एक्सप्लोरर

Rajasthan: राजस्थान के दुकानदार अब नहीं कर पाएंगे राशन की कालाबजारी, सरकार ने की ये तैयारी

Jodhpur News: राजस्थान में कई जगह कालाबाजारी राशन डीलर पॉश मशीन से राशन तौलने पर कई बार गड़बड़ी करते हैं. ऐसी कई शिकायतें सामने आई हैं, जिसके बाद पॉश मशीन को ई-तराजू से लिंक करने की शुरू हुई.

Rajasthan News: राजस्थान में राशन की दुकानों के राशन डीलर अब तोल में गड़बड़ी नहीं कर पाएंगे. सरकारी (राशन) उचित मूल्य की दुकानों पर गड़बड़ी को रोकने के लिए अब पॉश मशीन को ई-तराजू (Electronic Weighing Machine) से लिंक करने की कवायत शुरू कर दी गई है. प्रदेश के सभी जिलों के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकांश राशन की दुकानों पर यह ई-तराजू पहुंचने शुरू हो चुके हैं. जल्द ही विभाग के द्वारा प्रदेश के सभी जिलों की दुकानों पर उनकी सप्लाई करने के साथ ही सॉफ्टवेयर एक्टिवेट कर दिया जाएगा.

इसके बाद पॉश मशीन पर अनूठा लगाते ही राशन कार्ड की यूनिट संख्या स्कैन होगी, उसी के आधार पर राशन का तौल निर्धारित होगा. रसद विभाग के अधिकारियों का मानना है कि इस तकनीक में एक कार्ड के तौल की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही दूसरा कार्ड सक्रिय होगा. डीलर इस तकनीकी में छेड़छाड़ का प्रयास करेंगे, तो वह तुरंत पकड़ में आ जाएगा. ऐसे में इससे पारदर्शिता आएगी. जोधपुर शहर और ग्रामीण रसद विभाग के डीएसओ अश्वनी गुर्जर ने बताया कि अभी सभी राशन की दुकानों पर ई-तराजू बायोमेट्रिक के साथ कंपनी सीधा पहुंचा रही है. 

लगातार आ रही थी शिकायत
उन्होंने कहा कि अभी कुछ समय और लगेगा उसके बाद सभी जगह ऑनलाइन राशन की सप्लाई की जाएगी. सरकार का आदेश आने के बाद सॉफ्टवेयर को एक्टिवेट कर दिया जाएगा. यह योजना सरकार के 100 दिवसीय कार्य योजना में शामिल है. बता दें प्रदेशभर में कई जगह कालाबाजारी राशन डीलर पॉश मशीन से राशन तौलने पर कई बार गड़बड़ी करते हैं. ऐसी कई शिकायतें भी सामने आई है. शिकायतों में यह भी सामने आया आया है कि दुकानदार पॉश मशीन पर उपभोक्ता के अंगूठे को स्कैन करने के बाद कई बार उनको अगली तारीख दे देते हैंय

कालाबाजारी पर लगेगी रोक
वहीं कई बार उस तारीख को दुकान भी नहीं खोलते थे. अगर दुकान खोलते थे, तो उपभोक्ता को कोई न कोई समस्या बताकर निर्धारित तौल से कम राशन तौल कर दे देते थे. कई बार शिकायतें यह भी सामने आई है कि राशन डीलर इलेक्ट्रॉनिक तराजू की रीडिंग को भी सेट करवा लेते हैं. इस तरह की गड़बड़ी की शिकायत होने पर राशन डीलर ऐसा करना बंद कर देंगे, लेकिन कुछ समय बाद फिर से यह सब शुरू हो जाता है. इसे रोकने के लिए यह नई व्यवस्था की जा रही है, जिससे आम उपभोक्ता को राहत मिलेगी और कालाबाजारी पर रोक लगेगी.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Politics: महेंद्रजीत मालवीय के BJP में जाने के बाद कांग्रेस 'रेड अलर्ट' पर, लोकसभा चुनाव के लिए नए सिरे से है तैयारी?

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
Exclusive: राजस्थान में BJP कैसे तोड़ेगी निकाय चुनाव का चक्रव्यूह? हरीश द्विवेदी ने बताया
Exclusive: राजस्थान में BJP कैसे तोड़ेगी निकाय चुनाव का चक्रव्यूह? हरीश द्विवेदी ने बताया
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget