एक्सप्लोरर

Rajasthan School Holidays: राजस्थान में स्कूलों की छुट्टी की आई नई डेट, अब इस तारीख से लगेंगे क्लास

Rajasthan: जयपुर के जिला शिक्षा अधिकारी जगदीश मीणा ने बताया कि अब जयपुर के कलक्टर पर निर्भर करेगा कि वो छुट्टी को बढ़ाएंगे या नहीं, क्योंकि अब निर्णय उन्हीं को लेना है. 

Rajasthan Weather News: शीतलहर को देखते हुए बीकानेर से राजस्थान के सभी स्कूलों की छुट्टी बढ़ाने के लिए जिला कलेक्टर को पत्र जारी किया गया. कल जहां शीतकालीन छुटियां खत्म हो रही थी, वहीं आज माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर के निदेशक ने पत्र जारी किया है. दरअसल, पिछले 25 दिसंबर से ही स्कूलों की छुट्टी चल रही है. इस बीच कई बार स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाई गई.

रविवर देर शाम को यह आदेश जारी किया गया. इसके बाद से माना जा रहा है कि 18 जनवरी तक की छुट्टी दी जाएगी. जयपुर के जिला शिक्षा अधिकारी जगदीश मीणा ने बताया कि अब जयपुर के कलक्टर पर निर्भर करेगा कि वो छुट्टी को बढ़ाएंगे या नहीं, क्योंकि अब निर्णय उन्हीं को लेना है. 

यह है नया आदेश

बीकनेर से जारी पत्र में लिखा गया है कि राज्य में अत्यधिक शीतलहर को देखते हुए स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप जिले में संचालित समस्त राजकीय और निजी स्कूलों के संचालन का समय परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया था. साथ ही विद्यार्थियों के अवकाश करने के लिए कलक्टर को 15 जनवरी, 2023 तक अधिकृत किया गया था. पत्र में वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर उक्त अवधि को 15 जनवरी से बढ़ाकर 18 जनवरी 2023 तक करने की बात लिखी गई है.

पत्र में अपने जिले के मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी से समन्वय स्थापित कर जिले में शीतलहर की स्थिति को देखते हुए यथावश्यक निर्णय लेने की बात कही गई है. इस आदेश के बाद अब सारा निर्णय सभी जिला कलक्टर्स पर निर्भर करेगा. 

स्कूल और बच्चों का आंकड़ा

जयपुर में जहां 3615 सरकारी स्कूल हैं, वहीं लगभग 4 हजार प्राइवेट स्कूलों का संचालन हो रहा है. इसमें सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक कुल 29,5395 छात्र-छात्रा अध्ययनरत हैं. वहीं प्राइवेट स्कूलों में भी कुल 2 लाख से अधिक स्टूडेंट पढ़ते हैं. वहीं कक्षा 8 से ऊपर के अधिक छात्र हैं. सभी को शीतलहर से बचाने के लिए सरकार ने यह नियम बनाया है. जयपुर जिले में कुल लाखों बच्चों के लिए बड़ी खबर है कि 18 जनवरी तक स्कूल बंद हो सकते हैं. 

शिक्षा विभाग ने लिखा था पत्र

जयपुर के जिला शिक्षा अधिकारी जगदीश मीणा ने बताया कि उन्होंने छुट्टी के लिए कलेक्टर को पत्र लिखा है. शीतलहर के बढ़ जाने से मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है. फिलहाल लाखों बच्चों के लिए स्कूल को 15 जनवरी तक के लिए बंद किया गया था. 16 जनवरी से फिर स्कूलों को खोला जाना है. मौसम विभाग ने लगातार अपडेट किया है और प्रशासन उस पर कार्रवाई कर रहा है.

Rajasthan में और बेहतर होगा पुलिसिंग सिस्टम, गहलोत सरकार ने 26 नए थाने और 3 साइबर थानों की दी मंजूरी

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Embed widget