एक्सप्लोरर

राजसमंद में केंद्रीय मंत्री SP बघेल का तीखा हमला, कहा- 'कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर...'

Rajasthan News: राजसमंद में केंद्रीय मंत्री SP सिंह बघेल ने कांग्रेस पर हमला बोला. उन्होंने आपातकाल को लोकतंत्र का काला अध्याय बताया.

SP Singh Baghel On Congress: राजस्थान के राजसमंद जिले के दौरे पर पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री एस. पी. सिंह बघेल ने कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक हमला बोला. उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी के नेतृत्व में आपातकाल लागू कर कांग्रेस ने न केवल लोकतंत्र और संविधान की हत्या की, बल्कि देश के नागरिकों के साथ घोर अन्याय भी किया.

बघेल राजसमंद में नाथद्वारा दर्शन के बाद चित्तौड़गढ़ जाते समय बीजेपी कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे थे. राजसमंद में बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष मान सिंह बारहठ के निजी कार्यालय पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री का पारंपरिक मेवाड़ी पगड़ी और इकलाई पहनाकर सत्कार किया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय

कार्यकर्ताओं और मीडिया से संवाद करते हुए बघेल ने 1975 में लगे आपातकाल को "लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय" करार दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता के लोभ में संविधान की आत्मा को कुचल दिया. देशभर में विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बिना कारण जेलों में ठूंस दिया गया. अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता छीनी गई. यह सब देश की जनता ने देखा और 1977 में कांग्रेस को मुंहतोड़ जवाब दिया.

बघेल ने बीजेपी की विचारधारा को राष्ट्रवादी बताते हुए कहा कि केवल BJP ही ऐसी राजनीतिक पार्टी है, जहां हर छोटा-बड़ा कार्यकर्ता 'भारत माता की जय' के उद्घोष के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करता है. बीजेपी के हर आयोजन में राष्ट्र सर्वोपरि रहता है.

वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति

इस अवसर पर चित्तौड़ बीजेपी जिलाध्यक्ष रत्न गायरी, पूर्व जिलाध्यक्ष मान सिंह बारहठ, वरिष्ठ नेता महेश पालीवाल, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष जवाहर जाट, जिला मीडिया संयोजक नर्मदा शंकर पालीवाल, राजसमंद पंचायत समिति उपप्रधान सुरेश कुमावत, नगर परिषद राजसमंद के नेता प्रतिपक्ष हिम्मत कुमावत, और अन्य कई बीजेपी नेता मौजूद रहे.

प्रदीप खत्री भेरूलाल नंदवाना विनोद जोशी, विकास पालीवाल सत्यदेव सिंह, चारण भवानी जोशी, गिरीश पालीवाल प्रमोद सेन, भेरूलाल कुमावत, धीरज पुरोहित, संजय प्रजापत, शांतिलाल पालीवाल देशबंधु रांका सहित बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता कार्यक्रम में सम्मिलित हुए.

2024 में बीजेपी को मजबूत जनादेश देश की जनता ने दिया - एस. पी. सिंह बघेल

समापन में केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि साल 2024 में बीजेपी को मजबूत जनादेश देश की जनता ने दिया है, अब कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि जन-जन तक सरकार की नीतियों और विकास कार्यों को पहुंचाया जाए. 

Input By : SURENDRA SAGAR
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: प्रेमी संग मिलकर जूस में जहर देकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद दोनों गिरफ्तार
जयपुर: प्रेमी संग मिलकर जूस में जहर देकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद दोनों गिरफ्तार
अरुणाचल में बादल फटने से अग्निवीर लापता, अलवर के समुद्र गुर्जर का नहीं कोई सुराग
अरुणाचल में बादल फटने से अग्निवीर लापता, अलवर के समुद्र गुर्जर का नहीं कोई सुराग
राजस्थान निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान, 2 चरणों में मतदान, 14 सितंबर को रिजल्ट
राजस्थान निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान, 2 चरणों में मतदान, 14 सितंबर को रिजल्ट
जयपुर: CM के काफिले के दौरान झुलसी रेशू को नहीं मिला इंसाफ, अब करेंगी आंदोलन?
जयपुर: CM के काफिले के दौरान झुलसी रेशू को नहीं मिला इंसाफ, अब करेंगी आंदोलन?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget