एक्सप्लोरर

राजस्थान में SI भर्ती रद्द नहीं, सरकार के यू-टर्न से युवाओं को झटका? कोर्ट में अपनाया नया रुख

Rajasthan News: राजस्थान सरकार ने 2021 सब इंस्पेक्टर भर्ती रद्द करने से इनकार किया, जिसमें कथित फर्जीवाड़ा हुआ था. सरकार का कहना है कि ज्यादातर आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं.

Rajasthan SI Recruitment Case: राजस्थान में साल 2021 की सब इंस्पेक्टर भर्ती में कथित तौर पर हुए फर्जीवाड़े के मामले में राजस्थान सरकार ने अपना स्टैंड बदल दिया है. सरकार की तरफ से अब भर्ती को रद्द करने से फिलहाल इंकार कर दिया गया है. हाई कोर्ट में आज हुई सुनवाई में सरकार की तरफ से कहा गया कि इस मामले में अब तक 50 के करीब ट्रेनी थानेदारों समेत 100 से ज्यादा गिरफ्तारियां हो चुकी हैं. फर्जीवाड़े मैं शामिल ज्यादातर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

सरकार की तरफ से कहा गया कि एसआईटी अब नतीजे पर पहुंची है कि वह सही और गलत तरीके से चुने गए अभ्यर्थियों में फर्क कर सकेगी, इसलिए इस स्टेज पर भर्ती को रद्द किया जाना कतई उचित नहीं होगा.

भर्ती को रद्द किए जाने से युवाओं के साथ नाइंसाफी होगी. जो लोग गलत तरीके से चयनित हुए थे, सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है. उन्हें राज्य की किसी भी भर्ती में आगे शामिल होने का मौका नहीं दिया जाएगा. जितने पदों पर गलत तरीके से लोग चयनित हुए हैं, उन्हें खाली मानकर उतने पद आगे की भर्ती में जोड़ दिए जाएंगे.

सरकार की तरफ से एडवोकेट जनरल ने पक्ष रखा
सरकार की तरफ से यह भी बताया गया कि बड़ी संख्या में ऐसे चयनित हैं जो दूसरी नौकरियों को छोड़कर आए हुए हैं. ऐसे में भर्ती रद्द होने से उन्हें बड़ा नुकसान होगा. राजस्थान सरकार की तरफ से एडवोकेट जनरल ने पक्ष रखा. हालांकि भर्ती को रद्द किए जाने की मांग को लेकर याचिका दाखिल करने वाले असफल अभ्यर्थियों की तरफ से सरकार के इस जवाब का विरोध किया गया. कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ता हरेंद्र नील व अन्य को अपना पक्ष 7 जुलाई को होने वाली अगली सुनवाई में पेश करने को कहा है. 

7 जुलाई को अगली सुनवाई
याचिकाकर्ताओं के मुख्य अधिवक्ता हरेंद्र नील की तरफ से कहा गया कि हाईकोर्ट में पिछले साल दाखिल की गई एसआईटी रिपोर्ट में भर्तियों को पूरी तरह रद्द किए जाने की सिफारिश की गई थी. कहा गया था कि इसमें इतने बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है कि जांच में सही और गलत का फर्क कर पाना संभव नहीं है.

पुलिस हेडक्वार्टर से लेकर एडवोकेट जनरल और कैबिनेट की सब कमेटी ने भी भर्ती को रद्द किए जाने की सिफारिश की थी. उनके मुताबिक, राज्य सरकार के इस रुख से अभ्यर्थी निराश हुए हैं. वह लोग 7 जुलाई को होने वाली अगली सुनवाई में मजबूती से अपना पक्ष रखेंगे.  

कोर्ट से ही इंसाफ की है उम्मीद 
मामले की सुनवाई जस्टिस समीर जैन की सिंगल बेंच में हुई. भर्ती को रद्द किए जाने की मांग को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे विकास बिधूड़ी का कहना है कि सरकार के रुख से वह निराश और हताश है. सरकार गलतियों पर पर्दा डाल रही है. इस मामले में उन्हें अब कोर्ट से ही इंसाफ की उम्मीद है. 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur News: ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
सिरोही: 15 रुपये के लिए कर दी 8 वर्षीय मासूम की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा
सिरोही: 8 वर्षीय मासूम ने जीते 15 रुपये, गुस्साए आरोपी ने की हत्या, गिरफ्तार
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
Parliament Monsoon Session LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget