एक्सप्लोरर

राजस्थान में बच्चों के लिए खुशखबरी, दिवाली की छुट्टियों में बड़ा बदलाव, 13 अक्टूबर से मिलेगा अवकाश

Rajasthan News: राजस्थान सरकार ने शिविरा पंचांग 2025-26 में संशोधन कर दिवाली की छुट्टियां 13 से 24 अक्टूबर कर दीं. स्कूल 11 अक्टूबर तक चलेंगे और 25 अक्टूबर से फिर शुरू होंगे.

हर साल दिवाली का त्योहार पूरे देश में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. यह त्योहार अंधकार से प्रकाश की ओर जाने का प्रतीक है और लोग इसे उत्साह के साथ मनाने के लिए बेसब्री से इंतजार करते हैं. इसी अवसर पर भारत के अलग-अलग राज्यों में सरकारी छुट्टियों की भी घोषणा की जाती है.

राजस्थान में राज्य सरकार ने शिविरा पंचांग 2025-26 में संशोधन कर बच्चों की दिवाली की छुट्टियों में बदलाव किया है. पहले, जहां 16 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक दिवाली की छुट्टियां होनी थी, अब संशोधन के बाद 13 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक दिवाली का अवकाश रहेगा.

11 अक्टूबर तक ही स्कूल संचालित होंगे

दिवाली की छुट्टियों में बदलाव के पीछे वजह यह बताई जा रही है कि शिविरा पंचांग में संशोधन किया गया है, जिसको देखते हुए माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने बुधवार को इसके आदेश जारी किए हैं.

पहले सरकारी व गैर-सरकारी विद्यालयों में मिड-टर्म अवकाश 16 से 27 अक्टूबर के बीच होना था, लेकिन इसे बदल दिया गया है. छुट्टियां पहले भी 12 दिन की थीं और अभी भी 12 दिन की ही रहेंगी. लेकिन अब तारीख बदलकर 13 से 24 अक्टूबर कर दी गई है. हालांकि इससे पहले 12 अक्टूबर को रविवार है, ऐसे में 11 अक्टूबर तक ही स्कूल संचालित होंगे.

सेकंड टर्म टेस्ट भी 25 से 28 अक्टूबर तक किए जा सकते हैं

वहीं, 25 अक्टूबर को शनिवार को स्कूल फिर से शुरू हो जाएंगे. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के निदेशक सीताराम जाट ने शासन सचिव को पत्र भी लिखा है, जिसमें शिविरा पंचांग में 13 से 15 अक्टूबर तक सेकंड टेस्ट निर्धारित थे. ऐसे में अब संशोधन के बाद सेकंड टर्म टेस्ट भी 25 से 28 अक्टूबर तक किए जा सकते हैं.

बता दें, दिवाली की छुटि्टयों का मजा सबसे ज्यादा स्कूली बच्चों में देखने को मिल रही है. ऐसा इसलिए है, क्योंकि त्योहारों की छुट्टियों का सबसे ज्यादा फायदा बच्चों को ही मिलता है. दशहरा की छुट्टियां मिलने के बाद बच्चों को दिवाली की छुट्टी का इंतजार रहता है. 

मुबारिक खान को पत्रकारिता में करीब 8 सालों का अनुभव है. उन्होंने राजस्थान की राजनीतिक खबरों के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट, एजुकेशन और मेडिकल क्षेत्र से जुड़ी ख़बरों की रिपोर्टिंग की है. 2023 के विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनाव में राजस्थान की अलग-अलग विधानसभा सीटों पर ग्राउंड जीरो से रिपोर्टिंग की. आनंदपाल एनकाउंटर और लॉरेंस बिश्नोई गैंग की मैडम माया पर स्टोरी ने खूब सुर्खियां बटोरी. मुबारिक खान ने राजस्थान यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई करने के बाद बीजेएमसी में डिप्लोमा प्राप्त किया.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
Jaipur News: ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget