एक्सप्लोरर

Rajasthan: सीकर में भीषण सड़क हादसा, 10 लोगों की मौत की खबर, सीएम गहलोत ने जताया दुख

Sikar Road Accident: पिकअप में सवार होकर कई लोग खंडेला स्थित गणेशधाम दर्शन को जा रहे थे. बाइक सवार युवक को पिकअप ने काफी दूर तक घसीटा, इसके बाद बोरवेल मशीन में जा घुसी.

Rajasthan Road Accident: राजस्थान में बीते शनिवार हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा हुआ था और अब रविवार को राज्य के सीकर जिले से एक दुखद खबर आई है. सीकर की पलसाना रोड स्थित माजी साहब की ढाणी के पास एक बड़ा एक्सीडेंट हुआ, जिसमें 10 लोगों की मौत की खबर है. दुर्घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को खंडेला और पलसाना अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है. वहीं करीब 24 घायल लोगों को इलाज के लिए सीकर में एडमिट कराया गया है. उन्होंने भगवान से दिवंगतों की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की है. 

सीएम अशोक गहलोत ने जताया शोक
सीकर सड़क दुर्घटना में 10 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गहरी संवेदना जाहिर की है और घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की कामना भी की. सीएम गहलोत ने कहा कि इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं मृतकों के शोकाकुल परिजनों के साथ हैं. 

जानकारी के अनुसार, दर्दनाक बड़ा हादसा तब हुआ, जब कई लोग सामोद से पिकअप में बैठकर खंडेला स्थित गणेशधाम दर्शन करने जा रहे थे. पिकअप पूरी तरह सवारियों से भरी हुई थी. कुछ समय बाद सामने से आ रही एक बाइक को पिकअप ने टक्कर मार दी. इसके बाद कंट्रोल खोकर पिकअप एक बोरवेल मशीन में जा घुसी. 

बोरवेल मशीन में जा घुसी पिकअप
मिली जानकारी के मुताबिक, पिकअप ने बाइक सवार को भी काफी दूर तक घसीटा. दुर्घटना के बाद चीख-पुकार मच गई, जिसे सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दुर्घटना से पीड़ित लोगों को बचाने की कोशिश में लग गए. इस दौरान पुलिस को फोन कर सूचना दी गई. पास के अस्पताल में घायलों को एडमिट कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद करीब 24 लोगों को सीकर रेफर कर दिया गया. 

यह भी पढ़ें: Bharatpur Crime: 10 वर्षीय बच्ची से रेप की कोशिश, आरोपी ने पिता को जान मारने की दी धमकी, पॉक्सो में केस दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget