफी उम्मीदें हैं. केंद्र में बीजेपी की सरकार है और राज्य में भी बीजेपी की सरकार आ गई है तो अच्छा ही होगा. छात्रों ने सरकार से यह अपील भी की कि सिर्फ भर्ती परीक्षाएं आयोजित करा ली जाती हैं लेकिन नियुक्ति नहीं होती, सरकार परीक्षा में पास हुए अभ्यर्थियों की नियुक्ति कराए. 

ये भी पढ़ेंRajasthan CM OSD: राजस्थान के नए मुख्यमंत्री को मिले नए OSD, RAS योगेश श्रीवास्तव ने संभाला विशेष अधिकारी का कार्यभार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
Embed widget