एक्सप्लोरर

राजस्थान में SDM थप्पड़ कांड के बाद भारी बवाल, किस हाल में हैं आरोपी नरेश मीणा? 'मिर्ची बम फटने से...'

Naresh Meena News: देवली उनियारा में निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा की ओर से एसडीएम को थप्पड़ मारने के मामले में विवाद बढ़ता जा रहा है. नरेश मीणा ने कहा कि मुझे फंसाया जा रहा है.

Naresh Meena Slapped SDM: राजस्थान की देवली-उनियारा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ने एसडीएम को थप्पड जड़ दिया. इसके बाद भारी बवाल हुआ. अब उन्होंने खुद ही 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा है कि मैं ठीक हूं, न डरे थे और न डरेंगे, आगे की रणनीति बता दी जाएगी. इससे पहले निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा को पकड़ने गई पुलिस और समर्थकों के बीच झड़प हो गई थी. इस बीच मीणा पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए.
 
इसे लेकर नरेश मीणा ने कहा, "मुझे फंसाया जा रहा है. बड़े-बड़े लोग इसमें शामिल हैं. मिर्ची बम फटने से मैं बेहोश हो गया था. मैं कहीं गया नहीं था. मुझे पुलिस ने पकड़ा तो पथराव हुआ था. मैं भागा नहीं हूं. जहां मिर्ची बम फेंके गए, मैं वहां बेहोश हो गया था, तब मुझे गांव में लाया गया. विधायक बनने से सब कुछ थोड़ी हो जाता है. मैं गांव में पैदा हुआ हूं, एक आदमी जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए चक्कर काटता रहता है, बिना चक्कर काटे इनका कोई काम होता नहीं है."
 
उन्होंने कहा, "गांव में अंधेरा है, एक खंबा नहीं लगवा पा रहें है. गांव में पीने का पानी नहीं है. मुझे राजनेता बनना ही नहीं है. मुझे गुस्सा आता है. मेरे समर्थक क्या करते और नहीं करते, मैं पूरी छूट देता हूं."
 
वहीं इस थप्पड़ कांड के बाद राजस्थान की राजनीति में भूचाल आ गया है. सचिवालय में बैठकों का दौर जारी है. नरेश मीणा को करणी सेना का समर्थन भी मिल रहा है. करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना की तरफ से चेतावनी दी गई है कि अगर नरेश मीणा के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई की गई तो वे इसका विरोध करेंगे, उनके समर्थन में सड़कों पर उतरेंगे.
 
भारी पुलिस बल तैनात
गौरतलब है कि पुलिस जब नरेश मीणा को गिरफ्तार करने के लिए आई तो उनके समर्थक आक्रोशित हो गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे. बवाल इतना बढ़ गया कि समर्थकों ने पत्थरबाजी की तो पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े. आग के गोलों से समरावता गांव में धुएं का गुब्बार देखने को मिला. समरावता गांव में हालत बिगड़ते देख भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.
 

किरोड़ी लाल मीणा ने शांति बनाए रखने की अपील की
बवाल के बीच बीजेपी नेता किरोड़ी लाल मीणा ने जनता से शांति बनाए रखने की अपील की. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, "समरावता गांव (देवली -उनयारा) प्रकरण को लेकर मैंने अभी पुलिस महानिदेशक और टोंक जिला कलेक्टर से फोन पर वार्ता कर स्थिति का जायजा लिया. आप सभी से मेरी अपील है कि कृपया शांति और धैर्य बनाएं रखें."
 
वहीं अजमेर रेंज आईजी ओम प्रकाश ने बताया कि पुलिस जब नरेश मीणा को पकड़ने गई तो कल रात समरावता गांव में पथराव और आगजनी की गई. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अब तक 60 लोगों को गिरफ्तार किया है.
 
