एक्सप्लोरर

Udaipur News: उदयपुर में आज से शुरू हो रहा शिल्पग्राम महोत्सव, 115 देशों में परफॉर्म कर चुके 'धोद ग्रुप' की होगी परफॉर्मेंस

Udaipur News: उदयपुर में 21 दिसंबर से राष्ट्रीय स्तर का शिल्पग्राम मेला शुरू हो रहा है. इस मेले में वर्ल्ड फेमस कलाकार जयपुर के रईस भारती अपने अंतरराष्ट्रीय धोद ग्रुप के साथ प्रस्तुति देंगे.

Rajasthan News: झीलों की नगरी उदयपुर (Udaipur) अपनी सुंदरता के लिए विश्व प्रसिद्ध है. इसी वजह से इसे पर्यटकों का हब भी कहा जाता है. पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यहां लगातार सरकारी विभागों की ओर से अलग-अलग कार्यक्रम भी करवाए जाते हैं. ऐसे में उदयपुर में एक बड़ा इवेंट होने जा रहा है, जिसमें विश्व प्रसिद्ध दो म्यूजिक बैंड्स का लाइव कंसर्ट होगा. इसमें राजस्थानी और पॉप स्टार का मिला जुला संगम सुनने को मिलेगा. दोनों बैंड उदयपुर में पहली बार आ रहे हैं. खास बात यह है कि इनमें से एक बैंड 115 देशों में परफॉर्मेंस दे चुका है.
 
उदयपुर में आज यानी 21 दिसंबर से राष्ट्रीय स्तर का शिल्पग्राम मेला शुरू हो रहा है. इस मेले में देशभर के कलाकार तो आएंगे ही, इनके साथ ही आठ महीने तक दुनिया का दौरा करके राजस्थान लौटे वर्ल्ड फेमस कलाकार जयपुर के रईस भारती अपने अंतरराष्ट्रीय 'धोद ग्रुप' के साथ प्रस्तुति देंगे. यह मेला अगले 10 दिनों तक चलेगा. आर्टिस्ट और डायरेक्टर रईस भारती का बैंड मेले में दो दिन परफॉर्मेंस करेगा. यह बैंड कार्यक्रम के दौरान दूसरे दिन फ्रांस के रॉक स्टार यारोल पॉपो के साथ लाइव कॉन्सर्ट करेगा.
 
अब तक इन देशों में की है परफॉमेंस
पहली बार यूरोप के साथ ही तमाम दुनिया में धूम मचा चुके फ्रांस के इस रॉक स्टार यारोल पॉपो को यहां बुलाया गया है. वहीं पहले दिन इंटरनेशनल जयपुर महाराजा ब्रास बैंड की शानदार प्रस्तुति होगी. दोनों बैंड के करीब 45 कलाकार परफॉर्म करेंगे. गौरतलब है कि रईस भारती ने 23 साल पहले इस धोद ग्रुप की शुरुआत राजस्थान के एक छोटे से गांव से की थी. वह अब तक फ्रांस, डेनमार्क, स्वीडन, एस्टोनिया, स्विटजरलैंड, नींदरलैंड, ऑस्ट्रिया, युगांडा, केन्या, बुरुंडी, तंजानिया में परफॉमेंस दे चुके हैं. 
 
रहीस को मिल चुका है फ्रांस का विशेष सम्मान
रहीस भारती को हाल ही में फ्रांस सरकार की ओर से फ्रांस के प्रतिष्ठित म्यूजिक फेस्टिवल में सम्मानित किया गया था. रहीस अब तक राजस्थान के गांव-ढाणियों से लगभग 700 कलाकारों को विदेशी धरती पर परफॉर्म करवा चुके हैं. राजस्थानी म्यूजिक को पेश करने के चलते वर्ल्ड लेवल पर इस ग्रुप को कल्चरल एम्बेसडर ऑफ राजस्थान नाम से पहचाना जाता है.

ये भी पढ़ें: Coronavirus in Rajasthan: जैसलमेर में 2 कोरोना सस्पेक्ट मरीज मिलने से हड़कंप, भीड़भाड़ वाले इलाकों में नहीं जाने की सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dungarpur News: डूंगरपुर में दर्दनाक हादसा, बस ने बाइक को मारी टक्कर, सिर के ऊपर से निकला टायर, 2 की मौत
डूंगरपुर में दर्दनाक हादसा, बस ने बाइक को मारी टक्कर, सिर के ऊपर से निकला टायर, 2 की मौत
अलवर: हाथ-पैर बांधकर 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, लूट की आशंका; मौके पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
अलवर: हाथ-पैर बांधकर 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, लूट की आशंका; मौके पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
Bharatpur News: भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
Embed widget