एक्सप्लोरर

सिरोही में रेप की 3 खौफनाक वारदातें, पिता पर लगा 8 साल की बच्ची से रेप का आरोप

Sirohi Crime News: सिरोही में एक पिता पर आरोप है उसने घर में मौजूद अपनी 8 साल की बेटी का रेप किया, जब मां मजदूरी करने बाहर गई थी. वापस आकर मां ने बच्ची के कपड़ों पर खून देखा, फिर एफआईआर दर्ज करवाई.

Sirohi Rape Cases: राजस्थान के सिरोही जिले से ऐसी खबर आई है, जिससे किसी का भी दिल दहल जाए. दरअसल, सिरोही में एक ही थाना क्षेत्र से रेप के 3 अलग-अलग मामले सामने आए हैं, जिससे हड़कंप मच गया है. पुलिस ने तीनों मामलों में केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है. 

सिरोही के पिंडवाड़ा तहसील के एक पुलिस थाना क्षेत्र में तीन अलग-अलग रेप केसेस रिपोर्ट किए गए हैं. पहला मामला तो रोंगटे खड़े कर देने वाला है. यहां 8 साल एक मासूम बच्ची से रेप का आरोप उसी के पिता पर लगा है. बताया जा रहा है कि यह घटना उस समय हुई, जब बच्ची अपने छोटे भाई-बहनों के साथ घर पर थी और मां मजदूरी पर गई थी.

छोटे बच्चों को घर से निकाल कर पिता ने किया रेप
आरोप है कि घर में मौजूद बच्चों को पिता ने डांट-फटकार कर बाहर भेज दिया और फिर मासूम से रेप किया. शाम को जब मां घर लौटी, तो बच्ची की हालत देखी. मासूम के कपड़ों पर खून लगा हुआ था. यब सब देखकर महिला ने अपने पति और बच्ची से पूछताछ की. इसके बाद थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई.

एक और नाबालिग और एक महिला से रेप
दूसरा मामला उदयपुर का है, जहां एक नाबालिग लड़की का रेप हुआ. पिंडवाड़ा तहसील में एक शख्स ने उसका अपहरण कर उसके साथ रेप किया. तीसरा, एक अधिकारी के यहां काम करने वाले व्यक्ति की पत्नी से रेप का मामला सामने आया है. 

सभी पीड़िताओं का मेडिकल चेकअप
जांच अधिकारी भवानी सिंह ने बताया कि 8 साल की बच्ची की मेडिकल जांच सोमवार (30 जून) को कराई गई है. अन्य दो पीड़िताओं की मेडिकल जांच मंगलवार (1 जुलाई) को हुई. पुलिस तीनों मामलों में जांच कर रही है. जो भी दोषी होगा, उसपर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

यह भी पढ़ें: चित्तौड़गढ़: पत्नी से विवाद के बाद युवक के घर में घुसे 5 लोग, निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा, बनाया वीडियो

Input By : तुषार पुरोहित
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: नशे में धुत ड्राइवर का आतंक! टक्कर में दो की मौत, तीन घायल
जयपुर: नशे में धुत ड्राइवर का आतंक! टक्कर में दो की मौत, तीन घायल
जोधपुर: सोना खरीदने वाले सावधान! भारी धातुओं के पाउडर से बढ़ाया जा रहा वजन
जोधपुर: सोना खरीदने वाले सावधान! भारी धातुओं के पाउडर से बढ़ाया जा रहा वजन
नागौर में पटाखों के गोदाम में भीषण विस्फोट, दो लोगों की मौत
नागौर में पटाखों के गोदाम में भीषण विस्फोट, दो लोगों की मौत
राजस्थान: दिवाली पर पटाखे जलाने की गाइडलाइन जारी, इतने समय की अनुमति
राजस्थान: दिवाली पर पटाखे जलाने की गाइडलाइन जारी, इतने समय की अनुमति

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
कांग्रेस पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह, 'पूरे देश में आपने BJP की...'
AAP सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस को दी नसीहत, 'अपने अंदर झांक कर देखिए'
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
Explained: ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Embed widget