क्यों मारा थप्पड़?
निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव आयोग पर आरोप लगा रहे थे कि ईवीएम मशीन पर उनका चुनाव चिन्ह ठीक से नजर नहीं आ रहा है, हल्का सा ही दिखाई दे रहा है. इस मुद्दे को लेकर उनकी एसडीएम से तीखी कहासुनी हुई और उन्होंने मालपुरा एसडीएम अमित कुमार चौधरी को थप्पड़ मार दिया.
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET 2026 रद्द होने पर राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का अजीब बयान, 'इसमें क्या बड़ी बात है?'
NEET 2026 रद्द होने पर राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का अजीब बयान, 'इसमें क्या बड़ी बात है?'
PM मोदी की अपील पर एक्शन में राजस्थान सरकार, CM भजनलाल शर्मा ने घटाए काफिले के वाहन
PM मोदी की अपील पर एक्शन में राजस्थान सरकार, CM भजनलाल शर्मा ने घटाए काफिले के वाहन
NEET 2026 पेपर लीक में बड़ा खुलासा: 150 से ज्यादा अभ्यर्थियों के नाम आए सामने, CBI ने जांच संभाली
NEET 2026 पेपर लीक में बड़ा खुलासा: 150 से ज्यादा अभ्यर्थियों के नाम आए सामने, CBI ने जांच संभाली
'हमारा मनोबल टूट गया, मेहनत पर पानी फिरा...', नीट परीक्षा रद्द होने पर छलका स्टूडेंट्स का दर्द
'हमारा मनोबल टूट गया, मेहनत पर पानी फिरा...', नीट परीक्षा रद्द होने पर छलका स्टूडेंट्स का दर्द

वीडियोज

Akhilesh Yadav Brother Death: प्रतीक यादव की मौत पर बड़ी अपडेट | Prateek Yadav | Breaking
Prateek Yadav Postmortem Report : पोस्टमार्टम खत्म, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा? | Akhilesh Yadav
Prateek Yadav Death News :सपा परिवार पर दुखों का पहाड़, प्रतीक की मौत के बाद बेबस दिखे Akhilesh Yadav
सलमान खान की वो फिल्म जिसने हर भारतीय परिवार को हंसाया भी और रुलाया भी
Pati Brahmachari: Suraj का गुस्सा और Isha का मास्टरस्ट्रोक! Isha की चालाकी ने कर दी बोलती बंद! #sbs

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी की अपील के बाद शुभेंदु अधिकारी ने लिया बड़ा फैसला, बंगाल DGP को दे दिया बड़ा आदेश
पीएम मोदी की अपील के बाद शुभेंदु अधिकारी ने लिया बड़ा फैसला, बंगाल DGP को दे दिया बड़ा आदेश
RSS नेता होसबोले ने की पाकिस्तान से बातचीत की वकालत तो महबूबा मुफ्ती बोलीं, 'कोई और...'
RSS नेता होसबोले ने की पाकिस्तान से बातचीत की वकालत तो महबूबा मुफ्ती बोलीं, 'कोई और...'
Tamil Nadu Politics: तमिलनाडु विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के बाद विजय थलापति ने लिया यूटर्न, जिस ज्योतिषाचार्य को बनाया OSD, 1 दिन बाद उसे...
तमिलनाडु विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के बाद विजय थलापति ने लिया यूटर्न, जिस ज्योतिषाचार्य को बनाया OSD, 1 दिन बाद उसे...
IPL 2026: ‘हम पर भरोसा रखो, ट्रॉफी जीतकर दिखाएंगे’;लगातार हार के बीच प्रभसिमरन सिंह की भावुक अपील
IPL 2026: ‘हम पर भरोसा रखो, ट्रॉफी जीतकर दिखाएंगे’;लगातार हार के बीच प्रभसिमरन सिंह की भावुक अपील
विद्या-राशि संग बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने आ रहे अक्षय कुमार, अनीज बज्मी की कॉमेडी फिल्म की रिलीज डेट भी हो गई अनाउंस
विद्या-राशि संग बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने आ रहे अक्षय कुमार, फिल्म की रिलीज डेट भी हो गई अनाउंस
30 लाख में खरीदा, पहले बेटे को दिया और फिर... NEET का पेपर कैसे और कहां से हुआ लीक? हो गया खुलासा
30 लाख में खरीदा, पहले बेटे को दिया और फिर... NEET का पेपर कैसे और कहां से हुआ लीक? हो गया खुलासा
शहर वालों के मजे लेकिन बदलते मौसम की किसानों पर पड़ रही मार, कैसे बेमौसम बरसात बेहाल हो रही किसानी?
शहर वालों के मजे लेकिन बदलते मौसम की किसानों पर पड़ रही मार, कैसे बेमौसम बरसात बेहाल हो रही किसानी?
Video: हाईवे पर गिर पड़े शख्स की CRPF जवानों ने बचाई जान, वीडियो देख लोग बोले- असली हीरो यही हैं
हाईवे पर गिर पड़े शख्स की CRPF जवानों ने बचाई जान, वीडियो देख लोग बोले- असली हीरो यही हैं
Embed widget