एक्सप्लोरर

Rajasthan: सिरोही के शिवगंज में तेंदुए की एंट्री से लोगों में दहशत, 24 घंटे बाद भी पकड़ से बाहर

Shivganj Leopard Entry: सिरोही जिले के शिवगंज शहर में तेंदुए के घुस आने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई है. तेंदुए को पूरे शहर में घूमते देखा गया है जिससे शहर के लोग डर के साये में जी रहे हैं.

Rajasthan News: राजस्थान के सिरोही जिले के शिवगंज शहर में तेंदुए की हलचल से हड़कंप मचा हुआ है. 16 जनवरी 2025 को मध्य रात्रि को एक तेंदूआ के शहर में दस्तक देने कि ख़बर से लोग दहशत में है. शहर के आखरिया चौराहे पर रात करीब 12:30 बजे तेंदुए की हलचल CCTV कैमरे में कैद हुआ है. उसके बाद से लोग सहमे हुए हैं. बाहर निकलना जोखिम भरा होने से लोग घरों में दुबके रहने को विवश है.

कुत्तों के भौंकने से जागे लोग

16 जनवरी 2025 को मध्य रात्रि में जैसे ही क्षेत्र में कुत्तों ने भौंकना शुरू किया, तभी लोगों को इसकी भनक लग गई कि बाहर किसी जंगली जानवर को देखा गया है. तब जाकर पास के मकान के CCTV कैमरे खंगाले. फुटेज के मुताबिक, तेंदुए द्वारा कुत्तों का पीछा किए जाने के बाद सती माता मंदिर के पास से एक कुत्ते को अपना शिकार बना ले गया. घटना की जानकारी तब लगी जब रात में अचानक कुत्तों के भौंकने की तेज आवाजें सुनाई दीं. 

कड़ाके की सर्दी के कारण अधिकतर लोग घरों में थे. शुरूआत में लोगों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन जब एक मकान में लगे CCTV फुटेज की जांच पड़ताल की गई, तो उसमें तेंदूआ साफ नजर आ गया. सूचना मिलते ही रात करीब ढाई बजे वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. उन्होंने सुरक्षा के मद्देनजर स्थानीय लोगों को घरों से बाहर न निकलने की हिदायत दी. सुबह तक वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए एक पिंजरा लगाया. फिलहाल वन विभाग के कर्मचारी मौके पर तैनात हैं और लोगों को पिंजरे के पास जाने से मना कर रहे हैं.

24 घंटे बाद भी पकड़ से बाहर तेंदुआ

शिवगंज में तेंदुए की हलचल को लेकर 24 घंटे का समय बीत चुका है पर अभी तक सिरोही वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ नहीं पाई है. 24 घंटे बाद भी तेंदुआ पकड़ से बाहर होने की वजह से लोग दहशत के साये में रह रहें है. शिवगंज शहर में कई जगह तेंदुए की हलचल देखी गई है. वन विभाग के कर्मचारियों ने आमजन को हिदायत दी है कि रात को बेवजह बाहर न निकले और लगाए गये पिंजरे के आसपास न जाएं. 

( तुषार पुरोहित की रिपोर्ट )

ये भी पढ़ें- राजस्थान: 450 स्कूल बंद किए जाने पर सियासी बवाल! कांग्रेस का आरोप- 'BJP शिक्षा को निजी हाथों में...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget