एक्सप्लोरर

Rajasthan CM OSD: राजस्थान के नए मुख्यमंत्री को मिले नए OSD, RAS योगेश श्रीवास्तव ने संभाला विशेष अधिकारी का कार्यभार

Rajasthan CM New OSD: राजस्थान के नए सीएम भजनलाल शर्मा के शपथ लेने के अगले दिन ही उनके विशेष अधिकारी का चयन हो गया है. कार्मिक विभाग ने योगेश श्रीवास्तव को ये जिम्मेदारी दी है.

CM Bhajan Lal Sharma New OSD: राजस्थान में बीजेपी की जीत के बाद 15 दिसंबर को भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इसके अगले दिन ही सीएम शर्मा के लिए विशेष अधिकारी नियुक्त कर दिया गया. इसक जिम्मेदारी RAS योगेश श्रीवास्तव को दी गई है. कार्मिक विभाग ने आरएएस योगेश श्रीवास्तव का पदस्थापन कर इसको लेकर आदेश जारी कर दिए हैं. 

जानकारी के लिए बता दें कि शुक्रवार 15 दिसंबर को सीएम भजनलाल शर्मा के साथ डिप्टी सीएम दीया कुमारी और डिप्टी सीएम प्रेम चंद बैरवा ने भी शपथ लेकर अपना कार्यभार संभाला. वहीं, राजस्थान के सीएम ने सचिवालय पहुंचकर अपना पदभार संभाला.

जानें कौन हैं OSD RAS अधिकारी योगेश श्रीवास्तव
राजस्‍थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के अधिकारी योगेश कुमार श्रीवास्‍तव धौलपुर के रहने वाले हैं और आरएएस बैच 2008 के अधिकारी हैं. उनका जन्म 1 अगस्त 1970 के धौलपुर में हुआ. ओएसी योगेश श्रीवास्तव पदस्थापन आदेश की प्रतीक्षा में चल रहे थे. अब उन्हें विशेष अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. 53 वर्षीय योगेश श्रीवास्तव के पास B.Com और M.Com की डिग्री है. इसके बाद उन्होंने आरएएस की परीक्षा पास की.

राजस्थान सीएम ने अपने जन्मदिन पर ली शपथ
जानकारी के लिए बता दें कि भजनलाल शर्मा ने जयपुर के अलबर्ट हॉल में आयोजित के भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. राज्यपाल कलराज मिश्र ने भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम दीया कुमारी और डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा को शपथ दिलाई. 15 दिसंबर को ही नवनियुक्त सीएम भजनलाल शर्मा का जन्मदिन भी था.

इस शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और पीयूष गोयल भी शामिल हुए. इसके अलावा, कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की.

 

यह भी पढ़ें: Rajasthan BJP Government: मुख्यमंत्री पद संभालते ही एक्शन मोड में भजनलाल शर्मा, SIT गठन के साथ लिए ये 3 बड़े फैसले 

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget