एक्सप्लोरर

Rajasthan: सतीश पूनियां का गहलोत सरकार पर हमला, बोले- '55 साल तक कांग्रेस ने आदिवासी की झोपड़ी पर लट्‌टू तक नहीं दिया' 

Rajasthan BJP: सतीश पूनिया ने राजस्थान बीजेपी के अध्यक्ष पद पर रहते हुए कई बड़े काम किए. उनके कामों की तारीफ पीएम मोदी भी कर चुके है. अर्से बाद राजस्थान में किसी अध्यक्ष ने अपना कार्यकाल पूरा किया है.

Satish Poonia on Rajasthan Congress: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने वागड़ क्षेत्र में बेणेश्वर धाम में पदयात्रा महोत्सव एवं धर्मसभा में शामिल हुए, जहां उन्होंने श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा की. इसके बाद सतीश पूनियां  ने जनाक्रोश महासभा को संबोधित करते हुए सरकार पर हमला बोला. सतीश पूनियां ने कहा कि कांग्रेस के राज में हर क्षेत्र में बदतर हालात हैं, कांग्रेस ने 55 साल राज किया और बीजेपी की नरेन्द्र मोदी सरकार के 8 साल के सुशासन की तुलना करें, तो मोदी सरकार के शासन में हर वर्ग उन्नति कर रहा है और कांग्रेस के शासन में लूट-झूठ का खेल खेला गया.

सतीश पूनियां बोले, 'रास्ते में जब आ रहा था तो मैंने देखा कि बोर्ड लगा था प्रधानमंत्री सड़क योजना का, यह योजना प्रधानमंत्री रहते हुये अटल बिहारी वायपेयी ने लागू की, 70 हजार किलोमीटर सड़कें राजस्थान में बनीं, जिसको मजबूती से आगे बढ़ाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश और राजस्थान में सड़कों का जाल बिछा रहे हैं, जो आदिवासियों के घरों तक पहुंचीं है, जिससे आवागमन में सुविधा हुई है.'

'जनधन खाते पीएम मोदी ने खोले'
45 करोड़ जनधन के खाते मोदी सरकार ने खुलवाए हैं. 55 साल तक कांग्रेस को शासन करने का मौका मिलने के बावजूद भी इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, मनमोहन सिंह ने गरीबों के खाते नहीं खुलवाए. मोदी सरकार ने 45 करोड़ जनधन के खाते खुलवाकर गरीब आदिवासियों से लेकर आमजन के खातों में राशि पहुंचाने कार्य किया.

प्रदेश के आदिवासियों को एक लाख 59 हजार आवास और हिन्दुस्तान में तीन करोड़ आवास बनवाने का ऐतिहासिक कार्य मोदी सरकार ने किया, 10 करोड़ माताओं-बहनों को उज्जवला के जरिये गैस कनक्शन देने का काम किया.

'कर्ज बढ़ता जा रहा है'
सतीश पूनियां ने कहा कि जहां-जहां कांग्रेस की सरकारें हैं, वहां यह उधार की सरकार चला रहे हैं. राज्य पर कर्ज बढ़ता जा रहा है और भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है. कांग्रेस ऐसे लोगों को पनपाती है, जो आपकी संस्कृति पर हमला करते हैं, जो धर्म बदलने पर मजबूर करते हैं. जो विदेशों से पैसा लाकर भोले-भाले जनजाति के लोगों को बरगला कर अपना धर्म-संस्कृति छोड़ने पर मजबूर करते हैं. 

सतीश पूनियां ने कहा कि 55 साल तक कांग्रेस ने आदिवासी की झोपड़ी पर लट्‌टू नहीं दिया. इलाज, मकान, सड़क, शिक्षा, बिजली की सुविधा नहीं दी और मोदी सरकार ने आयुष्मान से लेकर आवास, सड़क, शिक्षा सहित तमाम सुविधाएं देने का काम किया है.

मुख्यमंत्री रहते हुए गरीबों के उत्थान के लिये हमेशा कार्य करने वाले स्व. भैरोंसिंह शेखावत ने आदिवासी युवाओं को 45 प्रतिशत आरक्षण देकर डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर, प्रतापगढ़ के युवाओं को तरक्की का मौका दिया, यह भाजपा शासन में संभव हुआ. कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार ने एक नया तुगलकी फरमान जारी  किया है, जिसमें उन्होंने भ्रष्टाचारियों की पहचान छिपाने की बात कही, जिससे स्पष्ट है कि कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने का काम करेगी.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Election: ट्राइबल वोट बैंक पर कांग्रेस की नजर, किसान सम्मेलन में बोले सीएम गहलोत- 'आदिवासियों का उत्थान प्राथमिकता

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में गायों के नाम पर 57 करोड़ का घोटाला, मरी हुई गायों के नाम पर भी उठाया सरकारी पैसा
राजस्थान में गायों के नाम पर 57 करोड़ का घोटाला, मरी हुई गायों के नाम पर भी उठाया सरकारी पैसा
'सरकार भारी दबाव में है', सोनम वांगचुक के मुद्दे पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट का बड़ा दावा
'सरकार भारी दबाव में है', सोनम वांगचुक के मुद्दे पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट का बड़ा दावा
जयपुर रेंज में अपराधियों पर पुलिस का एक्शन, 350 टीमों ने मारी दबिश; 803 बदमाश गिरफ्तार
जयपुर रेंज में अपराधियों पर पुलिस का एक्शन, 350 टीमों ने मारी दबिश; 803 बदमाश गिरफ्तार
अजमेर में शोरूम से निकलते ही नई कार में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार, हादसे के लिए जिम्मेदार कौन?
अजमेर में शोरूम से निकलते ही नई कार में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार, हादसे के लिए जिम्मेदार कौन?

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget